लोकसभा अध्यक्ष से बोले कुलदीप सिंह पठानिया … पीएम से करें उदार आर्थिक मदद की पैरवी

by

मंडी व अन्य जिलों में भूस्खलन तथा बादल के फटने से उत्पन्न हुई भयावह स्थिति के बारे में करवाया अवगत.

कहा, तपोवन विधानसभा भवन को प्रशिक्षण कार्यक्रम के us, लिए किया जाए इस्तेमाल

कुलदीप सिंह पठानिया पीठासीन अधिकारियों की समिति की बैठक में भाग लेने गए मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह पठानिया ने रविवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से भेंट की। इस दौरान पठानिया ने लोकसभा अध्यक्ष को जिला मंडी व अन्य जिलों में भूस्खलन तथा बादल के फटने से उत्पन्न हुई भयावह स्थिति के बारे में अवगत करवाया। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रदेश को उदार आर्थिक सहायता देने की पैरवी करने का आग्रह किया।


पठानिया ने कहा कि प्रदेश को बाढ़, भूस्खलन तथा बादल फटने से करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है।
कुलदीप सिंह पठानिया मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में होने वाली पीठासीन अधिकारियों की समिति की बैठक में भाग लेने जा रहे हैं। नई दिल्ली पहुंचकर विधानसभा अध्यक्ष ने ओम बिरला से उनके नई दिल्ली स्थित सरकारी आवास पर जाकर शिष्टाचार भेंट की। पठानिया ने बिरला को गुलदस्ता, हिमाचली टोपी और शॉल भेंटकर सम्मानित भी किया। करीब 25 मिनट की इस मुलाकात के दौरान दोनों के बीच देश, प्रदेश के आर्थिक, राजनीतिक और वैधानिक विषयों पर चर्चा हुई। इस अवसर पर दोनों दिग्गजों के बीच संसदीय प्रणाली को कैसे मजबूत किया जाए, इस विषय पर भी चर्चा हुई।
पठानिया ने धर्मशाला स्थित तपोवन विधानसभा भवन के अधिक से अधिक इस्तेमाल के बारे में भी लोकसभा अध्यक्ष के साथ चर्चा की। आग्रह किया कि लोकसभा सचिवालय की संसदीय शोध एवं अनुसंधान शाखा को निर्देश देकर तपोवन विधानसभा भवन को प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए इस्तेमाल किया जाए।

इस अवसर पर विधानसभा सचिव यशपाल शर्मा भी मौजूद रहे। दोपहर बाद विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया नई दिल्ली से भोपाल में होने वाली पीठासीन अधिकारियों की समिति की बैठक में भाग लेने के लिए रवाना हो गए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल के लाहौल-स्पीति में दूसरे दिन भी बर्फबारी : फसलें और बागवानी पर संकट

लाहौल स्पीति, 7 अक्टूबर :  हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति में मौसम का मिजाज इन दिनों बिगड़ा हुआ है। दूसरे दिन भी जिले में बर्फबारी का सिलसिला जारी है। अलग-अलग इलाकों में छह इंच से...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कंगना रनौत मामले में अगली सुनवाई 25 सितंबर को, किसानों पर दिए बयान का विरोध

नई दिल्‍ली :  अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत के विरुद्ध्र प्रस्तुत परिवाद में मंगलवार को प्रार्थी के बयान नहीं हो सके। आगरा की अदालत ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 25 सितंबर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आनंदपुर साहिब, तलवंडी साबो और स्वर्ण मंदिर के आसपास का गलियारा क्षेत्र पवित्र शहर घोषित, केजरीवाल ने की तारीफ

श्री आनंदपुर साहिब : गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी दिवस के अवसर पर आनंदपुर साहिब में पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र आयोजित किया गया इस दौरान पंजाब विधानसभा ने सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव...
हिमाचल प्रदेश

नंगल कला में 22 लाख के क्रैश बैरियर बन रहे जीवन रक्षक

ऊना 4 फरवरीः हरोली उपमंडल के तहत आने वाले नंगल कलां में क्रीमिका उद्योग के पास प्रदेश सरकार के माध्यम से 22 लाख रुपए की लागत से लगाए गए क्रैश बैरियर जीवन रक्षक सिद्ध...
Translate »
error: Content is protected !!