वन विहार को बेहतरीन ढंग से ईको टूरिज्म की दृष्टि से विकसित किया जाएगा : विधायक अजय सोलंकी

by
नाहन,4 अगस्त। विधायक अजय सोलंकी ने आज शुक्रवार को नाहन के निहोग क्षेत्र के राहोर में वन विभाग द्वारा आयोजित वन महोत्सव के अवसर पर पौधरोपण कार्यक्रम में भाग लिया।
अजय सोलंकी ने इस अवसर पर अपने सम्बोधन में कहा कि इस वन विहार का नाम डॉ. यशवंत सिंह परमार के नाम पर रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि इस वन विहार को बेहतरीन ढंग से ईको टूरिज्म की दृष्टि से विकसित किया जाएगा। वन विहार में महिलाओं को प्राथमिकता पर इसकी देखरेख के कार्य पर रखा जाएगा।
उन्होंने कहा कि बनेठी से जमटा तक वन विभाग द्वारा साइकिल ट्रैक का निर्माण किया जाएगा, जिसकी डीपीआर स्वीकृति के लिए भेजी गई है। इस साइकिल ट्रैक से पर्यटन को लाभ होगा।
अजय सोलंकी ने हिमाचल निर्माता डॉक्टर यशवंत सिंह परमार के योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश को पूर्ण राज्य का दर्जा डॉक्टर परमार की देन है।
उन्होंने कहा कि पंजाब जैसे राजनीतिक और आर्थिक दृष्टि से संपन्न राज्य के कुछ भाग का हिमाचल में विलय होना डॉक्टर परमार की राजनीतिक सूझबूझ और उनके शानदार नेतृत्व का परिणाम है।
उन्होंने कहा कि आज हिमाचल प्रदेश डॉक्टर परमार के दिखाए मार्ग पर आगे बढ़ रहा है, और पहाड़ी राज्यों में अपनी अलग पहचान बनाये हुए है।
अजय सोलंकी ने कहा कि
इस बरसात के सीजन में 20 हेक्टेयर क्षेत्र में करीब आठ हजार पौधे लगाए जायेंगे।
अजय सोलंकी ने इस अवसर पर बेहड़े का पौधा भी लगाया।
इससे पूर्व फॉरेस्ट विभाग के कंजरवेटर वसंता किरण बाबू ने मुख्य अतिथि व उपस्थित लोगों का स्वागत किया और वन महोत्सव के बारे में जानकारी दी।
इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता रूपेंदर ठाकुर, कांग्रेस जिला सचिव नरेंदर तोमर, हिमफेड के राजीव ठाकुर, पंचायत प्रधान संजय कुमार, कांग्रेस मण्डल अध्यक्ष ज्ञान चंद चौधरी, पूर्व जिला परिषद सदस्य रघुबीर, मान सिंह ठाकुर, राकेश गर्ग, कांग्रेस पदाधिकारी और क्षेत्र के गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।
डीएफओ सौरभ जाखड़, अधिशाषी अभियंता जल शक्ति आशीष राणा के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी भी इस मौके पर मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

रेत बजरी से भरे सैकड़ों ओवरलोडिड टिप्पर कल रात से लेकर अब तक खड़े  गढ़शंकर नंगल रोड पर खड़े : लोग परेशान, पुलिस और प्रशासन खामोश

गढ़शंकर ।  गढ़शंकर नंगल मार्ग और साथ लगती लिंक सड़कों पर रेत बजरी से भरे सैकड़ों ओवरलोडिड टिप्पर कल रात से लेकर अब तक खड़े हो चुके है। जिससे सड़को से गुजरने वालों लोगों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कृषि मंत्री की मौजूदगी में ज्वाली में इलेक्ट्रिक बस का सफल ट्रायल

एएम नाथ। ज्वाली, 25 फरवरी : कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार की उपस्थिति में आज ज्वाली में इलेक्ट्रिक बस का सफल ट्रायल रन किया गया। इस अवसर पर एचआरटीसी के डीएम पंकज...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति की बैठक आयोजित, नशे की रोकथाम को लेकर लिए ठोस निर्णय

एएम नाथ । ऊना, 28 अगस्त। जिले में नशीली दवाओं के दुरुपयोग और तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने के मकसद से जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (एनकॉर्ड) की बैठक गुरुवार को उपायुक्त ऊना...
हिमाचल प्रदेश

सतलुज नदी से युवक का शव बरामद : मशोबरा शिमला ग्रामीण निवासी 9 दिन से था लापता

शिमला : सुन्नी थाना के तहत सतलुज नदी से एक युवक का शव बरामद हुआ है। नरेश कपूर (36) पुत्र स्व. प्रकाश चंद गांव तलाई, मशोबरा शिमला ग्रामीण निवासी 9 दिन से लापता था।...
Translate »
error: Content is protected !!