लोगों ने स्मार्ट कार्ड काटने के विरोध में एसडीएम गढ़शंकर के कार्यलाय में सुपरिंटेंडेंट को ज्ञापन सौंपा

by

गढ़शंकर : गढ़शंकर के बीत इलाके के बीनेवाल गांव में जरूरतमंद लोगों के स्मार्ट राशनकार्ड काटे जाने के विरोधस्वरूप यहां रविवार को पंजाब सरकार व अधिकारियों के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की थी वही सोमवार को एसडीएम कार्यालय में सुपरडेन्ट को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान गुरनेक सिंह भजल, मोहनलाल समिति सदस्य, पूर्व सरपंच कलभूषन कुमार व कामरेड दरशन सिंह मट्टू ने बताया कि सरकार गरीब व जरूरतमंद लोगों के स्मार्ट राशनकार्ड सोची समझी साजिश के तहत काट रही है ताकि वह अपना व अपने परिवार का पेट न पाल सके। उन्होंने कहा कि संबंधित विभाग के अधिकारियों ने बिना कोई जांच पड़ताल किये स्मार्ट राशनकार्ड काट दिया है। उन्होंने कहा कि वह सरकार से मांग करते हैं कि काटे गए स्मार्ट राशनकार्ड जल्द बहाल किये जाए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर लोगों के राशनकार्ड जल्द बहाल नही किये गए तो वह संघर्ष करने के लिए मजबूर होंगे जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी। इस अवसर पर कांता देवी, प्रेम चंद, विजय जोशी, किरण देवी, लाजवंती, सीसो देवी, दरशन कौर, बाल कृष्ण, जसविंदर सिंह, जसवंत सिंह, सुरिंदर पाल व सरबजीत सहित भारी संख्या में बीनेवाल गांववासी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आप ने बताई वजह – क्यों केजरीवाल के बेड रूम में लगा है सीसीटीवी कैमरा, ड्रॉइंग रूम में नहीं

नई दिल्ली : मुख्यमंत्री आवास में आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल की कथित तौर पर पिटाई के मामले में सीसीटीवी फुटेज की जांच को सबसे अहम माना जा रहा है। स्वाति...
article-image
पंजाब , हरियाणा

इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस (आईएसबी) लीडरशिप समिट 2026 : भारत की अगली बड़ी छलांग के लिए प्रयास युवा भारतीयों की ओर से होना चाहिए: तिवारी

तिवारी ने उभरती तकनीकों के लिए राजनीतिक सहमति और अधिक निवेश की जरूरत पर जोर दिया चंडीगढ़ / मोहाली, 20 सितंबर: पूर्व केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री और चंडीगढ़ से सांसद मनीष तिवारी ने...
Translate »
error: Content is protected !!