विकसित भारत संकल्प यात्रा के नाम पर गुमराह कर रही है भाजपा: इंद्र दत्त लखनपाल

by
बड़सर 01 जनवरी। विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने सोमवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लोहारली के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया और मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित किए।
इस अवसर पर उन्हांेने कहा कि प्रदेश सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक सुधार और सरकारी स्कूलों की कायाकल्प के लिए बहुत ही प्रभावी कदम उठाए हैं। आने वाले समय में इनके अच्छे परिणाम आएंगे।
इंद्र दत्त लखनपाल ने आरोप लगाया कि भाजपा एक बार फिर भगवान राम के नाम केंद्र की सत्ता पर काबिज होने के लिए लोगों को गुमराह करने का प्रयास कर रही है। विकसित भारत संकल्प यात्रा की आड़ में भी लोगों को गुमराह किया जा रहा है। विधायक ने कहा कि मोदी सरकार 2 करोड़ युवाओं को रोजगार देने और वर्ष 2022 तक सभी देशवासियों को पक्का मकान देने और अन्य बड़े-बड़े वायदों के कारण सत्ता में आई थी, लेकिन इनमें से कोई भी वायदा आज तक पूरा नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार मकान निर्माण के लिए केवल डेढ़ लाख रुपये दे रही है, जबकि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आपदा में तबाह हुए मकानों के पुनर्निर्माण के लिए 7-7 लाख रुपये का प्रावधान किया है। प्रदेश सरकार का यह आपने आपमें ऐतिहासिक है।
इंद्र दत्त लखनपाल ने समारोह के दौरान विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर बहुत ही प्रभावशाली ढंग से अपने विचार रखने वाले तीन विद्यार्थियों महक, मोहित और आरव शर्मा को विशेष रूप से पुरस्कृत करते हुए 500-500 रुपये की राशि प्रदान की। उन्होंने स्कूल को अपनी ओर से 11 हजार रुपये देने की घोषणा भी की।
इससे पहले प्रधानाचार्य बलवीर सिंह ने मुख्य अतिथि, अन्य गणमान्य अतिथियों और बच्चों के अभिभावकों का स्वागत किया तथा स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। विद्यार्थियों ने भी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
समारोह में उषा लखनपाल, ग्राम पंचायत कलवाल की प्रधान रीना देवी, उपप्रधान विजय ढटवालिया, ब्लॉक कांग्रेस महासचिव विपन ढटवालिया, बाबा बालक नाथ मंदिर न्यास के न्यासी रोशन लाल, समर सांगर, कृष्ण चंद, पूर्व बीडीसी सदस्य आशा देवी, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जगदीश ठाकुर और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

उपभोक्ताओं की सुविधा को जिला में कार्यरत गैस एंजेसियों के लिए वितरण रोस्टर चार्ट जारी : DC राहुल कुमार

एएम नाथ। बिलासपुर 9 फरवरी: उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने अधिसूचना जारी करते हुए बताया कि खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग, बिलासपुर द्वारा जिला में एलपीजी सिलेंडर की सुचारू एवं समयबद्ध आपूर्ति...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

जैसा राज्यसभा चुनाव में हुआ,ठीक वैसा आने वाले दिनों में होगा – वेंटिलेटर पर है सुक्खू सरकार, ले रही अंतिम सांसे: जयराम ठाकुर

उधर आज द्रंग विधानसभा क्षेत्र से संबन्ध रखने वाले पंचायत प्रधान प्रेम सिंह आज 70 से अधिक लोगों के साथ कांग्रेस को छोड़ भाजपा में हुए शामिल एएम नाथ। मंडी :   पूर्व मुख्यमंत्री एवम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

HP यूनिवर्सिटी में बीएड की 1369 सीटें खाली : 6 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

रोहित भदसाली।  शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में निजी बीएड कॉलेज में खाली रह गई सीटों को भरने के लिए अंतिम माप अप राउंड करने का फैसला लिया है। इसके लिए छात्रों को 3 से...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

कुवैत अग्निकांड में पंजाब के हिम्मत रॉय की भी हुई थी मौत : हिम्मत रॉय का शव भारत लाया जा रहा

होशियारपुर  : कुवैत में एक बिल्डिंग में लगी भीषण आग में काको गांव के रहने वाले 63 साल के हिम्मत राय की भी मौत हो गई थी । हिम्मत राय पिछले 25 साल से...
Translate »
error: Content is protected !!