वन मित्रों को वन विभाग में शामिल करने की प्रक्रिया शुरू : ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क वृत शमशी की 52 बीटों में शामिल होंगे वन मित्र

by

मंडी, 2 दिसम्बर। मंडी वन मित्र योजना के तहत वन मित्रों को वन विभाग में शामिल करने की प्रक्रिया 30 नवम्बर से शुरू हो गई है। इसके अर्न्तगत इच्छुक उम्मीदवारों के आवेदन पत्र भरे जा रहे हैं। मुख्य अरण्यपाल ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क वृत शमशी जिला कुल्लू मीरां शर्मा ने बताया कि ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क वृत शमशी की 52 बीटों वन मित्रों को शामिल करने के लिए आवेदन पत्र भरे जा रहे हैं। इसके अर्न्तगत आने वाले जिला मंडी के वन्य प्राणी परिक्षेत्र बरोट में 7 वन मित्र, सुन्दरनगर में 5 और करसोग में 6 वन मित्र शामिल किए जाने हैं। उन्होंने कहा कि इच्छुक उम्मीदवार वन विभाग की बेवसाईट अथवा अपने निकटतम वन प्राणी परिक्षेत्र कार्यालय से आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन पत्र संबंधित वन्य प्राणी परिक्षेत्र में 30 दिसम्बर से पहले जमा करवाए जा सकेंगे। उन्होंने उम्मीदवारों से आग्रह करते हुए कहा कि वह प्रक्रिया संबंधित अन्य सूचना हेतु संबंधित परिक्षेत्राधिकारी के कार्यालय से सम्पर्क कर सकते हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सलूणी कॉलेज में वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य पर करवाई पोस्टर प्रतियोगिता

एएम नाथ। चम्बा : राजकीय महाविद्यालय सलूणी के एनसीसी इकाई द्वारा महाविद्यालय में वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में लगभग 35...
article-image
हिमाचल प्रदेश

250 राशन कार्ड धारकों के 1100 लोगों को मिलेगी राशन की सुविधा : राजेश धर्माणी ने बरोट में किया उचित मुल्य के सब डिपो का शुभारंभ

उचित मूल्य की दुकानों का संचालन बेहतर तरीके से करें रोहित भदसाली।  बिलासपुर 5 अक्तूबर- नगर निगम योजना ,आवास और तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्मानी ने घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मसूरी घूमने आए थे पंजाब के 2 युवक : पैसे खत्म होते ही बदली नीयत, मॉल रोड की मोबाइल दुकान में चोरी करते गिरफ्तार

एएम नाथ । मसूरी : उत्तराखंड के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मसूरी में घूमने आए दो पर्यटकों को पैसे खत्म होने के बाद चोरी करना महंगा पड़ गया. दोनों युवकों ने माल रोड स्थित एक...
हिमाचल प्रदेश

शिकायत निवारण समिति में वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की हुई अनदेखी को मुख्यमंत्री के समक्ष उठाया : प्रतिभा सिंह

कुल्लू : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि शिकायत निवारण समिति में वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की हुई अनदेखी को मुख्यमंत्री के समक्ष उठाया है। उन्हें समिति में शामिल करना बहुत जरूरी है।...
Translate »
error: Content is protected !!