विजन डॉक्यूमेंट मंडी की जनता के सामने रखेंगे : विकास का नया मॉडल करेंगे पेश –

by

एएम नाथ : रामपुर  :  मंडी से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह  ने कहा कि प्रत्याशी बनाए जाने पर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद किया।रामपुर में पत्रकारों से बातचीत में विक्रमादित्य सिंह ने कहा की वे चुनौतियों से कभी घबराएं नहीं है। वह लड़ने की क्षमता रखते हैं, हर चुनौती को स्वीकार करते है।  देवी देवताओं के आशीर्वाद से हर चुनौती को पार किया है। सचाई और ईमानदारी के साथ प्रदेश की जनता की सेवा करने में विश्वास रखते है। उन्होंने कहा कि मंडी की जनता को यह विश्वास दिलाना चाहते हैं कि जिस तरह से उन्होंने शिमला ग्रामीण का विधायक होने के नाते विकास किया है उसी तरह से मंडी लोकसभा हलके को भी एक नई पहचान देंगे।

                 देश में विकास का एक नया मॉडल सामने पेश करेंगे। अपने इलाके की आवाज को वह संसद में मजबूती से उठाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि मेरे पिताजी वीरभद्र सिंह व माता प्रतिभा सिंह मंडी से सांसद रहे हैं। उन्होंने इस क्षेत्र में विकास की जमीन रखी है उसे आगे बढ़ाएंगे।  विक्रमादित्‍य ने कहा कि हमारे हिमाचल का समग्र विकास करना उनका एक लक्ष्य है। विक्रमादित्य ने प्रत्याशी बनने के बाद वह पहली बार मीडिया से रूबरू हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में है पूरा विजन डॉक्यूमेंट मंडी की जनता के सामने रखेंगे। यह चुनाव किसी व्यक्ति विशेष के नाम पर नहीं लड़ा जा रहा है। मुद्दों पर चुनाव लड़ा जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जयराम ठाकुर ने पीएमजीएसवाय के चौथे फेज में पुरानी सड़कों की मुरम्मत करने की स्वीकृति देने पर केंद्र सरकार का जताया आभार 

एएम नाथ। शिमला :  नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई के शताब्दी जन्मदिन के अवसर पर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना चरण-4 में नई सड़कों के साथ पुरानी खराब सड़कों की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एआई तकनीक मीडिया जगत के लिए उपयोगी होगी साबित: डीसी डा. निपुण जिंदल

धर्मशाला में प्रेस दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित , प्रो नायर ने एआई के विभिन्न पहलुओं के बारे में दी जानकारी धर्मशाला, 16 नवम्बर। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तेजी से बदलते समय में मीडिया जगत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सांसद प्रतिभा सिंह ने प्रधानमंत्री से राहत और पुनर्वास के लिए विशेष आर्थिक पैकेज देने की की मांग

नई दिल्ली : हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद प्रतिभा सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संसद भवन के प्रधानमंत्री कार्यालय में हुई बैठक में प्रधानमंत्री से विस्तारपूर्वक चर्चा करते हुए प्रदेश में भारी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना को चिट्टा-मुक्त जिला बनाने का लक्ष्य, डीसी ने शिक्षण संस्थानों की भूमिका को बताया अहम

एएम नाथ/ रोहित जसवाल ।  ऊना, 09 दिसम्बर. हिमाचल सरकार की एंटी-चिट्टा मुहिम को और गति देने तथा ऊना जिले को चिट्टा-मुक्त बनाने के लक्ष्य के साथ उपायुक्त जतिन लाल ने मंगलवार को डीआरडीए...
Translate »
error: Content is protected !!