लोकसभा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने की बैठक की अध्यक्षता : विभिन्न विभागों से संबंधित योजनाओं बारे की समीक्षा 

by

चंबा में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक आयोजित

एएम नाथ। चम्बा  :  जिला मुख्यालय चंबा में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक का आयोजन किया गया। विकास कार्यों तथा योजनाओं की समीक्षा से संबंधित इस बैठक की अध्यक्षता लोकसभा सांसद राजीव भारद्वाज ने की। बैठक में लोक निर्माण, जल शक्ति, मनरेगा, शिक्षा , महिला एवं बाल विकास विभाग, एचपीएसईबीएल, कृषि, पशुपालन, बागवानी प्रधानमंत्री आवास योजना, सांसद आदर्श ग्राम योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना तथा स्वच्छ भारत मिशन सहित विभिन्न विभागों से संबंधित योजनाओं बारे विस्तृत चर्चा की गई।

इस अवसर पर डॉ राजीव भारद्वाज ने कहा कि विकास कार्यों को न्यूनतम समय अवधि में पूर्ण करने के लिए दिशा समीति के गैर सरकारी सदस्य तथा जन प्रतिनिधि जिला में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के बेहतर समन्वय के साथ कार्य करें ताकि जमीनी स्तर पर पात्र लोगों को यथाशीघ्र योजनाओं का लाभ प्राप्त हो सके। उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को विभागीय योजनाओं के संबंध में जिला के ग्रामीण व दूरदराज क्षेत्रों में जागरूकता शिविर आयोजित करने के निर्देश दिये।
बैठक में उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने लोकसभा सांसद को अवगत करवाया कि मनरेगा के अंतर्गत जिला चंबा में वित्त वर्ष 2024-25 में 144000 जॉब कार्ड धारक हैं, इनमें से 86999 मनरेगा मजदूरों ने रोजगार की मांग की थी तथा सभी को रोजगार उपलब्ध करवाया गया है। जिला में 8991 मनरेगा मजदूरों ने 100 दिन का कार्य दिवस पूरा किया है उन्होंने बताया कि मनरेगा के तहत वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान 221 करोड़ 3 लाख 43 हजार रुपए खर्च किए गए हैं जिसमें मजदूरी के रूप में 126 करोड़ 56 लाख 96 हजार रुपए तथा मैटीरियल के लिए 88 करोड़ 55 लाख 41 हजार रुपए खर्च किए गए हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत वित्त वर्ष 2023-24 तक जिला में 7602 आवास स्वीकृत किए गए थे जिसमें से 6785 पूर्ण कर लिए गए हैं जबकि 817 घरों का निर्माण कार्य प्रगति पर है। सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत जिला चंबा में कुल 88 कार्य स्वीकृत किए गए हैं जिनमें से 38 कार्य पूर्ण किए जा चुके हैं, 25 कार्य प्रगति पर है। पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत जिला में अब तक कुल 18 किश्तों में 229 करोड़ 48 लाख 2 हजार रुपए दिए गए हैं। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत जिला चंबा में वित्त वर्ष 2024 -25 में 161 मामलों में 5 करोड़ 38 लाख 82 हजार रूपए खर्च कर 644 लोगों के रोजगार प्राप्त हुआ है। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून के तहत जिला में कुल 282074 लाभार्थी है जिसमें अंतोदय अन्न योजना से संबंधित प्रत्येक राशन कार्ड धारक को 1 रूपए 20 पैसे/ किलोग्राम की दर से 18.8 किलोग्राम गेहूं का आटा तथा 15 किलोग्राम निशुल्क चावल दिए जा रहे हैं जबकि प्रायरिटी हाऊस होल्ड के तहत 2.8 किलोग्राम प्रति व्यक्ति 1 रूपए 20 पैसे/किलोग्राम की दर से तथा 2 किलोग्राम प्रति व्यक्ति निशुल्क चावल दिए जाते हैं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत वित्त वर्ष 2023-24 में 18,03,09765 रुपए तथा बर्ष 2024-25 के दौरान नवम्बर 2024 तक 9,6223,555 रूपए खर्च किए गए हैं। इस अवसर पर मेडीकल कॉलेज चंबा, पठानकोट-भरमौर राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण कार्यों के अलावा पवित्र यात्रा मणिमहेश के पैदल यात्रा मार्ग के विषय में विशेष चर्चा की गई।, बैठक में उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने सांसद डॉ राजीव भारद्वाज को आश्वस्त किया कि आज की बैठक में उनके द्वारा विभिन्न विभागों से संबंधित योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के लिए दिए गए दिशा निर्देशों की शत-प्रतिशत अनुपालना सुनिश्चित की जाएगी।
बैठक में डलहौजी के विधायक डीएस ठाकुर तथा भरमौर विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. जनक राज ने अपने अपने विधानसभा क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिक्षा और लोक निर्माण विभाग से संबंधित मामलों बारे अपनी अपनी बात रखी।
इससे पहले सांसद डॉ राजीव भारद्वाज ने राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के 100 दिवसीय टीबी जांच अभियान के वाहन को झंडी दिखाकर रवाना किया, उन्होंने दिशा बैठक में उपस्थित सभी सरकारी अधिकारियों तथा गैर सरकारी सदस्यों को टीबी उन्मूलन के लिए अपना सहयोग देने बारे शपथ भी दिलवाई।
इस अवसर पर भरमौर विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. जनक राज, डलहौजी विधानसभा क्षेत्र के विधायक डीएस ठाकुर, जिला परिषद चंबा की अध्यक्षा डॉ. नीलम कुमारी, नगर परिषद चंबा की अध्यक्षा नीलम कुमारी, उपायुक्त मुकेश रेपसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवानी महेला, एडीएम अमित मेहरा, लोनिवि के अधीक्षण अभियंता दिवाकर सिंह पठानिया, जल शक्ति विभाग के अधीक्षण अभियंता राजेश, विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता राजीव ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नगर निगम बद्दी के सम्बन्ध में अधिसूचना – नगर निगम बद्दी में कुल 11521062.3 वर्ग मीटर को सम्मिलित किया गया : अजय कुमार यादव

एएम नाथ।  सोलन : प्रदेश सरकार द्वारा नगर पालिका अधिनियम, 1994 (1994 का अधिनियम संख्याक 13) की धारा 4 की उप धारा (2) के तहत सोलन ज़िला में नगर निगम बद्दी को अधिसूचित किया...
हिमाचल प्रदेश

शिक्षा विभाग में भरे जाएंगे दिव्यांग श्रेणी में अध्यापकों के 5 पद

ऊना, 23 मई – प्राथमिक शिक्षा उपनिदेशक, ऊना देवेंद्र चंदेल ने जानकारी देते हुए बताया कि दिव्यांगजनों के लिए अध्यापकों के 5 पद अधिसूचित किए गए है जिसमें शास्त्री के 3 तथा भाषा अध्यापक...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

राखी बांधने का सही समय क्या है? रक्षाबंधन पर 7 घंटे 39 मिनट तक भद्रा का साया

इस साल रक्षाबंधन का त्योहार कई शुभ संयोगों में पड़ा है. रक्षाबंधन के दिन सावन सोमवार है और श्रावण पूर्णिमा भी है. रक्षाबंधन पर ये दो महत्वपूर्ण व्रत हैं. इस बार रक्षाबंधन 19 अगस्त...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ड्रोन से पाकिस्तान से आता था तुर्किये व चीन निर्मित हथियारों का जखीरा : दिल्ली के कुख्यात गिरोहों तक पहुंचती सप्लाई

नई दिल्ली । दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने पाकिस्तान खुफिया एजेंसी आइएसआई समर्थित एक अंतरराष्ट्रीय हथियार सिंडिकेट से जुड़े एक मॉड्यूल के चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह सिंडिकेट पाकिस्तान से ड्रोन...
Translate »
error: Content is protected !!