वाहन की टक्कर से मौत, मामला दर्ज।

by
 गढ़शंकर – गढ़शंकर पुलिस ने टक्कर लगने से मौत हो जाने पर वाहन चालक के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। दर्ज मामले के अनुसार मुकट पुत्र हीरे वासी गुजरपुर थाना माहिलपुर ने गढ़शंकर पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसके चार लड़के व 20 वर्ष पहले उत्तरप्रदेश से आकर गुजरपुर में रह रहे हैं। उसने बताया कि उसका 17 वर्षीय छोटा लड़का किशनपाल जो सोमवार की रात टीटू पुत्र वीरो वासी वार्ड नं11 शहीद भगत सिंह नगर नवाशहर के साथ उसकी बाइक नंबर पब65बीए8598 पर सवार होकर गढ़शंकर गया था और उसके पीछे मैं भी अपने दामाद के साथ बाइक पर जा रहा था। उसने बताया कि जब वह स्तनोर अड्डे पर पहुंचे तो सिलेंडर से भरी गाड़ी सड़क पर बैगार कोई इशारा लगाए खड़ी की हुई थी से टीटू की बाइक टकरा गई जिसके चलते दोनो सड़क पर गिर गए। उसने बताया कि किशनपाल की घटनास्थल ही मौत हो गई जबकि टीटू गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल गढ़शंकर दाखिल कराया गया। गढ़शंकर पुलिस ने मुकट के बयान पर राम विश्वास पुत्र उपिंदर राय वासी पहवा थाना पडीमल बिहार के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गढ़शंकर बीरमपुर मार्ग एवं गोलियां गांव को जाते मार्ग पर प्रीमिक्स डालने का कार्य शुरु

गढ़शंकार  : सीएम भगवंत मान की अगुवाई में विधानसभा हलका गढ़शंकर के विधायक जयकिशन रौड़ी द्वारा हलके की लिंक सडक़ों जिनमें गढ़शंकर बीरमपुर मार्ग तथा गोलियां गांव को जाती सडक़ पर प्रीमिक्स डालने का...
article-image
पंजाब

कैबिनेट मंत्री ने जैन युवा मंडल की तरफ से आयोजित 31 वें फ्री आई आप्रेशन कैंप में की शिरकत : स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए पंजाब सरकार नहीं छोड़ रही कोई कमी: ब्रम शंकर जिम्पा

होशियारपुर, 25 फरवरी  :  कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिम्पा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए प्रयास कर रही है। वे आज शहर के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता ने संभव जैन के साथ लिए फेरे…. 20 अप्रैल को रिसेप्शन

आम आदमी पार्टी (आप) सुप्रीमो और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता केजरीवाल ने आईआईटी बैचमेट संभव जैन के साथ शादी रचा ली है। दोनों की शादी दिल्ली में स्थित कपूरथला...
article-image
पंजाब

सुखदेव सिंह ढींडसा थे पंजाब की राजनीति का एक बड़ा नाम : पूर्व सांसद खन्ना

सुखदेव सिंह ढींडसा थे पंजाब की राजनीति का एक बड़ा नाम : खन्न खन्ना ने ढींडसा के निधन पर किया शोक व्यक्त, आत्मिक शांति के लिए की प्रार्थना होशियारपुर 30 मई () : पूर्व...
Translate »
error: Content is protected !!