विक्रमादित्य के समर्थन में यदुपति ठाकुर कार्यकर्ता लेकर पहुंचे हॉलीलॉज…कहा, विक्रमादित्य अकेले नहीं हैं, हम साथ हैं

by

एएम नाथ। शिमला : लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह के अधिकारियों को लेकर की टिप्पणी के बाद सियासत पूरी तरह से गरमा गई है। विक्रमादित्य सिंह के बयान को कुछ मंत्री सही नहीं बता रहे हैं। इन सब विवाद के बीच युवा कांग्रेस नेता यदुपति ठाकुर विक्रमादित्य में समर्थन में उतर आए है। यदुपति ठाकुर वीरभद्र सिंह के साथ भी लंबे समय तक चट्टान की तरह खड़े रहे और अब विक्रमादित्य सिंह की ढाल बन कर साथ चल रहे है। सोमवार को युवा कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष यदुपति ठाकुर की अध्यक्षता में प्रदेश भर से युवा कार्यकर्ता विक्रमादित्य के आवास हॉली लॉज पहुंचे। युवाओं ने कहा कि विक्रमादित्य सिंह अकेले नहीं है बल्कि पूरा प्रदेश उनके साथ खड़ा है। युवाओं ने विक्रमादित्य के समर्थन में जमकर नारेबाजी की।
इस दौरान यदुपति ठाकुर ने कहा कि वे हमेशा से हॉलीलॉज के साथ रहे है और आगे भी रहेंगे। हॉलीलॉज पहली बार नही आए है, यहां आते रहते हैं लेकिन जिस तरह से सोशल मीडिया पर बयानबाजी हो रही है कि विक्रमादित्य सिंह अकेले पड़ गए हैं और उसके साथ कोई नहीं है लेकिन हम ये बताने आये हैं कि विक्रमादित्य अकेले नहीं है हिमाचल के लाखों युवा उनके साथ चट्टान की तरह खड़े हैं।

—————————
जो जिमेदारी दी गई है, उसे निभाने का प्रयास कर रहे : विक्रमादित्य सिंह

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि हमारे लिए प्रदेश के हित सर्वश्रेष्ठ है और जो रास्ता स्वर्गीय पिता वीरभद्र सिंह ने दिखाया है। उन्हें वो रास्ता इंदिरा गांधी ने दिखाया था। इंदिरा गांधी ने 1983 में हिमाचल की कमान सौंपी थी ओर इंदिरा गांधी की सोच को हिमाचल में वीरभद्र ने आगे ले जाने का काम किया। उन्होंने कहा कि आम जनता की आवाज को उठाना ओर जो जिमेदारी उन्हें दी गई है, उसे निभाने का काम कर रहे है।वही उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा अपने विभाग में काम करने के बयान पर कहा कि सीएम का दिल से सम्मान करताहूं और जो उन्हें विभाग दिया गया है उसमें काम करने का प्रयास कर रहे हैं। प्रदेश की जनता जानती है कि अपने विभाग में कितना बजट लाने में कामयाब हुए हैं और प्रयास कर रहे है। सीएम का जो आदेश होगा उसे धरातल ओर उतारने का प्रयास करेंगे।
————————–
बढ़िया काम कर रही सरकार

वही मंत्रियों के बीच चल रही बयान बाजी को लेकर पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा सरकार में छोटी- मोटी बातें चलती रहती है। इस पर ज्यादा टीका टिपणी नही करनी चाहिए। मंत्री भी वरिष्ठ नेता है और हिमाचल की समस्याओं को भली भांति जानते है ओर क्या बोलना कब बोला वो जानते है।आज युवा जो समर्थन में यहां पहुचे है उनका आभार जताते है। हिमाचल में कांग्रेस की सरकार है और सरकार बढ़िया काम कर रही है। सीएम सुक्खू प्रदेश के लिए अच्छा काम कर रहे हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

केंद्र सरकार संविधान की मूल भावना को कुचलने का प्रयास कर रही : अमरिंदर सिंह राजा वडिंग

पी पी सी सी की ओर से संविधान बचाओ रैली’ का आयोजन किया गया आने वाले विधानसभा चुनाव में सुंदर शाम अरोड़ा जी का हाथ मज़बूत करें : अमरिंदर सिंह राजा वडिंग होशियारपुर/दलजीत अजनोहा...
article-image
पंजाब

BJP’s Stellar Wins in

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/May 4 : Former Cabinet Minister and senior BJP leader Tikshan Sood’s home turned into a jubilant celebration hub as party workers gathered in large numbers to congratulate him on the assembly election...
article-image
पंजाब

माइनिंग विभाग की शिकायत पर पुलिस ने गैरकानूनी तरीके से बेड मिक्स और बजरी ले जा रहे चार टिप्परों को जब्त कर चालकों के खिलाफ किया मामला दर्ज

पुलिस द्वारा अदालत में पेश करने पर माननीय अदालत ने चारों को 14 दिन की न्यानिक हिरासत में भेजा गढ़शंकर।  गढ़शंकर नंगल सड़क पर गांव डल्लेवाल के निकट कार को टक्कर मारने के बाद...
article-image
पंजाब

10 साल में 22 लोगों का 16 लाख करोड़ रुपये कर्ज माफ : हिमाचल प्रदेश को 9,000 करोड़ रुपये नहीं दे सके – राहुल गांधी

नाहन  : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पिछले 10 साल में 22 लोगों का 16 लाख करोड़ रुपये कर्ज माफ कर दिया, लेकिन वह पिछले साल मॉनसून...
Translate »
error: Content is protected !!