विजिलेंस नें हमीरपुर में खाद्य आपूर्ति विभाग के दो कर्मचारी पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़े

by

एएम नाथ। हमीरपुर :
हमीरपुर के दो कर्मचारियों को विजिलेंस थाना हमीरपुर की टीम ने पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ दबोचा है।
खाद्य आपूर्ति विभाग हमीरपुर के दो कर्मचारियों को विजिलेंस थाना हमीरपुर की टीम ने पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ दबोचा है। जिला मुख्यालय से सटे पक्का भरो में स्थित गोदाम में विजिलेंस ने शुक्रवार शाम को इस कार्रवाई को अंजाम दिया है। दोनों आरोपी सरकारी सीमेंट की सप्लाई जारी करने की एवज में ठेकदार से रिश्वत की मांग कर रहे थे।
ठेकदार से शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस हमीरपुर की टीम ने जाल बिछाकर आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ा है। आरोपियों की पहचान स्टोर कीपर नील कमल व हेल्पर देवेश के रूप में हुई है। एएसपी विजीलेंस हमीरपुर रेनू शर्मा ने कहा कि दोनों कर्मचारियों को पांच हजार की रिश्वत के साथ रंगे हाथ पकड़ा गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के विशेष मॉनिटर से जांची सुविधाएं जताया संतोष

एएम नाथ। सोलन : राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के विशेष मॉनीटर (बाल अधिकार एवं वरिष्ठ नागरिक) बालकृष्ण गोयल ने आज सोलन ज़िला में मानव अधिकारों की दृष्टि से कुछ स्थानों का सूक्ष्म निरीक्षण किया और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंत्रियों की तारीफों के पुल बांधने के लिए 20 लोगों को नौकरी देगी सुक्खू सरकार : जानें-कितनी मिलेगी सैलरी

एएम नाथ। शिमला  हिमाचल प्रदेश में सुक्खू सरकार को लेकर लगातार विवाद देखने को मिल रहे हैं।  ऐसे में अब अपनी इमेज सुधारने के लिए बड़ा काम करने जा रही है. सुक्खू कैबिनेट के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंगला माता बनलगी का दो दिवसीय मेला शुरू : समापन समारोह में दून के विधायक राम कुमार चौधरी करेंगे शिरकत

पट्टा मेहलोग, 20 अप्रैल (तारा) :  विकास खंड पट्टा के तहत ग्राम पंचायत दाड़वा के गांव बनलगी में स्थित प्राचीन मंगला माता मंदिर परिसर में दो दिवसीय मेले का आयोजन 20 और 21 अप्रैल...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अमित शाह ने कहा पंजाब में धर्मांतरण हो रहा और कहा राज्य सरकार से कार्रवाई करें

नवी मुंबई, 1 मार्च :  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि पंजाब में धर्मांतरण हो रहा है और उन्होंने भगवंत मान सरकार और आम लोगों से “लालच” से प्रेरित इस...
Translate »
error: Content is protected !!