लोगों की अपेक्षा तथा आवश्यकताओं के अनुरूप हो रहे विकास कार्य : कुलदीप सिंह पठानिया 

by
 कार्यकर्ता एकजुट होकर करें कांग्रेस पार्टी के लिए काम,  लोकतंत्र में सभी को चुनाव लड़ने का अधिकार
एएम नाथ। सिहुंता (चम्बा)  :  हिमाचल प्रदेश विधानसभा के माननीय अध्यक्ष आदरणीय श्री कुलदीप सिंह पठानिया जी ने भटियात विधानसभा क्षेत्र के तहत “सिंहुता सेक्टर” के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ शनिवार को ट्राइबल भवन सिहुंता में एक समीक्षा बैठक की। श्री कुलदीप सिंह पठानिया जी ने कहा कि भटियात विधानसभा क्षेत्र के लोगों की अपेक्षा तथा आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्य को तीव्रता प्रदान की जा रही है।
कुलदीप सिंह पठानिया ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भटियात के हर नागरिक को स्वास्थ्य, शिक्षा व युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार देने के लिए पुरजोर कोशिश की जाएगी।
उन्होंने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कांग्रेस पार्टी के लिए काम करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही जन-कल्याणकारी हर योजना का लाभ हर एक व्यक्ती को मिलना चाहिए। यह हर एक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि भटियात में विकास में कोई कमी नहीं आएगी।
उन्होंने कार्यकर्ताओं को कहा कि आने वाले समय में पंचायतों के चुनाव हैं। सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर आगामी चुनावों की तैयारी करें। लोकतंत्र में सभी को चुनाव लड़ने का अधिकार है। सभी एक दूसरे का साथ दें जिससे कांग्रेस संगठन और मजबूत हो सके। सम्मेलन में ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय सिंह कंवर, वन निगम के उपाध्यक्ष कृष्ण चंद चेला, नगर पंचायत चुवाड़ी के उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह चाढक अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

22 वें राज्य स्तरीय ओलंपियन जनरल सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट शानों शौकत के साथ शुरू : फुटबॉल अकेडमी  श्री आनंदपुर साहिब और फागवाड़ा ने अपने अपने शुरूआती मैचों में की जीत दर्ज

गढ़शंकर- ओलंपियन जरनैल सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट कमेटी गढ़शंकर द्वारा करवाया जा रहा 22वां राज्य स्तरीय ओलम्पियन जरनैल सिंह फुटवाल टूर्नामेंट पूर्व विधायक ठेकेदार सुरिंदर सिंह भुल्लेवाल राठा  संरक्षक टूर्नामेंट कमेटी के नेतृत्व में...
हिमाचल प्रदेश

तत्कालीन तहसीलदार, कानूनगो और पटवारी समेत चार पर एफआईआर

चंबा :  विजिलेंस ब्यूरो ने सदर थाना चंबा में अवैध तरीके से इंतकाल करवाकर राज्य सरकार को भूमि खरीद पर लगने वाली स्टांप ड्यूटी में राजस्व हानि पर तत्कालीन तहसीलदार, कानूनगो, पटवारी समेत दो...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गरीब परिवारों को 50 से 60 रुपए खर्च करने पड़ेंगे : हिमाचल में पंचायत से बीपीएल प्रमाणपत्र नहीं ले पाएगा

एएम नाथ। चंबा :  बीपीएल कार्ड के भी अब गरीब परिवारों को 50 से 60 रुपए खर्च करने पड़ेंगे। सरकार ने इस संदर्भ में अधिसूचना जारी कर दी है। अनिशुल्क मिलने वाले बीपीएल प्रमाणपत्र...
article-image
हिमाचल प्रदेश

DC मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आपदा प्रबंधन को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित

आपदा प्रबंधन सामग्री का निरीक्षण कर मांग सूची तैयार करने के दिए निर्देश एएम नाथ। चंबा : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आज चंबा जिला में विभिन्न आपदाओं के दौरान त्वरित प्रबंधन को...
Translate »
error: Content is protected !!