विकसित भारत संकल्प यात्रा’ में जन भागीदारी भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की प्रतिबद्धता: सोम प्रकाश

by

केंद्रीय राज्य मंत्री ने गांव अजड़ाम में विकसित भारत संकल्प यात्रा संबंधी आयोजित कार्यक्रम में की शिरकत
होशियारपुर, 30 नवंबर:
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री सोम प्रकाश ने कहा कि वर्तमान में भारत जिस गति से हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है, उस हिसाब से 2047 से पहले देश विकसित भारत बन जाएगा। वे आज होशियारपुर जिले के गांव अजड़ाम में ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ वैन के पहुंचने पर आयोजित समागम में गांव वासियों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान देश के कुछ हिस्सों में ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ के लाभार्थियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बातचीत को एन.आई.सी की ओर से गांव में वैब कास्टिंग के माध्यम दिखाया गया। यहां मौजूद केंद्रीय राज्य मंत्री के अलावा सैंकड़ों की संख्या में जुटे लोगों ने प्रधानमंत्री को सुना। इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद, बीबी महिंदर कौर जोश, डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल, एस.एस. सुरेंद्र लांबा भी मौजूद थे।
केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि जिस तरह से लोग इस संकल्प यात्रा से जुड़ रहे हैं, वह भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने की उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने बताया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा (वी.बी.एस.वाई) वर्तमान में होशियारपुर सहित पंजाब के कई जिलों में चल रही है, जिसके अंतर्गत सूचना सामग्री, वाीडियो आदि वाली वैन लोगों को केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में जागरुक कर रही है, जिसके माध्यम से योग्य लाभार्थियों को उनके दरवाजे तक विभिन्न योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का निरंतर प्रयास रहा है कि केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम योग्य लाभार्थी तक पहुंचे। उन्होंने केंद्र द्वारा प्रत्येक देशवासी को लाभान्वित करने वाली विभिन्न योजनाओं पर भी विस्तार से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कुछ लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड सौंपे। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की महिला लाभार्थियों में से एक ने योजना के अंतर्गत वित्तिय मदद से अपना घर बनाने में सक्षम होने पर खुशी व्यक्त की। उन्होंने ड्रोन को उड़ते हुए देख और उत्सुकता से सुना कि ड्रोन कैसे किसानों के कृषि कार्य में कैसे मदद करेगा। भारत सरकार अपनी नई योजना के अंतर्गत कृषि में ड्रोन के इस्तेमाल को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने आज प्रधानमंत्री महिला किसान ड्रोन केंद्र का उद्घाटन किया है। यह महिला स्वंय सहायता समूहों (एस.एच.जी) को ड्रोन प्रदान करेगा ताकि वे इस तकनीक का उपयोग आजीविका सहायता के लिए कर सकें। उन्होंने बताया कि अगले तीन वर्षों के दौरान महिला स्वंय सहायता समूहों को 15,000 ड्रोन उपलब्ध करवाए जाएंगे। महिलाओं को ड्रोन उड़ाने और उपयोग करने के लिए आवश्यक प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। यह पहल कृषि में प्रौद्योगिकी के उपयोग को प्रोत्साहित करेगा। इस मौके पर ए.डी.सी(ग्रामीण विकास) बलराज सिंह, एस.डी.एम होशियारपुर प्रीतइंदर सिंह बैंस, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के फील्ड प्रचार अधिकारी राजेश बाली सहित, डी.आई.ओ प्रदीप सिंह, सहायक सिविल सर्जन डा. पवन कुमार, डिप्टी मैडिकल कमिश्नर डा. हरबंस कौर, बी.डी.पी.ओ सुखविंदर सिंह, सरपंच भूपिंदर सिंह पप्पू सहित विभिन्न विभागों के प्रमुख मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

तलाक से पहले पराए पुरुष से संबंध साबित होने पर तलाक से पहले पराए पुरुष से संबंध साबित होने पर : महिला का स्थानी गुजारा राशि पर नहीं कोई हक-कोर्टमहिला का स्थानी गुजारा राशि पर नहीं कोई हक-कोर्ट

चंडीगढ़। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया है कि यदि तलाक से पहले यह साबित हो जाए कि महिला के पराए पुरुष से संबंध हैं और ये तलाक मंजूर करने का एक कारण है। कोर्ट...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस के राज्यसभा के प्रत्याशी : हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा के लिए अभिषेक मनु सिंघवी के नाम की घोषणा

एएम नाथ। शिमला : कांग्रेस ने अपने राज्य सभा के लिए प्रत्याशियों घोषित कर दिए है। जिसके मुताबिक सोनिया गाँधी को राजस्थान से, डॉ. अखिलेश प्रासाद सिंह, महाराष्ट्र से चन्दर्कांत हडोर और हिमाचल प्रदेश...
article-image
पंजाब

गांव मजारी में सिद्ध बाबा बालक नाथ जी का वार्षिक समागम श्रद्धा से मनाया : प्रसिद्ध गायक गूरी धालीवाल ने अपने मनमोहक भजनों से श्रद्धालुओं को किया मंत्रमुग्ध*

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ मंदिर, गांव मजारी (गढ़शंकर) में संगतों द्वारा सालाना भंडारा अत्यधिक श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित किया गया, जिसमें प्रसिद्ध भजन गायक गूरी धालीवाल ने अपने...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

श्री नयना देवी मंदिर में श्रद्धालुओं ने 4 चार किलो चांदी का चढ़ावा मां के प्राचीन चरणों में किया अर्पित

श्रीनयनादेवी: प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री नयना देवी जी में श्रद्धालुओं ने चार किलोग्राम चांदी चढ़ाई है। मंदिर न्यास को गुप्त दान के तौर पर यह चढ़ावा मिला है। हालांकि मां नयना के दरबार में देश-विदेश...
Translate »
error: Content is protected !!