विजिलेंस ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई : बीजेपी नेत्री और पूर्व कांग्रेस विधायक सत्कार कौर और उनके पति जसमेल सिंह को आय से अधिक संपत्ति के मामले में किया डिटेन

by

विजिलेंस ब्यूरो ने बड़ी पंजाब में आज एक बड़ी कार्रवाई की है। विजिलेंस ब्यूरो ने बीजेपी नेत्री और पूर्व कांग्रेस विधायक सत्कार कौर और उनके पति जसमेल सिंह को आय से अधिक संपत्ति के मामले में डिटेन किया है। सत्कार कौर फिरोजपुर ग्रामीण से कांग्रेस विधायक रहीं हैं और अब बीजेपी में शामिल हो गईं हैं। आपको बता दें कि पंजाब विजिलेंस ब्यूरो पिछले कई महीनों से सत्कार कौर के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की जांच कर रहा है।
सत्कार कौर और पति लाडी से पहले भी हुई थी पूछताछ :
विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में पूर्व कांग्रेस विधायक सत्कार कौर और उनके पति से पहले भी पूछताछ की थी। वहीं उनके घर का भी मुआयना किया गया था। आपको बता दें कि सत्कार कौर के पति भी कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार में जिला परिषद सदस्य रहे थे। वो भी एक पावरफुल नेता माने जाते थे। कांग्रेस सरकार के दौरान उनके ऊपर भी विपक्षी पार्टियों के नेता कई गंभीर आरोप लगाते रहे है।
सत्कार कौर ने जानिए क्यों छोड़ी थी कांग्रेस :
कांग्रेस की पूर्व विधायक सत्कार कौर को पिछले विधानसभा चुनाव में पार्टी ने टिकट नहीं दिया था। 2022 में सतकार कौर गहरी की छवि अच्छी नहीं होने की रिपोर्ट कांग्रेस हाईकमान को भेजी गई थी। जिस कारण पार्टी ने सतकार कौर का टिकट काट दिया। इस वजह से उन्होंने पार्टी छोड़ दी थी। जिसके बाद वो बीजेपी में शामिल हो गई थी। वहीं टिकट कटने की सूचना पर सतकार कौर पत्रकारों के सामने फूट-फूट कर रोती नजर आई थी।
कांग्रेस से 2017 में विधायक बनीं थी :
सत्कार कौर 2017 में फिरोजपुर देहाती से कांग्रेस विधायक चुनी गई थीं। वहीं आय से अधिक संपत्ति के मामले में सत्कार कौर की तरफ से कहा गया था कि जो उनके ऊपर आरोप लगाए गए हैं, वह पूरी तरह से निराधार हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

इंदिरा गांधी ने पूर्व मुख्यमंत्री दरबारा सिंह के सामने रखी थी शर्त : इंदिरा गांधी को पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन ने कपूरी में चांदी की पकड़ाई थी कस्सी

चंडीगढ़ : सतलुज-यमुना लिंक मामले में आप के नेता एवं प्रवक्ता मालिवंदर सिंह कंग ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और दरबारा सिंह पर पंजाब के पानी से समझौते के आरोप लगाए हैं। उन्होंने...
article-image
पंजाब

वोटर हैल्पलाइन एप के माध्यम से घर बैठे प्राप्त किए जा सकते हैं वोट संबंधी विवरणः जिला चुनाव अधिकारी

होशियारपुर, 26 मार्चः      भारतीय निर्वाचन आयोग की ओर से नागरिकों व वोटरों की सुविधआ के लिए अलग-अलग मोबाइल एप्स चलाई गई हैं, जिनके इस्तेमाल से लोग अपनी वोट व इससे संबंधित अन्य...
article-image
दिल्ली , पंजाब

कर्नल बाठ की पत्नी ने सीएम मान के वादे पर उठाया सवाल : कहा…..टूटता दिख रहा है सीएम का न्याय दिलाने का भरोसा

पटियाला। कर्नल पुष्पिंदर सिंह बाठ व उनके बेटे अंगद सिंह के साथ मारपीट के मामले में मुख्यमंत्री पर कार्रवाई न करने आरोप लगाए गए हैं। यह आरोप कर्नल बाठ की पत्नी जसविंदर कौर बाठ...
article-image
पंजाब

जम्मू-कश्मीर में बलिदान हुए पंजाब के दो जवानों का पैतृक गांवों में हुआ संस्कार

शहीद हरमिंद्र के सिर पर मां ने सजाया सेहरा, लांस नायक प्रीतपाल को श्रद्धांजलि देने उमड़ा गांव चंडीगढ़, 10 अगस्त (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों के विरूद्ध चलाए गए ऑपरेशन में बलिदान हुए...
Translate »
error: Content is protected !!