लोगों के राहत और पुर्नवास के लिये राज्य सरकार द्वारा 4500 करोड़ का आपदा राहत पैकेज जारी : किशोरी लाल

by
बैजनाथ, 04 मार्च :- मुख्य संसदीय सचिव कृषि, पशुपालन, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज किशोरी लाल ने सोमवार को ग्राम पंचायत द्रुग के धन्डेरा में 5 लाख से सामुदायिक भवन पर पहली मंजिल के कार्य की आधारशिला रखी।  सीपीएस ने यहां जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में आम, गरीब तथा असहाय लोगों की सरकार है और लोगों के दुख-तकलीफ को अच्छी तरह से समझती है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खु के नेतृत्व वाली सरकार ने प्रदेश में आयी आपदा प्रभावितों की हर संभव मदद के लिए कारगर कदम उठाये। लोगों के राहत और पुर्नवास के लिये राज्य सरकार द्वारा 4500 करोड़ का आपदा राहत पैकेज जारी किया गया। उन्होंने कहा कि आपदा प्रभावित को कच्चे अथवा पक्के मकान के पूर्ण क्षतिग्रस्त होने 7 लाख रुपए की राशि देने के अलावा सरकारी दरों पर सीमेंट तथा मुफ्त में पानी तथा बिजली के कनेक्शन देने का निर्णय लिया गया। इसके अतिरिक्त आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए मकानों के लिए एक लाख रुपए की राशि उपलब्ध करवाई गई।
इलाके की माँगो पर किशोरी लाल ने कहा कि सूबेदार जनक सिंह के घर से जय सिंह के घर तक सड़क निर्माण के लिए दो लाख जारी कर दिये गये हैं।पेयजल सुधार के लिये इस क्षेत्र में ओवर हैड टैंक का टेंडर कर दिया गया है और विभाग को शीघ्र इस कार्य को आरम्भ करवाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि भद्र घर बनाने के जो भी धन राशि लगेगी उसे मुहियां करवाया जाएगा। इसके अतिरिक्त शेष मांगो को भी चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जायेगा।
इसके उपरांत किशोरी लाल बैजनाथ में मुख्यमंत्री राहत कोष से आँचल शर्मा को स्वास्थ्य लाभ के लिये सहायता के रूप में एक लाख और भारी देवी को बीस हजार रुपये चेक वितरित किये।
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष वीरेंद्र जम्वाल, युवा कांग्रेस अध्यक्ष रविन्द्र राव , प्रधान ग्राम पंचायत द्रुग कपूर चंद , संजय कटोच , अंजना कुमारी , वरिंद्र राणा , जनक सिंह , नारायण दास , तारा चन्द, भीम सिंह , सूरज कुमार , कमलेश कुमारी , आर्चित धीमान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारियों सहित क्षेत्र के अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हैप्पी चैम्प्स प्री स्कूल : खरड़ ने उत्साह के साथ मातृ दिवस मनाया

चंडीगढ़  :  खरड़ : दशहरा ग्राउंड के पास आर्य कॉलेज रोड पे स्थित हैप्पी चैम्प्स प्री स्कूल में आज मातृ दिवस का भव्य आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में माताएं कार्यक्रम में शामिल हुईं...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

36 लाख रुपये खर्च कर पत्नी को भेजा विदेश… कनाडा में हुई सेटल, फिर पत्नी ने पति से तोड़ा रिश्ता

लुधियाना :  2020 में शादी के बाद पति ने पत्नी को पंजाब से कनाडा भेज दिया। पत्नी को कनाडा भेजने के लिए ससुरालियों ने 36 लाख रुपये खर्च किए। विदेश गई पत्नी ने वादा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लंबरदार जनकल्याण महासंघ ने मानदेय बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री का किया आभार व्यक्त

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश लंबरदार जनकल्याण महासंघ का एक प्रतिनिधिमंडल ने शिमला में वाइस चेयरमेन लंबरदार विशाल चम्बयाल के नेतृत्व में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से भेंट कर लंबरदारों का मानदेय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

CM बोले- अब सिफारिश नहीं, मेरिट के आधार पर मिलेगी नौकरी…हिमाचल की सभी सरकारी यूनिवर्सिटी में अब आयोग के जरिए होगी भर्ती, विधानसभा में संशोधन विधेयक पारित

शिक्षकों की भर्ती HPPSC और नॉन-टीचिंग स्टाफ की नियुक्ति राज्य चयन आयोग से होगी; विपक्ष के विरोध के बीच ध्वनिमत से पास हुआ विधेयक एएम नाथ।  शिमला। हिमाचल प्रदेश की सभी सरकारी विश्वविद्यालयों में...
Translate »
error: Content is protected !!