वार्ड 12 के 15 परिवार आप और भाजपा को छोड़ कांग्रेस में हुए शामिल

by

नंगल  :नगर कौंसिल नंगल के वार्ड नंबर 12 के 15 परिवारों  द्वारा आप तथा भाजपा का साथ छोडक़र कांग्रेस का हाथ पकड़ा गया। इस अवसर पर स्पीकर पंजाब विधानसभा राणा कंवरपाल सिंह के द्वारा इन 15 परिवार के सदस्यों को  सिरोपे डालकर पार्टी में स्वागत किया गया।
इस अवसर पर स्पीकर राणा कंवरपाल सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए इन सभी सदस्यों को पार्टी में पूरा मान  सम्मान दिया जाएगा। स्पीकर राणा के.पी ने कहा के 2022 विधान सभा चुनावों में कांग्रेस फिर दौबारा सरकार बनाएगी। क्योंकि हलके का छोटे बड़ा हर एक कांग्रेसी वर्कर मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार के किए लोक भलाई के कामों की जानकारी और कांग्रेस पार्टी की नीतियों को घर घर तक पहुंचा रहें है। यहीं कारण है के नंगल कौंसिल मे कांग्रेस ने 15 सीटें जीती है। यह जीत पार्टी के वर्करों की है। स्पीकर ने कहा के कौंसिल चुनावों की सफलता के बाद हम सब को और सख्त मेहन्त करनी होगी। क्योंकि  कौंसिल चुनावों विधान सभा का सैमीफाइनल था। अभी फाइनल विधान सभा का 2022 में है।  कौंसिल चुनावों की जीत को बरकरार रखने के लिए हमें लोगों की बीच जाकर उनके और काम करने होंगे।  इस अवसर पर उपस्थित परिवार के सदस्यों ने बताया कि कांग्रेस की लोक भलाई नीतियों को देखते हुए उनके द्वारा आज कांग्रेस पार्टी का दामन पकड़ा गया है। इस अवसर पर विशेष रूप से  एडवोकेट राणा विश्वपाल पाल सिंह, ब्लॉक कांग्रेस के प्रधान व पार्षद संजय साहनी, ट्रक यूनियन के प्रधान प्यारा सिंह जसवाल, पार्षद सुनील काका, वरिष्ठ कांग्रेसी आलम खान के साथ शामिल होने वाले युवाओं में नंदलाल, श्याम लाल,  मुकेश, संजय, रविकांत, संदीप, राजू, शिव, गौरव, सौरव, रामपाल, आदित्य, रामपाल, तथा राजेश उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

असमान से छत पर गिरा 50 किलो का धातु का टुकड़ा….देखकर लोगों के उड़े होश, मची अफरा-तफरी

नागपुर । महाराष्ट्र में नागपुर जिले के उमरेड तालुका में शुक्रवार सुबह एक अजीब और चौंकाने वाली घटना घटी। शहर के कोसे लेआउट इलाके में अमेय भास्कर बसशंकर के घर की स्लैब पर आसमान...
article-image
पंजाब

पार्किंग विवाद में चलीं दनादन गोलियां : AAP सदस्य घायल, सामने आया वीडियो

अमृतसर : कोट आत्मा राम इलाके में गाड़ी पार्क करने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर गोलीबारी हुई। इस घटना में आम आदमी पार्टी के सदस्य जयपाल सिंह और एक अन्य व्यक्ति नरिंदर...
article-image
पंजाब

वास्तु में रंगों महत्वपूर्ण स्थान होता है : डॉ भूपेंद्र वास्तुशास्त्री

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : रंग हमारे जीवन को रंगीन और रंगहीन बनाने की क्षमता रखते हैं। हर व्यक्ति को एक विशेष प्रकार का रंग पसंद होता हैं, ओर अपनी पसंद के आधार पर घर में...
Translate »
error: Content is protected !!