लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी पंजाब सरकार: पवन दीवान

by

डिप्टी मुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा और खेतीबाड़ी मंत्री काका रणदीप सिंह नाभा को दी बधाई
लुधियाना, 29 सितंबर: पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के चेयरमैन पवन दीवान ने कहा है कि राज्य के लोगों को नई बनी सरकार से बहुत सारी उम्मीदें हैं और यह सरकार उनकी उम्मीदों पर पूरी तरह से खरी उतरेगी। यह शब्द पवन दीवान ने अपने साथियों के साथ डिप्टी मुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा और कृषि मंत्री काका रणदीप सिंह नाभा को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए कहे।
पवन दीवान ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से लोगों के हितों के साथ खड़ी है व मौजूदा सरकार से लोगों की उम्मीदें और भी ज्यादा बढ़ गई हैं। दीवान ने कहा कि कांग्रेस सरकार राज्य के लोगों से किए गए वादों में से 90% पहले ही पूरे कर चुकी है, जबकि बाकी भी जल्द ही पूरे कर दिए जाएंगे।
इस अवसर पर उनके साथ हरिंदर सिंह भांबरी चेयरमैन प्लानिंग बोर्ड फतेहगढ़ साहिब, सीनियर कांग्रेसी नेता गुरमेल सिंह पहलवान, जोगिंदर सिंह मैनी सीनियर कांग्रेसी नेता भी मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गढ़शंकर में एक और मर्डर : चार अज्ञात मोटर साइकिल सवारों  द्वारा एक व्यक्ति को मारी गोली

गढ़शंकर, 9 नवम्बर: गढ़शंकर में आज एक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सायं 7:30 बजे के करीब चार मोटरसाइकिल सवाल लोगों द्वारा एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी...
article-image
पंजाब

लोगों को निशुल्क कानूनी सेवाओं प्रति जागरूक किया

गढ़शंकर: जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी होशियारपुर के चेयरमैन कम तथा जिला सेशन जज मैडम अमरजोत भट्टी तथा सचिव कम सीजेएम मैडम अपराजिता जोशी के निर्देशों पर पीएलवी नरेंद्र कुमार पम्मा के नेतृत्व में विभिन्न...
article-image
पंजाब

ड्रग मनी , 110 ग्राम नशीले पदार्थ, 5 ग्राम हेरोइन सहित एक गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज

माहिलपुर, 11 जून  : माहिलपुर पुलिस ने एक व्यक्ति को 110 ग्राम नशीले पदार्थ, 5 ग्राम हेरोइन व साढ़े पांच हजार रुपये की ड्रग मनी के साथ गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट अधीन मुकदमा दर्ज...
Translate »
error: Content is protected !!