विकास, जनहित के सारे काम बंद :पूरे प्रदेश में भुगतान बंद, काम बंद, सिर्फ चल रहा सरकार का झूठ – जयराम ठाकुर

by
एएम नाथ। शिमला : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि व्यवस्था परिवर्तन वाली सुख की सरकार में विकास के सारे काम बंद हैं, जनहित के सारे काम बंद हैं, प्रदेश के महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स की पेमेंट बंद है, इस समय प्रदेश में सिर्फ और सिर्फ मुख्यमंत्री और उनके मंत्रियों का झूठ चल रहा है।
प्रदेश में जो भी समस्याएं हैं, लोगों को जो भी असुविधा हो रही है। प्रभावितों और विपक्ष द्वारा उसके विरुद्ध आवाज उठाई जा रही है लेकिन सरकार में बैठे लोग उसे खारिज कर दे रहे हैं। प्रदेश की सभी समस्याओं का सरकार के पास एकमात्र इलाज है सरकार का झूठ कि प्रदेश में सब कुछ सही चल रहा है, ‘ऑल इज वेल’ है। विपक्ष और प्रदेश के लोग झूठ बोल रहे हैं।
जयराम ठाकुर ने कहा कि सुख की सरकार में व्यवस्था परिवर्तन के नमूनों की भरमार है। पेमेंट नहीं होने की वजह से हिमाचल की तस्वीर और तकदीर बदलने वाले मेडिकल डिवाइसेज पार्क का काम एक महीने से रुका हुआ है। यह खबर अखबारों में प्रमुखता से छपी है। सरकार इसमें भी किसी और को भी दोष दे सकती है।
जयराम ठाकुर ने कहा कि मेडिकल डिवाइस पार्क हमारी सरकार का एक सपना था। जिसे हासिल करने में हमने जी जान लगाई थी। सभी राज्य इसे हासिल करना चाहते थे लेकिन हमारी तैयारी की वजह से हमारी जीत हुई। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि प्रदेश की तकदीर और तस्वीर बदलने वाला मेडिकल डिवाइसेज पार्क अपनी तकदीर को रो रहा है और सुक्खू सरकार के 2 साल से इसकी तस्वीर बदलने के लिए कुछ भी नहीं कर रही है। इसी तरह के तीन अन्य प्रोजेक्ट अन्य राज्यों को भी मिले थे। मध्यप्रदेश में बन रहे मेडिकल डिवाइसेज पार्क में 36 से ज्यादा कंपनियों को भूमि का आवंटन भी हो गया है लेकिन हिमाचल में अभी निर्माण का आधा काम भी नहीं हो पाया है जबकि मार्च 2025 परियोजना पूरी होने का लक्ष्य रखा गया था।
जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार आत्मनिर्भर हिमाचल बनाने की बात करते हुए बड़े-बड़े भाषण देती है। लेकिन प्रश्न यह है कि प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने वाले प्रोजेक्ट को लटका कर हिमाचल प्रदेश आत्मनिर्भर कैसे बनेगा? सरकार झूठे प्रवचन से नहीं सच्चे प्रबंधन से चलती है इसलिए मुख्यमंत्री महोदय से मेरा आग्रह है वह झूठे प्रवचन के बजाय सच्चे प्रबंधन पर ध्यान दें और प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने वाली योजनाओं को निर्धारित समयावधि में पूरा करें।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

दिल्ली के दबाव में कर रहे हैं, मुद्दे से ध्यान भटकाने की कर रहे हैं कोशिश – तथ्यहीन बातें कर रहे हैं कांग्रेस के मंत्री, पूर्व सरकार पर लगाए गए आरोप निराधार : जयराम ठाकुर 

अपनी कुर्सी बचाने के लिए भाजपा के सिर फोड़ रहे हैं ठीकरा,   अवैध निर्माण पर कार्रवाई करना तो दूर अभी भी जनभावनाओं को आहत कर रहे हैं मुख्यमंत्री और मंत्री एएम नाथ।शिमला :  शिमला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ एयरपोर्ट एडवाइजरी कमेटी की बैठक आयोजित : हवाई अड्डे को अंतर्राष्ट्रीय एयरलाइनों के लिए पीओसी के तौर पर बदलने का किया  आह्वान

चंडीगढ़, 10 जनवरी: चंडीगढ़ और मोहाली में संयुक्त रूप से स्थित शहीद-ए-आजम चंडीगढ़ अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे की एयरपोर्ट एडवाइजरी कमेटी की बैठक आज यहां आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता चंडीगढ़ के सांसद...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अकाल तख्त ने जगजीत सिंह डल्लेवाल की सेहत को लेकर चिंता की जाहिर

अकाल तख्त साहिब ने संयुक्‍त किसान मोर्चा के संस्थापक जगजीत सिंह डल्लेवाल की सेहत को लेकर चिंता भी जाहिर की है। श्री गुरु गोबिंद सिंह की जयंती के मौके पर स्वर्ण मंदिर परिसर में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पार्षद के घर से 1392 बोतलें अवैध अंग्रेजी शराब व 1128 बोतलें अवैध वियर बरामद : आरोपी पार्षद व उसकी पत्नी के खिलाफ Excise Act की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज

गगरेट : गगरेट क्षेत्र में नशीले कैप्सूल के साथ पकड़े गए पार्षद वीरेंद्र कुमार के घर से शनिवार सुबह आठ बजे पुलिस ने रेड कर अवैध शराब की 210 पेटियां बरामद की गई हैं।...
Translate »
error: Content is protected !!