लोकसभा चुनाव 2024 के संदर्भ में जिला में नियुक्त सेक्टर अधिकारियों के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित

by
शिमला, फरवरी 29 – अतिरिक्त उपायुक्त अभिषेक वर्मा ने आज यहां बचत भवन में आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के संदर्भ में जिला में नियुक्त सेक्टर अधिकारियों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया।
उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि सभी अधिकारी चुनाव के दौरान भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों का पालन करें और निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से अपना कार्य करें ताकि स्वस्थ लोकतंत्र का निर्माण संभव हो सके।
उन्होंने उपस्थित सेक्टर अधिकारियों से सीधा संवाद स्थापित किया और लोकसभा चुनाव के संदर्भ में आवश्यक दिशा निर्देश दिए और उनके संशय दूर किए।
अतिरिक्त उपायुक्त ने ईवीएम, वीवीपेट, माक पोल व पोस्टल बैलट पर जानकारी प्रदान की तथा भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रकाशित दिशा निर्देशों पर उपस्थित अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की।
अतिरिक्त जिला दंडअधिकारी कानून एवं व्यवस्था अजीत भारद्वाज ने बैठक का संचालन किया और उपस्थित अधिकारियों को आचार संहिता के दौरान उनके कार्यों की जानकारी प्रदान की।
बैठक में तहसीलदार निर्वाचन राजेंद्र शर्मा, नायब तहसीलदार निर्वाचन किशोर ठाकुर, अधिकारी गण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

25 अक्तूबर को पांगी के प्रवास पर रहेंगे जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी 

परियोजना सलाहकार समिति की बैठक सहित अन्य बैठकों की भी करेंगें अध्यक्षता एएम नाथ। चम्बा :   राजस्व, बागवानी , जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी 25 अक्तूबर को एक दिवसीय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

2 किलो चिट्‌टा पकड़ा : शिमला पुलिस ने 101 मामले एनडीपीएस के रजिस्टर किए

शिमला । हिमाचल के शिमला में लगातार बाहरी राज्य से नशे की सप्लाई हो रही है। शिमला पुलिस ने अभी तक 101 मामले चिट्‌टे से संबंधित रजिस्टर किए हैं, जबकि पिछले पूरे साल 72...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मतदान केंद्रों के युक्तिकरण को लेकर राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ चर्चा

धर्मशाला, 14 सितंबर। जिला निर्वाचन अधिकारी, उपायुक्त डा निपुण जिंदल की अध्यक्षता में मतदान केन्द्रों के युक्तिकरण के सम्बन्ध में समस्त राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ उपायुक्त के कार्यालय में जिला स्तर पर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भारत पहुंचते ही फफक-फफक कर रोने लगीं विनेश, बहनों ने बंधाया ढाढ़स, साक्षी ने सरकार के समर्थन को सराहा

नई दिल्ली : भारतीय महिला रेसलर विनेश फोगाट देश लौट आई हैं. दिल्ली एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही देशवासियों ने उनका जोरदार तरीके से स्वागत किया है. इस पल के कुछ वीडियो ANI न्यूज...
Translate »
error: Content is protected !!