लड़कों से वसूलती थी पैसे : लडक़ों को घर बुला कर ब्लैकमेल करने वाली लड़कियों के गिरोह का पर्दाफाश

by

मानसा :  मानसा पुलिस ने लड़कियों के एक गिरोह को काबू किया है, जो लडक़ों को अपने घर बुला कर ब्लैकमेल करके पैसे वसूलती थीं। मानसा थाना सिटी-2 की पुलिस पार्टी ने 2 लड़कियों तथा 2 लडक़ों को गिरफ्तार करके 7 व्यक्तियों पर मामला दर्ज किया है। शेष आरोपियों को पकडऩे के लिए छापेमारी जारी है।
मानसा पुलिस ने लडक़ों को अपने घर बुला कर उन्हें ब्लैकमेल करके पैसे वसूल करने वाले एक लड़कियों के गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस गिरोह में लड़कियां एवं लडक़े शामिल हैं।
थाना इंचार्ज बलदेव सिंह ने बताया कि गांव जोगा के लीला सिंह ने पुलिस को शिकायत की कि दो लड़कियों ने उन्हें मानसा स्थित अपने घर पर बुलाया था तथा बाद में दो लडक़े आए तथा उसे डरा धमका कर उनसे 50 हजार रुपये बरामद कर लिए, जिसकी शिकायत लीला सिंह ने पुलिस को दी।
बलदेव सिंह ने कहा कि इस मामले पर कार्र्रवाई करते हुए इस गिरोह के 4 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसमें 2 लड़कियां एवं दो लडक़े शामिल हैं। पुलिस ने इस गिरोह के 7 व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

 गढ़शंकर शहर में पूर्व पार्षदों की कारगुजारी से अधिकतर लोग निराश

गढ़शंकर : 14 फरवरी को नगर कौंसिल के होने जा रहे चुनाव की घोषणा के बाद विभिन्न राजनीतिक पार्टियों ने गतिविधियां तेज कर दी है। नगर कौंसिल के चुनाव लड़ने वाले इच्छुक उम्मीदवारों द्वारा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजक़ीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डियूर में लगाया जागरूकता शिविर : SHO अनिल वालिया द्वारा सड़क सुरक्षा, नशे की बुराई, घरेलू हिंसा सहित पोक्सो अधिनियम पर की गई विस्तार से चर्चा

चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 की गतिबिधियों एवं कार्यप्रणाली की विस्तार से जानकारी दी एएम नाथ। चम्बा  : चाइल्ड हेल्पलाइन चंबा द्वारा राजकीय उच्च पाठशाला डियूर (सलूणी ब्लॉक) में एन. एस. एस. शिविर के दौरान बच्चों,...
article-image
पंजाब

12 बोतल अवैध शराब समेत दो गिरफ्तार

गढ़शंकर :26 सितम्बर: गढ़शंकर पुलिस ने शराब तस्करी को लेकर दो आरोपियों को गिरफ्तार करके उनके खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक एसआई सुखविन्द्र सिंह समेत पुलिस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नादौन में सिक्योरिटी गार्ड के 100 पद : 29-30 नवंबर को भोरंज और नादौन में सिक्योरिटी गार्ड के साक्षात्कार

हमीरपुर 22 नवंबर। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि बिलासपुर की निजी कंपनी एसआईएस इंडिया लिमिटेड 29 नवंबर को उपरोजगार कार्यालय भोरंज में और 30 नवंबर को उपरोजगार कार्यालय नादौन में सिक्योरिटी...
Translate »
error: Content is protected !!