वन मंडल डलहौजी के तहत बीज बुआई सप्ताह संपन्न : 482.60 हेक्टेयर क्षेत्रफल में 30 विभिन्न प्रजातियों का किया रोपण, 2147 से अधिक लोगों ने किया श्रमदान

by

विभिन्न प्रजातियों के 259 किलोग्राम से अधिक बीज हुए रोपितचं

बा, 10 दिसंबर : वन मंडल डलहौजी के तत्वावधान में विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा सामुदायिक भागीदारी से क्रियान्वित किए जा रहे विशेष बीज बुआई सप्ताह का आज समापन हुआ ।

वन मंडल अधिकारी डलहौजी रजनीश महाजन ने जानकारी देते हुए बताया कि मंडल के चार वन परिक्षेत्र डलहौजी, बकलोह, चुवाड़ी और भटियात के तहत 4 दिसंबर से 10 दिसंबर तक सफलतापूर्वक बीज बुआई सप्ताह का आयोजन किया गया।
सप्ताह के अंतिम दिन आज रेंज स्तर पर नमी वाले क्षेत्रों में बधाह की कलमें रोपित की गई ।
सप्ताह के दौरान 2147 के करीब विद्यार्थियों, वन विभाग व अन्य विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों तथा ग्राम वन प्रबंधन समितियों के सदस्यों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया I
पर्यावरण संरक्षण का प्रभावी संदेश देने के लिए अभियान के तहत सभी कार्यक्रम एवं गतिविधियां बिना किसी भी प्रकार के व्यय से आयोजित की गईं ।
रजनीश महाजन ने बताया कि बीज बुआई सप्ताह के तहत अर्जित उपलब्धियां में वन मंडल डलहौजी के चारों वन परिक्षेत्र की कुल 48 वन बीट के अंतर्गत वन अग्नि से नष्ट व क्षतिग्रस्त 482.60 हेक्टेयर क्षेत्रफल में 30 विभिन्न प्रजातियों के कुल 259 किलोग्राम बीज रोपित किए गए।
साथ में उन्होंने यह भी बताया कि स्थानीय परिस्थितिकी के अनुरूप ही विभिन्न प्रजातियों के बीच एकत्रित किए गए थे।
शेरपुर बीट की वन रक्षक असीना खान के कार्यों की तारीफ करते हुए उन्होंने बताया कि कुल संग्रहित बीज में से 134 किलोग्राम बीज असीना खान द्वारा एकत्रित किए गए थे ।
उन्होंने आगे बताया कि पतझड़ और सर्दी के मौसम में पकने वाली विभिन्न स्थानीय प्रजातियों के बीजों को वन विभाग के कर्मचारियों तथा सामुदायिक भागीदारी से एकत्रित किया गया ।
अभियान को बीज दिवस के आधार पर विभाजित किया गया जिसमें खिड़क दिवस, धमन दिवस, रीठा दिवस, दाडू दिवस, कैंथ व अन्य प्रजातियों को रोपित करने के लिए दो दिवसीय बधाह दिवस का आयोजन भी किया गया ।
रजनीश महाजन ने बताया कि अभियान को आयोजित करने का उद्देश्य जन सहभागिता को आधार मानकर विशेष कर विद्यार्थी वर्ग को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना, हरित आवरण को बढाना और वन एवं वन्य जीवों के प्रति जनसाधारण में अपनेपन की भावना को विकसित करना था ।
एसीएफ डलहौजी रवि गुलेरिया, वन परिक्षेत्र अधिकारी भटियात संजीव कुमार, बकलोह स्वर्ण पठानिया,चुवाड़ी रवि कुमार, डलहौजी राहुल ठाकुर, खंड वन अधिकारी और वन रक्षक, विभिन्न शिक्षण संस्थानों के अध्यापक एवं विद्यार्थी वर्ग, ग्राम वन प्रबंधन समितियों के सदस्यों, विभिन्न विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी के साथ इस अभियान का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया I

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

6 दिनों से लापता लापता चीफ इंजीनियर को ढूंढने पर एक लाख रुपए इनाम : राज्य पावर कारपोरेशन चीफ इंजीनियर की पत्नी ने लगाए ये आरोप

 एएम नाथ। शिमला : राज्य पॉवर कारपोरेशन के लापता प्रमुख अभियंता, महाप्रबंधक विमल गुप्ता की पत्नी किरण नेगी ने उच्च अधिकारियों पर मानसिक प्रताड़ना और दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में लोगों की हार्ट अटैक से मौत न हो : टेली ईसीजी रोकेगा हार्ट अटैक, हिमाचल में जल्द सेवा शुरू

शिमला : हिमाचल में लोगों की हार्ट अटैक से मौत न हो, स्वास्थ्य विभाग इस दिशा में एक कॉन्सेप्ट पर काम कर रहा है। इसमें विभाग फील्ड स्तर पर टेली ईसीजी सेवा शुरू करने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ पीजी गवर्नमेंट कॉलेज, सेक्टर-11 में एनसीसी कैडेट्स के लिए सड़क सुरक्षा जागरूकता सत्र आयोजित

पुनीत महाजन । चंडीगढ़, 24 जून 2026: चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस द्वारा पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज, सेक्टर-11, चंडीगढ़ में एनसीसी कैडेट्स के लिए सड़क सुरक्षा जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में लगभग...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला-2024 के तहत स्मारिका में प्रकाशन के लिए डिजिटल फोटोग्राफ  तथा  रचनाएं आमंत्रित

एएम नाथ। चंबा, 17 जुलाई :  अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला-2024 के तहत  मेला आयोजन समिति द्वारा स्मारिका में प्रकाशन के लिए डिजिटल फोटोग्राफ  तथा रचनाओं को आमंत्रित किया गया है। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एवं मेला...
Translate »
error: Content is protected !!