वन मित्र भर्ती के लिए 30 दिसंबर तक कर सकते हैं आवेदन : वन मंडल हमीरपुर की 70 बीटों में भरा जाएगा एक-एक पद

by

हमीरपुर 04 दिसंबर। वन वृत्त हमीरपुर के अंतर्गत आने वाले वन मंडल हमीरपुर, ऊना और देहरा की कुल 194 वन बीटों में वन मित्रों की भर्ती के लिए 30 दिसंबर तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। ये आवेदन पत्र संबंधित वन परिक्षेत्र कार्यालय में जमा करवाने होंगे।
वन वृत्त हमीरपुर के अरण्यपाल निशांत मंढोत्रा ने बताया कि इच्छुक उम्मीदवार वन विभाग के वेबसाइट या अपने निकटतम वन परिक्षेत्र अधिकारी कार्यालय से आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि आवेदन पत्र जमा करवाने की अंतिम तिथि 30 दिसंबर निर्धारित की गई है। जबकि, जनजातीय और दूरवर्ती क्षेत्रों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 15 जनवरी 2024 तय की गई है।
भर्ती प्रक्रिया और अन्य जानकारी के लिए संबंधित वन परिक्षेत्र अधिकारी कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है। अरण्यपाल ने बताया कि हमीरपुर की 70 वन बीटों, ऊना की 66 और देहरा की 58 बीटों में प्रदेश सरकार की वन मित्र योजना के तहत वन मित्रों की भर्ती की जाएगी।
उधर, वन परिक्षेत्र अधिकारी कार्यालय हमीरपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस परिक्षेत्र के अंतर्गत आने वाली 16 बीटों हमीरपुर, बजूरी, झनियारी, कुठेड़ा, चबूतरा, टौणीदेवी, अवाहदेवी, उहल, कक्कड़, लंबलू, सुजानपुर, पटलांदर, बीड़-बगेहड़ा, सचूही, जंगलबैरी और करोट में वन मित्र का एक-एक पद भरा जाएगा। आवेदक की आयु 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। पुरुष उम्मीदवार की न्यूनतम लंबाई 165 सेंटीमीटर एवं सीना 79 सेंटीमीटर और महिला उम्मीदवार की लंबाई 150 सेंटीमीटर एवं सीना 74 सेंटीमीटर होना चाहिए। एसटी उम्मीदवारों को लंबाई में 5 सेंटीमीटर तक छूट दी जा सकती है। आवेदकों को शारीरिक दक्षता टेस्ट से गुजरना होगा। इसमें पुरुष उम्मीदवारों को 5000 मीटर की दौड़ 30 मिनट में और महिला उम्मीदवारों को 1500 मीटर की दौड़ 10 मिनट में पूरी करनी होगी। आवेदन पत्र, भर्ती के नियमों एवं शर्तों के संबंध में अधिक जानकारी के लिए व

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हरीश राणा की मुक्ति का पहला कदम… हरीश राणा के खाने और सांस लेने के पाइप हटे, AIIMS में पैसिव यूथेनेशिया की प्रक्रिया जारी : अब आगे क्या?

नई दिल्ली : 13 सालों से जिंदा लाश बनकर जी रहे हरीश राणा अब अपनी मुक्ति की ओर है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद पैसिव यूथेनेशिया के लिए उन्हें दिल्ली के एम्स में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंगलवार को कंगना करेंगी नामांकन, जनसभा में जुटेंगे हज़ारों लोग : सरकार की नाकामियों के ख़िलाफ़ जुटेंगे लोग – जयराम ठाकुर 

डेढ़ साल की हर नाइंसाफ़ी और तानाशाही के ख़िलाफ़ लोग वोट करने को बेताब एएम नाथ। मंडी :   पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कंगना के नामांकन में भारी जन...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पूरा पिंड मुक जाएगा मुकेश की बारी नहीं आएगी – मुकेश में जरा भी नैतिकता बाकी है तो उन्हें आज ही इस्तीफा दे देना चाहिए

एएम नाथ / रोहित जसवाल । शिमला : शिमला। डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए है। यह शब्द पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने पत्रकारों...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पांवटा से लापता नाबालिग रोपड़ से बरामद : बयान दर्ज कर परिजनों को सौंपेगी पुलिस, धरना समाप्त

सिरमौर जिले के पांवटा साहिब के माजरा से लापता युवतो को पुलिस ने रोपड़ से बरामद कर लिया है। इसके बाद स्थानीय लोगों व हिंदू संगठनों ने आज का धरना वापस ले लिया है।...
Translate »
error: Content is protected !!