लोकसभा चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम : शिवराज व वसुंधरा को साधने के लिए मिलेगा शीर्ष नेतृत्व, दोनों नेता दिल्ली में मौजूद

by

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से भाजपा नेतृत्व आज यानी सोमवार को दिल्ली में मुलाकात करने वाला है। सूत्रों ने जानकारी दी है कि ये दोनों नेता आज दिल्ली में रहेंगे, जहां भाजपा का शीर्ष नेतृत्व इन दोनों को साधने के लिए मिल कर बात करेगा।

भाजपा नेतृत्व ऐसे वक्त में इन दोनों नेताओं से मुलाकात करने जा रहा है, जब विधानसभा नतीजों के बाद अनुमान लगाया जा रहा था कि भाजपा इन दोनों चेहरों को ही मध्य प्रदेश और राजस्थान में मुख्यमंत्री बनाएगी। मगर भाजपा ने मध्य प्रदेश में मोहन यादव और राजस्थान में भजनलाल शर्मा को मुख्यमंत्री बनाकर सबको चौंका दिया था।

हालांकि, मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री नहीं बनाए जाने के बाद शिवराज सिंह चौहान ने कहा था कि वह अपनी पार्टी से अपने लिए कुछ मांगने के बजाय ‘मर जाना’ पसंद करेंगे. चार बार तक मुख्यमंत्री रह चुके शिवराज सिंह चौहान ने कहा था कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उन्हें जो भी काम देगी, वह उसे पूरा करेंगे। बता दें कि विधानसभा चुनावों में पार्टी की शानदार जीत के बाद भाजपा ने शिवराज सिंह चौहान की जगह मोहन यादव को मुख्यमंत्री बनाया है।

मध्य प्रदेश की तरह ही राजस्थान में भी भाजपा ने वसुंधरा राजे को मुख्यमंत्री नहीं बनाकर सबको चौंका दिया था।जयपुर की सांगानेर सीट से पहली बार विधायक चुने गए भजनलाल शर्मा को भाजपा ने राजस्थान का नया मुख्यमंत्री बनाया है।भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक दल की बैठक में भजनलाल शर्मा को राज्‍य का नया मुख्‍यमंत्री चुना गया। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने नए मुख्यमंत्री के नाम का प्रस्ताव रखा था, जिसे विधायक दल ने स्वीकार कर लिया था. भजनलाल भाजपा के प्रदेश महासचिव हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , विज्ञापन , समाचार

सुप्रीम कोर्ट ने सिसोदिया से कहा हाईकोर्ट जाए : दिल्ली में केजरीवाल सरकार केदो मंत्रियों सिसोदिया और जैन ने पद से इस्तीफा

नई दिल्ली : आबकारी घोटाला मामले में पांच दिन की सीबीआई रिमांड पर चल रहे दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया सुप्रीम कोर्ट पहुंचे। उनकी तरफ से वकीलों ने गिरफ्तारी के खिलाफ और सीबीआई के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वैज्ञानिक सोच के साथ जीएं, अपनी जिज्ञासा को जागृत रखें: राजेश धर्माणी

राज्य स्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन के समापन अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने बाल वैज्ञानिकों से की अपील हमीरपुर 17 दिसंबर। नवनियुक्त कैबिनेट मंत्री राजेश धर्माणी ने रविवार को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) हमीरपुर में...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर बीरमपुर मार्ग एवं गोलियां गांव को जाते मार्ग पर प्रीमिक्स डालने का कार्य शुरु

गढ़शंकार  : सीएम भगवंत मान की अगुवाई में विधानसभा हलका गढ़शंकर के विधायक जयकिशन रौड़ी द्वारा हलके की लिंक सडक़ों जिनमें गढ़शंकर बीरमपुर मार्ग तथा गोलियां गांव को जाती सडक़ पर प्रीमिक्स डालने का...
article-image
पंजाब

राज्य में पिछले सप्ताह में एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत 302 नशा-तस्करों/सप्लायरों को गिरफ़्तार कर 34 वाणिज्यिक सहित 221 एफआईआर दर्ज : आईजी हैडक्वार्टर सुखचैन सिंह गिल

चंडीगढ़, 12 दिसंबर : पंजाब पुलिस ने नशा तस्करों तथा सप्लायरों के खिलाफ कार्रवाई तेज करते हुए पिछले सप्ताह राज्य में एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत 302 नशा-तस्करों/सप्लायरों को गिरफ़्तार कर 34 वाणिज्यिक सहित 221...
Translate »
error: Content is protected !!