*विकास परियोजनाओं में वन स्वीकृति मामलों का तुरंत करें निपटारा : डीसी हेमराज बैरवा

by
*उपायुक्त कार्यालय के सभागार में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक*
धर्मशाला, 10 अप्रैल। कांगड़ा जिला प्रशासन ने जिले में विभिन्न विकास परियोजनाओं के लिए वन संरक्षण अधिनियम (एफसीए) और वन अधिकार अधिनियम (एफआरए) के तहत मंजूरी के मामलों में सभी बाधाओं को दूर करने के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने विकास परियोजनाओं में वन स्वीकृति मामलों का तुरंत निपटारा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
उपायुक्त हेमराज बैरवा ने विकास परियोजनाओं को गति देने के मकसद से सभी विभागों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने के लिए गठित जिला स्तरीय समन्वय समिति की वीरवार को धर्मशाला में बैठक ली। बैठक में कांगड़ा जिले में विकास परियोजनाओं से जुड़े एफसीए और एफआरए मामले तथा अन्य विभागीय मंजूरी से संबंधित मामलों की वस्तुस्थिति और प्रगति को लेकर विस्तार से विचार विमर्श किया गया।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविदर सिंह सुक्खू के निर्देशानुसार गठित इस समिति का मकसद यह सुनिश्चित करना है कि विकास परियोजनाओं को गति देने को लेकर वन स्वीकृति से संबंधित मामलों में विभागों में अच्छा तालमेल हो। वहीं अंतर विभागीय अनापत्ति प्रमाण पत्रों (एनओसी) को लेकर भी बेहतर समन्वय रहे। यह कदम विकास परियोजनाओं के तेजी से कार्यान्वयन में मदद करेगा और अंततः जिले के समग्र विकास में योगदान देगा।
विभागवार लिया विकास परियोजनाओं की प्रगति का ब्योरा
बैठक में उपायुक्त ने विकास परियोजनाओं को लेकर एफआरए और एफसीए के मंजूरी के मामलों में प्रगति की विभागवार रिपोर्ट ली। उन्होंने अधिकारियों से जाना कि मामलों में क्लीयरेंस की स्थिति क्या है, लंबित होने के क्या कारण हैं, क्या क्या आपत्तियां लगी हैं और उनके निराकरण के लिए क्या कदम उठाए गए हैं। उन्होंने वन मंजूरी से जुड़े मामलों में लगी आपत्तियों के निदान को लेकर जरूरी मार्गदर्शन किया।
उपायुक्त ने कहा कि हमारा फोकस है कि सभी विभाग एफआरए और एफसीए के मामले तैयार करने की सही प्रक्रिया समझें। कई दफा विभागों को एफआरए और एफसीए से संबंधित वन मंजूरी के मामले बनाने में प्रक्रियागत जानकारी नहीं होती, और आधे अधूरे तरीके से आवेदन पर मंजूरी मिलने में देरी होती है। इसमें सुधार की गुंजाइश है। उपायुक्त ने कहा कि वन भूमि और गैर वन भूमि के मामलों की पहचान को लेकर भी विभागों की मदद में जिला प्रशासन तत्परता से काम करेगा। इससे पहले डीएफओ मुख्यालय राहुल कुमार ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए एफसीए से संबंधित मामलों के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। बैठक में लोक निर्माण, जल शक्ति, शिक्षा, पुलिस, उद्योग सहित विभिन्न विभागों के आला अधिकारी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आर्मी कैंटीन के क्लर्क को पुलिस ने किया गिरफ्तार : कब्जे से 1.66 करोड़ रुपये पुलिस ने बरामद

मथुरा। सेना की कैंटीन के खाते से 1.83 करोड़ रुपये उड़ाने वाला जालसाज क्लर्क मंगलवार को पुलिस के हत्थे चढ़ गया। उसके कब्जे से 1.66 करोड़ रुपये पुलिस ने बरामद कर लिए।  वह अपने...
पंजाब

पटवार यूनियन पंजाब गत करीब एक माह से अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर, लोग रोजाना अपने काम कराने को लिए खा रहे कर धक्के

गढ़शंकर : पटवार यूनियन पंजाब गत करीब एक माह से अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं जिससे काम कराने वाले लोग रोजाना इन के कार्यालय में अपने काम कराने को लिए आ कर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दिल्ली-पंजाब को बदल कर दिखाया है और अब हरियाणा बदलने की बारी : सुनीता केजरीवाल

यमुनानगर, 28 जुलाई : आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने शनिवार को साढ़ौरा में बदलाव जनसभा को संबोधित किया।  उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल...
article-image
पंजाब

देनोवाल खुर्द में वार्षिक जोड़ मेला बड़ी धूमधाम से मनाया : महफिल ए कव्वाल प्रेम कव्वाल पार्टी पनाम वाले तथा हरबंस लाल कव्वाल गोबिंदपुर वालों ने बाबा जी की महिमा का किया गुणगान- सरपंच जतिंदर ज्योति

गढ़शंकर, 26 दिसम्बर : दरगाह शरीफ बाबा रज़ा बली जी कादरी साईं मसकीन जी मसकीन कादरी तकिया खजूरां वाले जी गांव देनोवाल खुर्द में वार्षिक जोड़ मेला बड़ी धूमधाम से मनाया गया। हर साल...
Translate »
error: Content is protected !!