वार्ड 10 में मुकावला फकीर और अमीर के बीच है,टोनी सहगल एक फकीर व्यक्ति जिसकी जीत जनता ने तय कर दी : राणा के.पी

by

टोनी सहगल के दफतर का विधान सभा सपीकर राणा के.पी ने किया उद्घाटन
नंगल-वार्ड 10 में कांग्रेस के उम्मीदवार टोनी सहगल ने अपने चुनावी दफतर खोला। दफतर का उद्घाटन विधान सभा  सपीकर राणा कवर पाल ने किया। इस दौरान बहुत बड़ा समागम किया गया। इस दौरान सीनियर कांग्रेसी नेताओं ने अपने संबोधन में लोगों को टोनी सहगल को वोट डालने की अपील की। डा. दिवान, प्रताप सिंह सैणी ने कहा के टोनी सहगल वार्ड के निजी कामों और आम लोगों के कामों को लेकर सदैव मेहन्त करते रहते है। टोनी सहगल को विधान सभा स्पीकर की पूरी स्पोर्ट है। इस दौरान डा.दिवान ने विरोधियों को सरमाएदार,तानाशाह कहा और टोनी सहगल को एक मेहन्ती गरीब लोगों की सेवा करने वाला कहा। इस दौरान टोनी सहगल ने सभी लोगों और मुख्य नेताओं का स्वागत किया और लोगों को साथ देने की अपील की।
विधान सभा सपीकर राणा के.पी ने टोनी सहगल के विरोधियों को आड़े हाथों लिया। वार्ड 10 में अमीर और फकीर के बीच लड़ाई है। टोनी सहगल एक फकीर व्यक्ति है। जो सदैव लोगों की भलाई के लिए काम करता है। दूसरी तरफ विरोध में अमीर लोग है। विरोधी पैसे से और बातों से लोगों को गुमराह कर रहें है। जो लोग सदैव लोगों को धोखा देकर और गरीबों को डरा कर अपनी राजनीति करतें है। वह ज्यादा लंबा समय कामयाब नही होते। वार्ड 10 में जो टोनी सहगल कहेगा,वही होगा। विरोधी लोगों को कह रहें है के अगर आप हमें पार्षद की वोट डालेंगे। तो हम आगे जाकर कौंसिल प्रधान बनेंगे और एम.एल.एल बनेंगे। एक वोट डालने से तीन ओहदों का फायदा मिलेगा। स्पीक ने कहा के विरोधियों के एम.एल.ए और कौंसिल प्रधान बनने का सपना कभी पूरा नही होगा। इस मौके पर राकेश नैयर,प्रताप सैणी,उमा कांत,कुलदीप सिंह,जीत राम शर्मा,डा. दिवान,मलिक,आदि उपस्थित थे।

सपीकर राणा के.पी संबोधन करते हुए

समागम में उपस्थित लोग।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

225 नशे की गोलियों के साथ एक गिरफ्तार : एसआई रमनदीप कौर अगुआई में पुलिस पार्टी ने की बड़ी कार्रवाई

गढ़शंकर, 22 दिसंबर  : थाना गढ़शंकर पुलिस ने बाइक सवार से 225 नशे की गोलियां बरामद कर उसे गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है। एसएचओ गढ़शंकर जैपाल ने प्रेसनोट जारी कर बताया गया की...
पंजाब , समाचार

पति ने ससुराल में पहुंच कर पत्नी सास ससुर पर तेजधार हथियार से हमला किया पत्नी की मौत सास ससुर गंभीर घायल

माहिलपुर : पति ने अपने ससुराल पुहंच कर पत्नी व सास सुसर पर तलवार के साथ हमला किया। जिसमें उसकी पत्नी की मौत हो गई और सास ससुर गंभीर रूप से घायल हो गए।...
article-image
पंजाब

नगर परिषद की ओर से ठोस कचरा प्रबंधन की व्यवस्था लागू – मुकेरियां शहर में गंदगी की समस्या पर नियंत्रणः ई.ओ मुकेरियां

मुकेरियां, 13 सितंबर : मुकेरियां शहर में गंदगी और कचरे के ढेरों को लेकर हाल ही में उत्पन्न समस्या के समाधान के लिए नगर परिषद ने ठोस कचरा प्रबंधन की व्यवस्था लागू की है। कार्यकारी...
article-image
पंजाब

ब्रह्मलीन 108 संत बाबा बिशन सिंह जी की 70वीं बरसी को समर्पित धार्मिक समागम 7 मई को करवाया जा रहा : महंत विक्रमजीत सिंह

इस अवसर पर निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगाए जाएंगे और श्रेत्र के जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क दवाइयां दी जाएंगी : महंत विक्रमजीत सिंह होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  गांव नंगल खुर्द के डेरा बिशनपुरी में ब्रह्मलीन 108...
Translate »
error: Content is protected !!