वार्ड नंबर-4 से बड़ी संख्या में वार्ड वासियों ने कांग्रेस का दामन थामा

by
होशियारपुर :  वार्ड नंबर-4 से कांग्रेस नेता अशोक मेहरा की प्रेरणा से बड़ी संख्या में वार्ड वासियों ने कांग्रेस का दामन थामा। प्रवीण अरोड़ा की अगुवाई में बड़ी संख्या में अमित अरोड़ा, प्रवीण अरोड़ा, उमेश शर्मा, एस.के. डडवाल, अनिल वर्मा, हर्ष मनी, रणजीत राणा, बोसाल जी, जरनैल सिंह, ज्योति, प्रीति, बबिता आदि कांग्रेस में शामिल हुए। इस मौके पर प्रवीन अरोड़ा ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा राज्य को विकसित करने के लिए जो प्रयास किए जा रहे हैं वह सराहनीय हैं। उन्होंने कहा कि कैबिनेट मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा द्वारा शहर को राज्य में नंबर-1 पर लाने के लिए जो कार्य किए जा रहे हैं उससे प्रभावित होकर कांग्रेस की तरफ उनका झुकाव हुआ है और इसी के चलते कांग्रेस की नीतियों और अशोक मेहरा की प्रेरणा से वह कांग्रेस में शामिल हुए हैं।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार व्यक्तिगत तौर पर लोगों से जुड़ी हुई है तथा जमीनी स्तर पर अपनी दूरअंदेशी सोच को लेकर चलते हुए काम कर रही है। इसी दौरान उन्होंने किसानों के हक में बोलते हुए कहा कि हमारी पंजाब सरकार ने किसानों के हक में खड़े होकर साबित कर दिया है कि कांग्रेस सरकार गरीब, मजदूर व आम जनता के पक्ष में है। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने बड़ी संख्या में कांग्रेस में शआमिल हुए कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए उन्हें सम्मानित किया और आश्वास्त किया कि पार्टी में उन्हें बनता मान-सम्मान दिया जाएगा। वहीं, शामिल कार्यकर्ताओं ने भी श्री अरोड़ा को भरोसा दिया कि वह पार्टी की मजबूती के लिए जिले में बहतरीन कार्य करेंगे। इस अवसर पर नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन एडवोकेट राकेश मरवाहा, ब्लाक प्रधान अर्बन मुकेश डाबर, रणजीत चौधरी पूर्व पार्षद, सुदर्शन धीर पूर्व पार्षद, सुरेश कुमार पूर्व पार्षद, रवि मेहन, पवन जिंदल, विक्रांत चौधरी आदि उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

डिग्री के बाद कनाडा स्टडी वीज़ा के नियमों में बदलाव के साथ लगातार वीज़ा आ रहे : कंवर अरोड़ा

नवांशहर।  कंवर अरोड़ा कंसल्टेंट के मैनेजिंग डायरेक्टर कंवर अरोड़ा ने कहा कि कनाडा ने मास्टर कोर्स या PhD करने के इच्छुक स्टूडेंट्स के लिए नियम बदल दिए हैं। अब बच्चों के लिए PAL लेटर...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जीएमसीएच-32 चंडीगढ़ एमटीएस/वार्ड अटेंडेंट कांट्रैक्टर वर्कर यूनियन के चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, दिनेश रावत बने प्रधान

पुनीत महाजन l.चंडीगढ़, 23 जून 2026। जीएमसीएच सेक्टर-32, चंडीगढ़ में एमटीएस/वार्ड अटेंडेंट कांट्रैक्टर वर्कर यूनियन के प्रधान पद के लिए आयोजित चुनाव मंगलवार को शांतिपूर्ण, स्वतंत्र एवं निष्पक्ष वातावरण में संपन्न हुए। चुनाव को...
article-image
पंजाब

DC Komal Mittal appealed for

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/May 31 :  During a special conversation with Senior journalist Daljeet Ajnoha DC Komal Mittal Hoshiarpur said that the administration is trying to ensure that as many voters as possible exercise their right...
article-image
पंजाब

80 हजार लेते विजिलैंस ने दबोचा एएसआई व उसका ड्राइवर

अंतरराज्यीय चैक पोस्ट शंभू जिला पटियाला में कुछ वाहनों की बिना टैक्स एंट्री करवाने के लिए मांगते थे पैसे लुधियाना। पंजाब में भ्रष्टाचार पर नकेल कसने के लिए विजिलेंस लगातार कार्य कर रही है।...
Translate »
error: Content is protected !!