वसुंधरा राजे से पंगा ले डूबा : राजस्थान में भाजपा के नेता प्रतिपक्ष और उप नेता प्रतिपक्ष हारे

by

राजस्थान में विधानसभा चुनाव को लेकर नतीजे आ गए हैं। भाजपा स्पष्ट बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है। कई सीटों पर चौंकाने वाले परिणाम आए हैं। प्रदेश में भाजपा के नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ तारानगर और उप नेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया आमेर से चुनाव हार गए हैं। भाजपा के इन दोनों नेताओं की हार का अजीब संयोग बना है। प्रदेश में इन नेताओं की हार को लेकर कई तरह के मायने निकाले जा रहे हैं। सियासी गलियारों में चर्चा है कि दोनों नेताओं ने मुखर होकर वसुंधरा राजे का विरोध किया था। अब चर्चा है कि राठौड़ और पूनिया इसी वजह से विधानसभा चुनाव हार गए हैं।

राजेंद्र राठौड़ तारानगर और सतीश पूनिया आमेर से हारे चुनाव :नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ तारानगर से अपने निकटतम प्रतिद्वंदी नरेंद्र बुढ़ानिया से चुनाव हार गए हैं। आमेर में उपनेता प्रतिपक्ष और पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया कांग्रेस प्रत्याशी प्रशांत शर्मा से चुनाव हार चुके हैं। दोनों नेता राजस्थान में मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदार थे। पार्टी ने सतीश पूनिया को प्रदेश अध्यक्ष बनाया था। इसके बाद सतीश पूनिया खुद को ओबीसी वर्ग का नेता बताते हुए मुख्यमंत्री पद की दावेदारी करने लग गए थे। राजस्थान में मुख्यमंत्री पद को लेकर अनेक दावेदार थे। लेकिन इन नेताओं का जनाधार नहीं था। राजेंद्र राठौड़ और सतीश पूनिया के बीच भी सीएम पद को लेकर प्रतिस्पर्धा थी। इसे लेकर दोनों नेताओं के बीच खींचतान चलती रहती थी।

जनता के बीच आधार नहीं बना पाए दोनों नेता : मुख्यमंत्री की प्रतिस्पर्धा के चलते राजेंद्र राठौड़ और सतीश पूनिया जनता के बीच अपना आधार नहीं बना पाए। इसके साथ ही इन्होंने वसुंधरा राजे के खिलाफ मुखर होकर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के सामने उन्हें कमजोर करने की कोशिश की। जबकि वसुंधरा राजे जनाधार वाली नेता थी। राजनीति के जानकार कहते हैं कि वसुंधरा राजे के खिलाफ माहौल तैयार करने की वजह से जनता के बीच भी इन नेताओं को लेकर नाराजगी बढ़ गई थी। जानकार राठौड़ और पूनिया की हार को इससे भी जोड़कर देख रहे हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों की अब नहीं होगी खैर : 1,000 सैंपल में से 229 में शराब के सेवन की आई बात सामने

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश में रासायनिक विश्लेषण के लिए राज्य की फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला में भेजे गए 1,000 रक्त सैंपल में से 229 में वाहन चलाते समय शराब के सेवन की बात...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरना, भाजपा नेता ने दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी : धारा 307 की मांग पर भाजपा मुखर, बुधवार तक कार्रवाई नहीं तो चक्का जाम

पुलिस कार्रवाई पर भाजपा नेता जय सिंह ने उठाए सवाल, धारा 307 के लिए मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार डीसी मुकेश रेपसवाल से मुलाकात कर भाजपा नेता जय सिंह ने रखी कार्रवाई की मांग एएम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कंगना रनौत का पहला रोड शो मंडी लोक सभा हल्के में, मिला जबरदस्त समर्थन : मंडी की बेटी, मंडी की राष्ट्रवादी आवाज इस चुनाव में निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करेगी – कंगना रनौत

एएम नाथ।  मंडी :  लोकसभा चुनाव के लिए बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत को हिमाचल प्रदेश की मंडी से टिकट दिया गया है। टिकट मिलने के बाद कंगना ने चुनाव प्रचार का आगाज भी कर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पूर्व सूबेदार से साढ़े दस लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज

गढ़शंकर, 1 जनवरी : पिछले दिनों गढ़शंकर के बीत इलाके के शेखोंवाल गांव के पूर्व सूबेदार के साथ साढ़े दस लाख रुपए की ठगी करने के आरोप में अज्ञात लोगों के विरुद्ध साइबर क्राइम...
Translate »
error: Content is protected !!