वर्तमान प्रदेश सरकार के कार्यकाल में सड़क दुर्घटनाओं में हुई भारी कमी

by

सरकार के सड़क सुरक्षा सुधार के लिए उठाए गए कदमों से अनगिनत अमूल्य जीवन बचाए
एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा सड़क सुरक्षा सुधार के क्षेत्र में किए गए निरंतर प्रयासों के सकारात्मक और उत्साहजनक परिणाम सामने आए हैं। राज्य में सड़क दुर्घटनाओं में लगातार कमी आई है, जिससे अनगिनत अमूल्य जीवन बचाए गए हैं।
आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2023 में कुल 2,253 सड़क दुर्घटनाओं के मामले दर्ज किए गए। वर्ष 2024 में यह संख्या घटकर 2,147 रह गई और वर्ष 2025 में अब तक केवल 1,457 दुर्घटनाएं दर्ज की गई हैं। सड़क दुर्घटनाओं में आ रही कमी प्रदेश सरकार की सक्रिय नीतियों, बेहतर निगरानी तंत्र और सड़क सुरक्षा पर व्यापक जन जागरूकता अभियानों की सफलता को प्रदर्शित कर रही है।
प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि सरकार की यह उपलब्धि विशेष महत्त्व रखती है, क्योंकि हिमाचल प्रदेश को वर्ष 2023 और वर्ष 2025 में भारी भूस्खलन, बाढ़ और बादल फटने जैसी गंभीर प्राकृतिक आपदाओं का सामना करना पड़ा। इन चुनौतियों के बावजूद राज्य सरकार ने विभिन्न विभागों के समन्वित प्रयासों के माध्यम से सड़क सुरक्षा उपायों की दिशा में सराहनीय कार्य किया जिसके परिणामस्वरूप सड़क दुर्घटनाओं में उल्लेखनीय कमी आई है।
उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा क्षेत्र को प्रमुखता प्रदान कर वर्तमान प्रदेश सरकार ने अनेक प्रभावी कदम उठाएं है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सड़क दुर्घटनाओं में कमी करने के लिए हर संभव उपाय करने के दिशा-निर्देश जारी किए हैं और सरकार का लक्ष्य न केवल दुर्घटनाओं की संख्या को कम करना है, बल्कि प्रत्येक नागरिक के जीवन की सुरक्षा भी सुनिश्चित करना है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पीएम मोदी की साधना 45 घंटे तक चलेगी : 45 घंटे के कठोर ध्यान में ना तो वह अन्न ग्रहण करेंगे, ना ही किसी से बात करेंगे, जरूरत पड़ने सिर्फ केवल नींबू पानी का सेवन करेंगे

कन्याकुमारी :  लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण की वोटिंग से पहले तमिलनाडु के कन्याकुमारी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साधना में लीन हो चुके हैं। बताया जा रहा है कि ध्यान कक्ष में पीएम मोदी...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बड़ा खुलासा कर दिया सांसद मनीष तिवारी द्वारा संसद में पूछे गए सवालों ने : चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड ने पिछले 10 वर्षों में 6488 आवासीय इमारतों को नोटिस जारी किए हैं; जिनमें से 223 इमारतें गिराई

  चंडीगढ़, 25 मार्च: चंडीगढ़ से सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी द्वारा संसद में सवालों के जवाब में चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड की पिछले 10 वर्षों की कार्यप्रणाली को लेकर महत्वपूर्ण खुलासे हुए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

15 अगस्त से 15 सितम्बर तक किसानों के लिए जागरूकता शिविर आयोजित करना सुनिश्चित करें – एडीसी महेंद्र पाल गुर्जर

किसानों को जागरूक करने के लिए अधिकारी मिशन मोड में करें कार्य , ज़िला ऊना में बैंको ने जून 2023 तक बांटे 903.45 करोड़ के ऋण ऊना, 10 अगस्त – ज़िला स्तरीय बैंक सलाहकार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चिंतपूर्णी मंदिर ट्रस्ट ने आयोजित करवाया रक्तदान शिविर

ऊना : माईदास भवन चिंतपूर्णी में आज चिंतपूर्णी मंदिर ट्रस्ट की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह जानकारी देते हुए मंदिर अधिकारी बलवंत पटियाल ने बताया कि शिविर नायब तहसीलदार रोहित...
Translate »
error: Content is protected !!