विदेश पहुंचते ही शादी से मुकरी :युवक ने खुद को गोली माकर कर ली आत्महत्या ,7 लाख रुपये खर्च कर प्रेमिका को भेजा था UK

by

टियाला :   समाना में एक युवक ने खुद को गोली माकर आत्महत्या कर ली। युवक के सुसाइड की वजह उसकी प्रेमिका है। प्रेमिका ने यूके जाकर युवक के साथ सारे रिश्ते तोड़ दिए। इसी से आहत समाना के गांव नसूपुर के एक युवक ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल 0.32 बोर से सिर पर गोली मार कर आत्महत्या कर ली है। सदर समाना पुलिस ने मामले में मृतक युवक के पिता कुलदीप सिंह की शिकायत पर प्रेमिका व उसकी मां के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। मृतक की पहचान 25 साल के पलविंदर सिंह के तौर पर हुई है।

                                        आरोपियों में प्रेमिका कोमलप्रीत कौर व उसकी माता मनप्रीत कौर निवासी अमन नगर पटियाला शामिल हैं। मृतक के पिता कुलदीप सिंह की ओर से पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक उनके लड़के पलविंदर सिंह की कोमलप्रीत कौर के साथ विदेश जाने के लिए विवाह कराने संबंधी बातचीत चल रही थी। कोमलप्रीत कौर के विदेश जाने के समय उसकी माता ने युवक व उसके परिवार वालों से सात लाख रुपये भी लिए थे। यह तय हुआ था कि कोमलप्रीत कौर विदेश पहुंचकर लड़के को भी वहां बुला लेगी और दोनों की शादी करवा दी जाएगी।

लगभग दो महीने पहले लड़की यूके चली गई, लेकिन वहां पहुंचने के बाद कोमलप्रीत कौर ने लड़के के साथ बातचीत कम करनी शुरू कर दी। 31 जुलाई को पलविंदर सिंह ने जब लड़की को फोन किया, तो उसने अच्छे से बात नहीं की। युवती लगातार पलविंदर से शादी न करने व उसे विदेश बुलाने से इन्कार कर रही थी। लिए गए पैसे देने से भी वह मुकर गई थी। धमकी दे रही थी कि अगर उसे ज्यादा फोन किए तो वह उसे ब्लाक कर देगी। इन सबसे परेशान होकर युवक ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल 0.32 बोर से खुद के सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

परिवार वालों के मुताबिक पलविंदर सिंह उनका इकलौता लड़का था। लड़के के प्रेम के कारण उन्होंने बड़ी मुश्किल से पैसे का प्रबंध करके लड़की को यूके भेजा था। परिवार वालों ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों के जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

नशे के खिलाफ अभियान को शासन, प्रशासन और समाज के सभी वर्गों का समर्थन मिल रहा : राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल

हरोली से कांगड़ तक आयोजित ब्रिस्क वॉक को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना, पैदाल यात्रा कर दिया नशे के खिलाफ जन जागरण का संदेश नशे के कारोबार में संलिप्त व्यक्ति को कोई समर्थन नहीं...
article-image
पंजाब

नवनिर्मित सड़क का उद्घाटन : पूर्व विधायक मंगूपुर ने रैलमाजरा में किया

बलाचौर : बलाचौर के पूर्व विधायक चौधरी दर्शन लाल मंगूपुर द्वारा गांव रैलमाजरा में नवनिर्मित सड़क का उद्घाटन किया गया। यह सड़क विधायक मंगूपुर के कार्यकाल के दौरान निर्माणकार्य के लिए पास करवाई गई...
article-image
पंजाब

सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल धमाई के तीन छात्र मेरिटोरियस स्कूल के लिए चयनित

गढ़शंकर :  सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल  धमाई के तीन विद्यार्थियों का मेरिटोरियस स्कूल के लिए चयन हुआ। इस संबंध में जानकारी देते हुए स्कूल की प्रिंसिपल पूनम शर्मा ने बताया कि हर साल स्कूल...
article-image
पंजाब

कैबिनेट मंत्री ने 37 आंगनवाड़ी वर्करों व हैल्परों को बांटे नियुक्ति पत्र : पंजाब सरकार ने प्रदेश में अब तक 31 हजार से ज्यादा लोगों को प्रदान किया रोजगार: ब्रम शंकर जिंपा

होशियारपुर, 09 सितंबर: कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की मुख्य प्राथमिकता लोगों को रोजगार प्रदान करना है और सरकार बनने...
Translate »
error: Content is protected !!