वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए ज़िला प्रशासन तत्पर : युवा पीढ़ी के भविष्य निर्माण में वरिष्ठ नागरिकों का अनुभव महत्वपूर्ण- DC मुकेश रेपसवाल

by
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर ज़िला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित
एएम नाथ। चंबा, 1 अक्तूबर :   उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए ज़िला प्रशासन द्वारा तत्परता के साथ हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। साथ में उन्होंने यह भी कहा कि विशेष कर युवा पीढ़ी को वरिष्ठ नागरिकों के साथ लगातार संवाद स्थापित रखना चाहिए ।
उपायुक्त आज अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर बचत भवन में आयोजित ज़िला स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाग लेते हुए बोल रहे थे ।
मुकेश रेपसवाल ने वरिष्ठ नागरिकों की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए ज़िला प्रशासन द्वारा हर संभव प्रयास करने का आश्वासन देते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कदम उठाने को निर्देशित किया ।
मुकेश रेपसवाल ने युवा पीढ़ी से आह्वान करते हुए कहा कि वरिष्ठ नागरिकों द्वारा समाज में दिए गए उनके बहुमूल्य योगदान के प्रति सम्मान रखते हुए उनके साथ समय अवश्य व्यतीत करें। उन्होंने ये भी कहा कि वरिष्ठ नागरिकों के साथ संवाद स्थापित कर उनके जीवन अनुभव से प्राप्त ज्ञान युवा पीढ़ी के भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने युवा वर्ग से अपने बुजुर्गों से प्रेरित होकर नशे के दलदल से भी दूर रहने का आग्रह किया ।
उपायुक्त ने उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा को विभिन्न स्कूलों में विद्यार्थियों के साथ वरिष्ठ नागरिकों के संवाद को लेकर भी व्यवस्था करने को कहा ।
उपायुक्त ने वरिष्ठ नागरिक फॉर्म द्वारा वॉकिंग क्लब तैयार करने की अवस्था में चंबा चौगान में वॉकिंग जोन तैयार करने की बात भी अपने संबोधन में कहीं ।
मुकेश रेपसवाल ने इस दौरान वरिष्ठ नागरिकों को मफलर एवं टोपी भेंट कर सम्मानित भी किया ।
कार्यक्रम में पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. पंकज गुप्ता तथा ज़िला कार्यक्रम अधिकारी स्वास्थ्य डॉ. रोहित नड्डा ने स्वास्थ्य देखभाल से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की ।
इस दौरान स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा स्वास्थ्य जांच शिविर का भी आयोजन किया गया ।
अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक फॉर्म के ज़िला अध्यक्ष पीसी ओबेरॉय ने वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं को रखा।
कार्यक्रम में ज़िला कल्याण अधिकारी चमन शर्मा ने स्वागत संबोधन रखते हुए।
वरिष्ठ नागरिकों के कल्याणार्थ विभिन्न विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान की । उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा ज्ञान सिंह, क्षेत्रीय प्रबंधक राज्य पथ परिवहन निगम शुगल सिंह, ज़िला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास राकेश कुमार, सहायक अभियंता नगर परिषद मदन कुमार शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी- कर्मचारी एवं वरिष्ठ नागरिकों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया ।
कार्यक्रम में राजकीय वरिष्ठ कन्या माध्यमिक विद्यालय चंबा की छात्राओं गुंजन कुमारी, कशिश, रितिका राजपूत और दिव्यांगना ने भी वरिष्ठ नागरिकों के समाज में योगदान और सम्मान को लेकर अपना संबोधन दिया। उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने प्रतिभागी छात्राओं को पुरस्कार के रूप में स्मृति चिन्ह प्रदान किए ।
उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने इन वरिष्ठ नागरिकों को किया सम्मानित : 
श्रीमती कौशल्या देवी, श्री अनंत राम, श्री शरण सिंह, श्री बिहारी लाल, श्री बाबूराम गुगवाल, श्री बीआर शमी, श्री हरबंस सिंह, श्री हरबंस लाल, श्री सुदेश गोयल, श्री मेला राम, श्री परवेज डेनियल, श्री देवेंद्र सिंह पठानिया, श्री सुखदेव शर्मा, श्री शौरी लाल महाजन, श्री नरेंद्र महाजन
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष का प्रवास कार्यक्रम रद्द

एएम नाथ। चंबा, मार्च 12 : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया का जारी प्रवास कार्यक्रम अपरिहार्य कारणों के चलते रद्द कर दिया गया है। विभागीय प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि 12 मार्च...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा के ऐतिहासिक चौगान में आयोजित होगा जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह, आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविंदर गोमा करेंगे अध्यक्षता- अपूर्व देवगन

एएम नाथ। चंबा,16 जनवरी :    ज़िला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन 26 जनवरी को चंबा के ऐतिहासिक चौगान में आयोजित किया जाएगा।  समारोह के प्रबंधों को लेकर उपायुक्त अपूर्व देवगन की अध्यक्षता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

15 मार्च को होगा कैंपस इंटरव्यू -जिला रोजगार कार्यालय चंबा में : संचालक व सहायक ऑपरेटर एवं हेल्पर के 150 पदों को भरा जाएगा

एएम नाथ। चम्बा :   जिला रोजगार का कार्यालय चंबा (बालू) में 15 मार्च को प्रातः 11:00 बजे कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है जिसमें एलाइंस ग्रुप स्टाफिंग प्राइवेट लिमिटेड द्वारा बद्दी, परवाणु...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा की सड़क परियोजनाओं को लेकर गडकरी से मिले विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया

चुवाड़ी-चंबा सुरंग निर्माण का मुद्दा उठाया, द्रमण-चंबा-तीसा-साच-पांगी मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग बनाने की मांग चंबा में सड़क संपर्क मजबूत करने पर केंद्रीय मंत्री से चर्चा एएम नाथ। नई दिल्ली : हिमाचल प्रदेश विधानसभा के...
Translate »
error: Content is protected !!