विजीलैंस ब्यूरो द्वारा 15,000 रुपये रिश्वत लेने के आरोप में ब्लॉक अधिकारी गिरफ्तार

by

होशियारपुर, 31 दिसंबर :  पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा अपनाई गई जीरो टॉलरेंस नीति के तहत वाइल्ड लाइफ डिवीजन, गढ़शंकर जिला होशियारपुर में तैनात ब्लॉक अधिकारी राजपाल सिंह को 15,000 रुपये रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

आज यहां यह जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि यह गिरफ्तारी बलाचौर जिला एसबीएस नगर के एक निवासी द्वारा मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन पोर्टल पर दर्ज करवाई गई शिकायत के बाद की गई है।

उन्होंने आगे कहा कि शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उसने शिकार का परमिट जारी करने के लिए आरोपी राजपाल सिंह से संपर्क किया था, लेकिन अधिकारी ने इसके लिए 50,000 रुपये की मांग की। उसकी विनती करने पर सौदा 15,000 रुपये में तय हो गया और अधिकारी ने शिकार का परमिट जारी करने का भरोसा देकर उससे 10,000 रुपये मौके पर ही ले लिए।

उन्होंने आगे बताया कि आरोपी राजपाल सिंह बलाचौर में शिकायतकर्ता के घर जाकर बाकी बची 5,000 रुपये की रिश्वत भी ले ली। इसकी वीडियो शिकायतकर्ता के घर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

सत्यापन के दौरान उक्त आरोप सही पाए गए। इस संबंध में आरोपी के खिलाफ विजीलैंस ब्यूरो थाना जालंधर रेंज में भ्रष्टाचार निवारण कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने आगे बताया कि इस संबंध में आगे की जांच जारी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

वार्ड नंबर 4 में 58 लाख रुपये के विकास कार्यों का शुभारंभ, रौड़ी बोले- गुणवत्ता से समझौता नहीं….सड़कों, गलियों, नालियों, सीवरेज और पेयजल से जुड़े कार्यों से लोगों को मिलेगी राहत

गढ़शंकर: विधानसभा हलका गढ़शंकर में विकास कार्यों को गति देने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी कड़ी में गढ़शंकर शहर के वार्ड नंबर 4 में 58 लाख रुपये की लागत से होने वाले विभिन्न...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मुझे हाथ भी लगाया तो पूरे देश में BJP की नींव हिला दूंगी, बंगाल कब्जाने में गुजरात चला जाएगा : ममता की केंद्र को दो टूक

बोनगांव : पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी ने चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि अगर भाजपा बंगाल में मुझे चोट पहुंचाने की कोशिश करेगी तो मैं पूरे भारत में उसकी नींव हिला दूंगी।...
पंजाब

चुनाव प्रचार के दौरान बाल मजदूरी पर रोक, उल्लंघन करने पर होगी सख्त कार्रवाई: जिला चुनाव अधिकारी

होशियारपुर, 07 फरवरी भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश के मद्देनजर डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी श्रीमती अपनीत रियात ने बताया कि चुनाव प्रचार के दौरान बच्चों से बाल मजदूरी करवाने की सख्ती से रोक...
article-image
पंजाब , समाचार

पराली की गाठों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली को लगी भीषण आग,  चालक व सहचालक दोनों सगे भाई  बुरी तरह झुलसे, पीजीआई रेफर

ट्रैक्टर-ट्राली को लगी आग के चपेट में आने से कार और बाईक काफी जल गए गढ़शंकर:  गढ़शंकर शहर में  बंगा रोड से नवांशहर रोड़ को जोड़ती सड़क पर पराली की गाठों से भरी ट्रेक्टर...
Translate »
error: Content is protected !!