वार्षिक समारोह वर्ष भर की उपब्धियों का उत्सव है – सत्ती

by

ऊना : 6 सितंबर: वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह पूरे वर्ष बच्चों की उपलब्धियों का उत्सव है। इस दिन उत्कृष्ट छात्रों, अकादमिक विषयों के साथ-साथ खेल, विद्यालयों में होने वाली प्रतियोगिताओं के विजेताओं और हाउस गतिविधियों के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं। यह बात छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बडैहर और सासन में आयोजित वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान कही। उन्होंने शैक्षणिक सत्र के दौरान शिक्षा, खेल सहित सांस्कृतिक गतिविधियों में अव्वल स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया।
सतपाल सत्ती ने कहा कि बडैहर स्कूल को साढ़े तीन लाख रुपए के कबड्डी के मेट्स भी प्रदान किए। उन्होंने कहा कि सासन स्कूल में 50 लाख रूपए से 4 बड़े हॉल भी बनाए गए है। इसी के साथ बेडमिंटन का कोर्ट भी बनाया गया है, जिस पर लगभग 1.50 लाख की राशि खर्च की गई है तथा बास्केटबाल कोर्ट के लिए जल्द राशि उपलब्ध हो जायेगी। उन्होंने कहा की 1.50 लाख रूपए से बडैहर स्कूल में ड्रैनेज का कार्य शुरू हो चूका है और 10 लाख रूपए से स्कूल की चारदीवारी की गई है। इसके अलावा 1 लाख रुपए से स्कूल में बैडमिंटन का कोर्ट बनाया गया है।
इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्षा नीलम कुमारी, मंडलाध्यक्ष हरपाल सिंह गिल, प्रधान सासन अर्पणा देवी, प्रधान बडैहर अवतार, उप प्रधान बडैहर ओमकार सिंह, डिप्टी डायरेक्टर हायर एजुकेशन जनक सिंह, डिप्टी डायरेक्टर एलिमेंट्री एजुकेशन देवेंद्र चंदेल, खादी बोर्ड के डॉयरेक्टर सागर दत्त भारद्वाज, डाइट के प्रधानाचार्य देवेंद्र चैहान, प्रधानाचार्य जीएसएस सासन वजिंदर सिंह, प्रधानाचार्य बडैहर रामजी दास, पूर्व बीडीसी बडैहर पिशौरी लाल, सभी वार्ड सदस्य सहित स्कूल का समस्त स्टाफ व अन्य उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने राज्यपाल से की भेंट

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने आज लोक भवन में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर अध्यक्ष ने राज्यपाल को सोमवार, 16 फरवरी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

निष्पक्ष निर्वाचन में माॅडल कोड आॅफ कंडक्ट कमेटी की अहम भूमिका : कमेटी के सदस्यों को आदर्श आचार संहिता के बारे में विस्तार से जानकारी

धर्मशाला, 29 फरवरी। लोकसभा निर्वाचन-2024 के लिए कांगड़ा जिला में गठित जिला स्तरीय आदर्श आचार संहिता की स्थायी समिति के सदस्यों को चुनाव आयोग के निर्देशों के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सचिवालय में कार्यभार संभाला : 10 दिन के भीतर कैबिनेट मीटिंग करके ओपीएस बहाल कर दी जाएगी

शिमला : उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सचिवालय में आज कार्यभार संभाल लिया है। इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू साथ रहे और मुकेश अग्निहोत्री को कार्यभार संभालने पर बधाई दी। इसके बाद मुख्य...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रंडोह में करियर मार्गदर्शन शिविर आयोजित

एसडीएम  प्रियांशु खाती ने की अध्यक्षता,  जीवन में कठिन परिश्रम का नहीं है  कोई  विकल्प एएम नाथ। चंबा, 16 नवंबर :  राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रंडोह में आज जिला रोजगार कार्यालय के तत्वावधान में ...
Translate »
error: Content is protected !!