विकास खण्ड ऊना की 15,000 महिलाओं का होगा फ्री बीमा, प्रीमियम देगी सरकार

by
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से पंजीकृत स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं होंगी शामिल
ऊना :   जीवन है अनमोल अभियान के तहत विकास खण्ड ऊना की 15,000 महिलाओं का प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा व प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के अंतर्गत फ्री बीमा किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि इन बीमा योजनाओं की प्रथम वर्ष की प्रीमियम राशि 12 रूपए व 330 रूपए प्रदेश सरकार वहन करेगी। प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के लिए आयु सीमा 18-70 वर्ष तथा प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के लिए आयु सीमा 18-50 वर्ष निर्धारित की गई है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के पंजीकरण के लिए 15 अप्रैल से 4 मई तक अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत ग्रामीण क्षेत्रों में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत पंजीकृत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं का बीमा किया जाएगा। इनका बीमा खण्ड स्तर पर बने क्मयूनिटी रिसोर्स पर्सन (सीआरपी) करेंगे। प्रत्येक सीआरपी को प्रत्येक दिन का इनसेंटिव 500 रुपए भुगतान भी सरकार करेगी। सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि इन दोनों योजनाओं के तहत महिलाओं को 2 लाख रुपए तक का बीमा लाभ मिलेगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

पूरी तरह स्वस्थ हैं मुख्यमंत्री : सुनील शर्मा बिट्टू

हमीरपुर 01 नवंबर। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा है कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू पूरी तरह स्वस्थ हैं। बुधवार को यहां अपने निजी आवास पर पत्रकारों के साथ अनौपचारिक...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पंजाब और हिमाचल में बारिश से जनजीवन अस्त ब्यस्त… रास्ते बंद

चंडीगढ़ । पंजाब और हिमाचल प्रदेश सहित कई राज्यों में लगातार बारिश का प्रभाव देखने को मिल रहा है, जिससे सामान्य जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। पठानकोट में जालंधर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित चक्की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

केवी सलोह के निर्माणाधीन भवन की निगरानी समिति की मासिक बैठक आयोजित

ऊना, 5 दिसम्बर – केन्द्रीय विद्यालय सलोह के निर्माणाधीन भवन की निगरानी समिति की मासिक बैठक उपायुक्त राघव शर्मा की अध्यक्षता में मंगलवार को सम्पन्न हुई। बैठक में उपायुक्त ने केंद्रीय विद्यालय सलोह के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

खामेनेई की इजरायल को कौन दे रहा था जानकारी ? लोकेशन कैसे हुई ट्रेस, हमला कब करना है; पूरी प्लानिंग की डिटेल्स सामने आईं

ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई को मारने का राज क्या था? कौन दे रहा था उनकी एक-एक सांस की जानकारी? कैसे पता चली लोकेशन? और हमला कब करना है ये भी पहले...
Translate »
error: Content is protected !!