लोकसभा: चंडीगढ़ से सांसद मनीष तिवारी ने जीएमसीएच-32 में क्रिटिकल केयर संकट का मुद्दा उठाया

by

जीएमसीएच-32 में वेंटिलेटरों का काम न करना गंभीर चिंता का विषय: तिवारी

नई दिल्ली/चंडीगढ़, 23 मार्च: चंडीगढ़ से सांसद मनीष तिवारी ने लोकसभा में गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (जीएमसीएच), सेक्टर-32, चंडीगढ़ में क्रिटिकल केयर सुविधाओं की स्थिति को लेकर गंभीर चिंता जताई है। तिवारी ने अनस्टार्ड प्रश्न संख्या 4830 के माध्यम से स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय से पूछा है कि क्या सरकार के ध्यान में यह रिपोर्टें आई हैं कि कोविड-19 महामारी के दौरान उपलब्ध कराए गए बड़ी संख्या में वेंटिलेटर वर्तमान में काम नहीं कर रहे हैं, जिससे क्रिटिकल केयर सेवाएं प्रभावित हो रही हैं।

तिवारी ने जीएमसीएच को उपलब्ध कराए गए कुल वेंटिलेटरों की संख्या और उनकी वर्तमान कार्यशील स्थिति के बारे में विस्तृत जानकारी मांगी है। सांसद ने यह भी चिंता व्यक्त की एकि मरम्मत और स्पेयर पार्ट्स की समस्याओं के कारण कई वेंटिलेटर गैर-कार्यशील पड़े हैं। उन्होंने जीएमसीएच-32 के ट्रॉमा सेंटर में वेंटिलेटरों की कमी, तकनीकी कर्मचारियों और प्रशिक्षित स्टाफ की कमी व नर्सिंग और पैरामेडिकल स्टाफ के खाली पदों का मुद्दा भी उठाया है। इसके साथ ही, उन्होंने क्रिटिकल केयर ढांचे को मजबूत करने के लिए उठाए जा रहे कदमों की जानकारी भी मांगी है।

इस प्रश्न का जवाब देते हुए, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव ने स्वीकार किया है कि महामारी के दौरान भारत सरकार की ओर से जीएमसीएच को कुल 99 वेंटिलेटर उपलब्ध कराए गए थे। उन्होंने खुलासा किया कि इनमें से फिलहाल केवल 35 ही कार्यशील हैं। वहीं, जीएमसीएच के ट्रॉमा सेंटर में डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ की संख्या पर्याप्त बताई गई। उन्होंने कहा कि सभी आईसीयू उपकरणों के लिए कम्प्रिहेन्सिव एनुअल मेंटेनेंस कॉन्ट्रैक्ट (सीएएमसी) लागू है, जिसके तहत मरम्मत और रखरखाव की व्यवस्था मौजूद है।

वहीं पर, मंत्री के जवाब पर प्रतिक्रिया देते हुए, तिवारी ने कहा कि स्थिति बेहद चिंताजनक है, क्योंकि लगभग दो-तिहाई वेंटिलेटर गैर-कार्यशील पड़े हैं और मंत्री के जवाब में इन्हें फिर से चालू करने के लिए कोई स्पष्ट रोडमैप नहीं दिया गया है। उनका कहना था कि यह कहना कि मरम्मत के लिए अनुबंध मौजूद हैं, यह स्पष्ट नहीं करता कि 64 वेंटिलेटर अभी तक चालू क्यों नहीं हो पाए हैं।

चंडीगढ़ के सांसद ने यह भी कहा कि ट्रॉमा सेंटर में डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ की पर्याप्त उपलब्धता के बारे में मंत्री का बयान, उनके द्वारा उठाए गए तकनीकी कर्मचारियों और पैरामेडिकल स्टाफ की कमी के मुद्दों से मेल नहीं खाता है। उन्होंने कहा कि जवाब में यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि क्या वेंटिलेटर तकनीशियनों या स्पेयर पार्ट्स की कमी है।

तिवारी ने जोर देते हुए, कहा कि यह स्थिति जमीनी स्तर पर क्रिटिकल केयर सेवाओं पर पड़ रहे दबाव और सरकार की आधिकारिक स्थिति के बीच स्पष्ट अंतर को दर्शाती है। खासकर जब वेंटिलेटर आईसीयू देखभाल का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, तब 99 में से केवल 35 का कार्यशील होना भविष्य की आपात स्थितियों के लिए तैयारी पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

तिवारी ने कहा है कि इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर उनके हस्तक्षेप से चंडीगढ़ के प्रमुख सरकारी अस्पताल में एक गंभीर समस्या सामने आई है, जो महामारी के दौरान उपलब्ध कराए गए ढांचे और उसकी वर्तमान उपयोगिता के बीच बड़ा अंतर है। उन्होंने कहा कि मंत्री का जवाब आंकड़ों को तो स्वीकार करता है, लेकिन सुधारात्मक कदमों को लेकर कोई स्पष्टता नहीं देता। उन्होंने कहा है कि जीएमसीएच की क्रिटिकल केयर सुविधाओं पर निर्भर मरीजों और उनके परिवारों के लिए सबसे बड़ा सवाल यह है कि गैर-कार्यशील वेंटिलेटर कब तक ठीक किए जाएंगे और क्या स्टाफ की कमी समय रहते दूर की जाएगी।

तिवारी ने कहा है कि उनके कार्यालय को चंडीगढ़ के विभिन्न अस्पतालों में मरीजों के लिए वेंटिलेटर की व्यवस्था कराने के लिए हर दिन औसतन पांच अनुरोध प्राप्त होते हैं। यह अपने आप में समस्या की गंभीरता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि यदि प्रणाली सही तरीके से काम कर रही होती और पर्याप्त कार्यशील वेंटिलेटर उपलब्ध होते, तो लोगों को वेंटिलेटर जैसी जरूरी क्रिटिकल केयर सुविधा के लिए सांसद तक क्यों पहुंचना पड़ता?

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब में बिजली हुई सस्ती : चुनाव से पहले 1.50 रुपये प्रति यूनिट तक घटी दरें

चंडीगढ़: पंजाब के लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। पंजाब सरकार ने बिजली के टैरिफ में कटौती की है, जिससे आम लोगों को बड़ा फायदा होगा। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने...
article-image
पंजाब

लुधियाना वेस्ट उपचुनाव: जिला प्रशासन पूरी तरह तैयार : डीसी हिमांशु जैन

लुधियाना/दलजीत अजनोहा ;लुधियाना वेस्ट विधानसभा क्षेत्र में 19 जून 2025 को होने वाले उपचुनाव के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से तैयार है। यह जानकारी डिप्टी कमिश्नर लुधियाना हिमांशु जैन (IAS) ने वरिष्ठ पत्रकार...
article-image
पंजाब

सोशल वेलफेयर सोसायटी, गढ़शंकर द्वारा ब्लड डोनेशन कैंप में ब्लड डोनर्स ने 45 यूनिट ब्लड किया रक्तदान

गढ़शंकर।  श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस तथा दिल्ली चांदनी चौक से गुरु तेग बहादुर जी का शीश लेकर आए भाई मती दास, भाई सती दास, भाई दयाला जी व भाई...
Translate »
error: Content is protected !!