वाहनों में कूड़ेदान रखना अनिवार्य करें : राम प्रकाश

by

एएम नाथ। चम्बा :  क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी राम प्रकाश की अध्यक्षता में आज क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय चम्बा में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में “स्वच्छता ही सेवा अभियान” (17 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2025) के अंतर्गत महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी वाहन मालिक व चालक एक सप्ताह के भीतर अपने वाहनों में कूड़ेदान रखना अनिवार्य करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि वाहन जांच के दौरान किसी वाहन में कूड़ेदान नहीं पाया गया तो संबंधित चालक के विरुद्ध चालान की कार्रवाई की जाएगी।


इसके अतिरिक्त उन्होंने बस अड्डों, टैक्सी यूनियनों तथा अन्य सार्वजनिक परिवहन स्थलों को स्वच्छ बनाए रखने और जनसाधारण को भी इस अभियान में भागीदारी हेतु प्रेरित करने का आह्वान किया।


बैठक में एचआरटीसी के प्रतिनिधि नवेंदु, विजय कुमार, हनीष चौहान, प्रधान निजी बस ऑपरेटर संघ मनोज कुमार, टैक्सी ऑपरेटर राकेश कुमार, अरविन्द कुमार, हमीद बेग, मंजीत सिंह राणा, संजीव कुमार, बिन्दु कुमार आदि उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

श्रीमद भागवत महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ के पहले दिन भव्य शोभा यात्रा का आयोजन : 8 मार्च तक चलेगा श्रीमद भागवत महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ: स्वामी प्रशोत्तम वशिष्ट

गढ़शंकर । शिव योगी आश्रम कोकोवाल मजारी में महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में हर वष की तरह श्रीमद भागवत महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ का शुभांरभ हुया है और श्रीमद भागवत महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ 8...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

राज्यसभा से सस्पेंड आप सांसद राघव चड्ढा : अगले सत्र में भी रहेंगे संजय सिंह बाहर

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा को राज्यसभा से सस्पेंड कर दिया गया है। विशेषाधिकार समिति की रिपोर्ट आने तक वे सदन की कार्यवाही में शामिल नहीं सकेंगे। आप के...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने स्वतंत्रता दिवस पर धर्मशाला में किया ध्वजारोहण : युवाओं को रोजगार के नजरिये से 500 परमिट किए जाएंगे जारी: मुकेश

 हिमाचल को हरित राज्य बनाने को प्रयासरत सरकार :  जल मिशन का अधूरा कार्य 31 मार्च 2024 तक कर लिया जाएगा पूर्ण धर्मशाला, 15 अगस्त। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने धर्मशाला में उपायुक्त कार्यालय परिसर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

देहरा क्षेत्र की बेटी नीतिका ने बढ़ाया प्रदेश का मान

एएम नाथ। देहरा : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने देहरा उप-मंडल की निवासी नीतिका को राष्ट्रीय स्तर पर कांगड़ा जिले का नाम रोशन करने पर बधाई दी है। नीतिका ने अपने समर्पण, निस्वार्थ...
Translate »
error: Content is protected !!