विकास मंच गढ़शंकर ने बिभिन्न मांगों का ज्ञापन एसडीएम को क्लर्क के जरिए सौंपा

by

गढ़शंकर :  विकास मंच गढ़शंकर ने एसडीएम गढ़शंकर की गैरमौजूदगी में ऑफिस क्लर्क रणदीप कुमार के जरिए एसडीएम गढ़शंकर को बिभिन्न्न मांगों को लेकर  दिया। विकास मंच के प्रधान कामरेड कुलविंदर संघा ने कहा कि शहर में ट्रैफिक जाम की बहुत बड़ी समस्या है। शहर में बाईपास के काम पर तुरंत ध्यान दिया जाना चाहिए। पंजाब सरकार ने हाल ही में फीजिबिलिटी टेंडर के तहत सर्वे किया था।  डिप्टी स्पीकर ने कहा था कि बाईपास 6 महीने में बन जाएगा। पंजाब सरकार बाईपास को लेकर अपनी स्थिति साफ करे। उन्हीनों कहा  के हमने मांग की है कि शहर में टिपरों एंट्री का समय सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक बंद किया जाना चाहिए। सिविल हॉस्पिटल गढ़शंकर में डॉक्टरों और स्टाफ की कमी को पूरा किया जाए और बंद पड़े डायलिसिस सेंटर और ब्लड सेंटर को चालू किया जाए । शहर में पुलिस की तैनाती बढ़ाई जानी चाहिए ताकि ट्रैफिक को कंट्रोल किया जा सके। इस मौके पर बलविंदर कुमार, बिट्टू राणा, दिलजोत सिंह, कुलविंदर सिंह, भूपिंदर सैनी, धर्मजीत सिंह राजा, हरनेक सिंह, दीपक कुमार MC, हरि देव, डॉ. सोनी, ओंकार सिंह चहल पुरी, संजीव कटारिया और अन्य मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

शहीद भगत सिंह स्पोर्ट्स क्लब का नौजवानों को खेलों से जोड़ने का प्रयास प्रशंसनीय-जगमोहन सिंह

शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह फूटबाल टूर्नामैंट दूसरे दिन में प्रवेश गढ़शंकर। शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह स्पोर्ट्स क्लब गढ़शंकर द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 13वां वार्षिक फुटबाल टूर्नामैंट दूसरे दिन में प्रवेश...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पुलिस ने पंजाब के खरड़ से दबोचा एक ओर चिट्टा तस्कर

सोलन/खरड़ : हिमाचल प्रदेश के सोलन पुलिस की विशेष टीम ने एक और चिट्टा तस्कर को दबोचा है। आरोपी पंजाब से सात सालों से चिट्टे की सप्लाई कर रहा था। पुलिस को चिट्टे के...
article-image
पंजाब

पंजाब राजस्व विकास में शीर्ष 3 राज्यों में शामिल, अपना कर राजस्व बढ़कर 57,919 करोड़ रुपये हुआ : वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा

चंडीगढ़: पंजाब के वित्त, आबकारी और कर मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने आज यहां कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) सरकार के नेतृत्व में, पंजाब राजस्व विकास में शानदार उपलब्धियों के लिए देश के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सीबीआई के नए डायरेक्ट की नियुक्ति पर राहुल गांधी ने फंसाया पेंच – डीसेंट नोट भी दिया :पीएम मोदी के प्रस्ताव पर…

पीएम मोदी के नेतृत्व में सोमवार को सीबीआई के नए डायरेक्ट की नियुक्ति को लेकर गठित समिति में बैठक हुई। इस बैठक में लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और सीजेआई संजीव खन्ना भी...
Translate »
error: Content is protected !!