वर्ल्ड पुलिस फायर गेम्स अमेरिका में रजनी ने फहराया भारत का परचम : खन्ना

by

4 स्वर्ण सहित कुल 7 पदक किये हासिल : संस्था सेवा ने शगुन देकर किया सम्मान
होशियारपुर 3 अगस्त : पूर्व सांसद व संस्था सेवा सैला खुर्द के चेयरमैन अविनाश राय खन्ना ने कहा कि पंजाब पुलिस में बतौर सिपाही सेवा निभा रही रजनी जिसने अमेरिका में आयोजित वर्ल्ड पुलिस फायर गेम्स में 4 सवर्णों सहित कुल 7 पदक हासिल कर पुरे विश्व में भारत का नाम रोशन किया है।
उपरोक्त विचार खन्ना ने संस्था सेवा की तरफ से रजनी को सम्मानित करते हुए व्यक्त किये। इस मौके पर खन्ना ने कहा कि पंजाब पुलिस में सरकारी नौकरी पर तायनात होने के बावजूद भी रजनी ने अमेरिका में जाकर जो अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए न केवल पुलिस विभाग का बल्कि पूरे देश का नाम विश्व स्तर पर रोशन किया है। इस कार्य से रजनी की देश के लिए कुछ कर गुजरने की सोच उभर कर आयी है। खन्ना ने कहा कि अगर रजनी की तरह हर पुलिस का जवान अपनी ड्यूटी के साथ देश का नाम रोशन करने के लिए मेहनत करे तो भारत को विश्वगुरु बनाने में पुलिस के जवानों का अहम् योगदान होगा। इस मौके चेयरमैन खन्ना व अध्यक्ष दविंदर चड्ढा ने संस्था सेवा की तरफ से शगुन का चैक भेंट कर रजनी को सम्मानित भी किया। इस मौके संजीव गुप्ता बॉबी, जगदीश बंसल, मंजीत सिंह, कमलजीत कौड़ा, जगतार सिंह एवं राकेश अग्गरवाल भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

राज्यपाल के दौरे को लेकर डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने की अधिकारियों के साथ बैठक – डीएवी कॉलेज ऑफ एजुकेशन में 8 को विलेज डिफेंस कमेटी के सदस्यों को करेंगे संबोधित

होशियारपुर, 6 जून:   पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया 8 जून को होशियारपुर के दौरे पर आ रहे हैं। इस संबंध में डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने आज डीएवी कॉलेज ऑफ एजुकेशन में विभिन्न...
article-image
पंजाब

आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेश मंत्री का सरकारी अधिकारी की आत्महत्या में हाथ होना पंजाब सरकार की गुंडागर्दी : खन्ना

गढ़शंकर : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि वेयरहाउस कॉर्पोरेशन अमृतसर के जिला प्रबंधक गगनदीप सिंह रंधावा की आत्महत्या के बाद एक वीडियो जारी हुआ है जिसमें वह पंजाब की आप सरकार...
article-image
पंजाब

प्रधानमंत्री मोदी द्वारा पहलगाम के शहीदों का बदला ऑपरेशन सिन्दूर से लेकर उन्हें दिलाया न्याय : तीक्ष्ण सूद

किसान नेताओं को इस संकट की घड़ी में अपना अंदोलन स्थगित करने की अपील की : होशियारपुर /दलजीत अजनोहा :  पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद द्वारा जारी प्रेस नोट में...
Translate »
error: Content is protected !!