वन अधिकार अधिनियम बारे जिला स्तरीय कमेटी की बैठक आयोजित : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने की  बैठक की अध्यक्षता

by
एएम नाथ। चम्बा  :   जिला मुख्यालय चंबा में वन अधिकार अधिनियम 2006 से संबंधित जिला स्तरीय कमेटी की बैठक आयोजित की गई। उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में जिला चंबा में वन अधिकार अधिनियम से संबंधित मामलों को लागू करने वारे विभिन्न कानूनी पहलुओं बारे विस्तृत चर्चा की गई।
 इस अवसर पर उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने बताया कि 7 जुलाई को जिला चंबा की सभी ग्राम पंचायत में होने वाली ग्राम सभाओं की बैठक में संबंधित ग्राम पंचायत के अंतर्गत वन अधिकार अधिनियम से संबंधित लंबित मामलों को मान्यता देने वारे पहला एजेंडा होगा। उन्होंने बताया कि इसी के साथ इन मामलों की प्रक्रिया आरंभ हो जाएगी तथा इसे निर्धारित अवधि में पूरा किया जाएगा। उपायुक्त चंबा ने बताया कि इस संबंध में सभी उपमंडलाधिकारी (ना) तथा मंडल वन मंडल अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि वन अधिकारी अधिनियम के तहत व्यक्तिगत तथा सामूहिक मामलों को नियम के अंतर्गत निर्धारित प्रक्रिया द्वारा स्वीकृति प्रदान की जाएगी।
इस अवसर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मैहरा, एसडीएम चंबा अरुण शर्मा, मुख्य वन अरनयपाल अभिलाष दामोदरन, ज़िला राजस्व अधिकारी जगदीश चंद, डीएफओ चंबा कृतज्ञ कुमार, डीएफओ डलहौजी रजनीश महाजन, सहित विभिन्न क्षेत्रों के जनप्रतिनिधि तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री जयराम की प्रतिष्ठा दांव पर : मंडी संसदीय क्षेत्र मुख्यमंत्री का चेहरा तय करने में निभाएगा विशेष भूमिका

मंडी। मंडी संसदीय क्षेत्र इस बार 17 सीटों के साथ हिमाचल प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री का चेहरा तय करने में अहम भूमिका निभाने जा रहा है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के घर मंडी में ही...
हिमाचल प्रदेश

गगरेट और दौलतपुर चौक में यातायात को सुचारू व सुगम बनाने को लेकर डीसी ने जारी किए आदेश, नो पार्किंग और नो वेंडिंग जोन घोषित

रोहित जसवाल।  ऊना, 13 दिसंबर। ऊना जिला प्रशासन ने उपमंडल गगरेट के अंतर्गत नगर पंचायत गगरेट और नगर पंचायत दौलतपुर चौक में यातायात व्यवस्था को बेहतर करने के लिए नो पार्किंग और नो वेंडिंग...
हिमाचल प्रदेश

पुलिस की जांच में खुलासा : 27 मई को पकड़ी गई जहरीली शराब मामले के आरोपियों ने गौरव मिन्हास से खरीदी थी

ऊना : जिले में बीते 27 मई को मोहित राजपूत निवासी ऊना और अश्वनी कुमार निवासी नंगल से पकड़ी गई नकली स्टीकर और होलोग्राम वाली शराब मामले के तार कागड़ा जिला के पालमपुर निवासी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अपना विद्यालय योजना के तहत ज़िला अधिकारियों को अनुरोध पत्र के साथ कार्य योजना की जाए प्रेषित— DC मुकेश रेपसवाल

चंबा, 18 जून : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने कहा कि अपना विद्यालय योजना के तहत ज़िला में प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित बनाने को लेकर उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा सभी ज़िला अधिकारियों को अनुरोध पत्र के साथ...
Translate »
error: Content is protected !!