विकासखंड चंबा ,भटियात, तीसा में खुलेगी उचित मूल्य की दुकानें : 28 फरवरी तक आवेदन आमंत्रित

by

अधिक जानकारी के लिए यहां करें संपर्क- 01899-222401

एएम नाथ। चंबा : जिला चंबा के विभिन्न विकासखंडों में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत उचित मूल्य की दुकानों के आवंटन के लिए खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग द्वारा 28 फरवरी तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
जिला नियंत्रक कर्ण कुमार ने बताया कि भटियात विकासखंड के तहत ग्राम पंचायत ककरोटी (वार्ड नंबर–3) तथा ग्राम पंचायत रायपुर के गांव मराड, विकासखंड तीसा में गांव चिल्ली ग्राम पंचायत शन्तेवां एवं गांव चमारा ग्राम पंचायत डोंरी, जबकि विकासखंड चंबा में गांव एयरवार्ड ग्राम पंचायत मसरूड में उचित मूल्य की दुकानें खोली जानी प्रस्तावित हैं।
उन्होंने बताया कि इच्छुक प्रार्थी-सार्वजनिक संस्थान अथवा सार्वजनिक निकाय, ग्राम पंचायतें, स्वयं सहायता समूह, सहकारी सभाएं, एकल नारी, महिलाओं द्वारा संचालित समूह, वे विधवा महिलाएं जो अपने बच्चों का स्वयं पालन-पोषण कर रही हों, शारीरिक रूप से दिव्यांग व्यक्ति (दुकान में कार्य करने के लिए सक्षम) , भूतपूर्व सैनिक तथा शिक्षित बेरोजगार व्यक्ति-जिनके परिवार का कोई भी सदस्य नियमित रोजगार में न हो आवेदन करने के पात्र होंगे।
निर्धारित शर्तों एवं मापदंडों के अनुसार आवेदक की आयु 18 से 45 वर्ष के मध्य होनी चाहिए तथा न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास होना अनिवार्य है।
आवेदन पत्र के साथ दसवीं कक्षा का प्रमाण पत्र, वित्तीय स्थिति से संबंधित दस्तावेज तथा भूतपूर्व सैनिक-शिक्षित बेरोजगार होने की स्थिति में स्वयं एवं परिवार के किसी भी सदस्य के नियमित रोजगार में न होने का प्रमाण पत्र संलग्न करना अनिवार्य होगा। इसके अतिरिक्त दुकान की उपलब्धता एवं भंडारण क्षमता से संबंधित दस्तावेज तथा बेरोजगार होने संबंधी प्रमाण पत्र की स्वयं सत्यापित प्रतियां अपलोड करना आवश्यक होगा। आवश्यक दस्तावेज अपलोड न करने की स्थिति में आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा।
पात्र व्यक्ति-संस्थाएं निर्धारित शर्तों के अनुरूप विभाग की वेबसाइट https://emerginghimachal.hp.gov.in (इमर्जिंग हिमाचल डॉट एचपी.डॉट जीओवी डॉट इन ) पर आवेदन अपलोड कर सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष नंबर 01899-222401 पर संपर्क स्थापित किया जा सकता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्य स्तरीय नलवाड़ मेले में बॉक्सिंग प्रतियोगिता संपन्न

एएम नाथ। सुंदरनगर, 26 मार्च :  राज्य स्तरीय नलवाड़ मेले के अंतर्गत आयोजित बॉक्सिंग प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न हो गई। प्रतियोगिता में विभिन्न भार वर्गों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। जूनियर वर्ग के 30...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हॉलीवुड फिल्म आइस रोड 2 रोड ऑफ द स्काई की : 15 से 28 अक्टूबर तक होगी चंबा पांगी में शूटिंग खूबसूरत वादियों के फिल्माऐं जाएंगे फिल्म में दृश्य

चम्बा, 6 अक्टूबर :कुछ तो खास है चंबा की हसीन वादियों में,हॉलीवुड फिल्म निर्माता काफी अरसे के बाद उपरांत आ रहे हैं फिल्म शूटिंग के लिए। हॉलीवुड फिल्म आइस रोड 2 रोड ऑफ द...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अनाथ बच्चों को बोनाफाइड हिमाचली प्रमाण-पत्र का राज्य सरकार ने दिया अधिकार 

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने अनाथ बच्चों के हित में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए उन्हें बोनाफाइड हिमाचली प्रमाण-पत्र प्राप्त करने का अधिकार दिया है। राज्य सरकार ने यह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ग्राम पंचायत मेल के प्रधान 20 परिवारों सहित भाजपा छोड़ कांग्रेस में हुए शामिल : कांग्रेस हमेशा विकास पर विश्वास रखती : कुलदीप सिंह पठानिया 

एएम नाथ। चम्बा :   हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने भटियात विधानसभा के अंतर्गत आगामी लोकसभा चुनावों के मद्देनजर सूखा तालाब (मेल) में “मेल–समलेऊ सेक्टर” के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व समर्थकों के साथ...
Translate »
error: Content is protected !!