विंटर कार्निवाल के बेहतर आयोजन के लिए मिलकर कार्य करें सभी विभाग – DC आदित्य नेगी

by
 25 से 31 दिसंबर तक आयोजित किया जाने वाले विंटर कार्निवाल की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित
शिमला 15 दिसंबर – उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने कहा कि 25 से 31 दिसंबर 2023 तक आयोजित किया जाने वाले विंटर कार्निवाल की तैयारियों को लेकर सभी विभाग मिलकर कार्य करें ताकि कार्निवाल का बेहतर आयोजन सुनिश्चित हो सके।
विंटर कार्निवाल की तैयारियों को लेकर आज यहाँ उपायुक्त कार्यालय में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त ने बताया कि 25 दिसंबर को कार्निवाल का उद्घाटन मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से करवाया जायेगा। इस दौरान महिलाओं की महानाटी मुख्य आकर्षण रहेगी। इसके अतिरिक्त, विभिन्न जिलों से आये कलाकारों द्वारा कल्चरल परेड भी निकली जाएगी। कार्यक्रम के लिए रिज मैदान पर स्टेज बनाया जायेगा तथा पुलिस नियंत्रण कक्ष व रोटरी टाउन हॉल के समीप भी सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे।
उन्होंने बताया कि विंटर कार्निवाल में 25 से 31 दिसंबर तक प्रतिदिन पर्यटकों और स्थानीय लोगों को विभिन्न जिलों के कलाकारों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देखने को मिलेंगी। इसके अतिरिक्त, गेयटी थिएटर में भी प्रतिदिन कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे जिसमें थिएटर फेस्टिवल, सूफी गायन, कवाली आदि शामिल रहेंगे। उन्होंने बताया कि कार्निवाल में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं तथा मॉल रोड बिज़नेस एसोसिएशन द्वारा स्टाल स्थापित किये जायेंगे।
अतिरिक्त उपायुक्त अभिषेक वर्मा ने बैठक का सञ्चालन किया और कार्निवाल की तैयारियों को लेकर रूपरेखा उपायुक्त के समक्ष रखी।
बैठक में अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी (प्रोटोकॉल) ज्योति राणा, अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी (कानून एवं व्यवस्था) अजीत कुमार भरद्वाज, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील नेगी, आयुक्त नगर निगम शिमला भूपेंद्र अत्री, उपमण्डल दण्डाधिकारी शिमला शहरी भानु गुप्ता, सहायक आयुक्त डॉ पूनम बंसल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

आपदा प्रभावित करसोग का दौरा कर पीड़ितों से मिले नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर

मुख्यमंत्री खुद आकर करसोग की तबाही देखें और बनाए राहत पहुंचाने की योजना : जयराम ठाकुर जो प्रभावितों की सीधा मदद करना चाहते हैं, हम उनको भी सहयोग देंगे, लोगों की मदद के लिए...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पंजाब से आए श्रद्धालुओं का देहरा में ट्रक पलटा : ज्वालाजी के दर्शन कर घर लौट रहे पंजाब के 17 श्रद्धालु घायल

एएम नाथ । देहरा : कांगड़ा के पास देहरा से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में ट्रक में सवार 17 श्रद्धालु...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कंगना रनौत उतरीं विरोध में : जिसका नितिन गडकरी ने 272 करोड़ का वो प्रोजेक्ट का किया था शिलान्यास

मंडी :  हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से बीजेपी सांसद कंगना रनौत अब केंद्र सरकार के एक प्रोजेक्ट के विरोध में उतर गई हैं. 6 महीने पहले हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में नितिन गडकरी...
हिमाचल प्रदेश

हरोली में कोविड केयर नियंत्रण कक्ष स्थापित

ऊना – हरोली में कोविड केयर नियंत्रण कक्ष स्थापित कर दिया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए एसडीएम हरोली गौरव चौधरी ने बताया कि कोविड संबंधी जानकारी अथवा सहायता के लिए हेल्पलाइन...
Translate »
error: Content is protected !!