विदेश भेजने के नाम पर फर्जी वीजा बनवाकर 16 लाख की धोखाधड़ी करने के आरोप में पति-पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

by
गढ़शंकर, 19 अगस्त : गढ़शंकर पुलिस ने अमनदीप सिंह पुत्र बख्शीश सिंह निवासी गांव इब्राहिम पुर, थाना गढ़शंकर की शिकायत के अनुसार उसे फर्जी वीजा लगवाकर विदेश भेजने के नाम पर 16 लाख 20 हजार रुपये की ठगी करने के आरोप में एजेंट पति संजीव कुमार पुत्र राज कुमार और मेघा पत्नी संजीव कुमार निवासी गांव डुगरी रोड गढ़शंकर के खिलाफ धारा 318(4), 316(2), 61(2) बीएनएस और इमिग्रेशन एक्ट 1983 के तहत मामला दर्ज किया है। अमनदीप सिंह ने अपनी शिकायत में बताया था कि उक्त पति-पत्नी ने उसके पासपोर्ट में फर्जी वीजा लगवाते हुए उसे विदेश भेजने के नाम पर 16 लाख 20 हजार रुपये लिए थे। इस शिकायत की डीएसपी एनआरआई मामले विंग जालंधर-1 द्वारा जांच करने के बाद पति-पत्नी के खिलाफ थाना गढ़शंकर में मामला दर्ज किया गया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

पंजाब पीडि़त मुआवजा योजना- 2017 के अंतर्गत जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी के बेहतरीन पहल

जिले में हुई 2018 के दुर्घटना मामले में बिहार से आश्रित प्रमाण पत्र मंगवा कर मृतक पक्ष को दिलाया 2 लाख रुपए का मुआवजा मैंबर सचिव पंजाब राज्य कानूनी सेवाएं अथारिटी अरुण गुप्ता के...
article-image
पंजाब

संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा गढ़शंकर में बाबा बंदा सिंह बहादुर जी को श्रद्धांजलि भेंट

गढ़शंकर-संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा जियो दफ्तर गढ़शंकर के आगे आज 185 वें दिन जिंदर सिंह और सोहन सिंह की अध्यक्षता में धरना दिया गया। इस अवसर पर संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर कुल...
article-image
पंजाब

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर खन्ना ने अर्पित किये श्रद्धासुमन …डॉ. मुखर्जी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक गौरव की रक्षा के लिए अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित कर दिया था : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना

गढ़शंकर। गढ़शंकर में गढ़शंकर भाजपा द्वारा करवाए युवा सम्मेलन में पहुंचे पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किये। अविनाश राय...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

न सरकारी गाड़ी और न ही सुरक्षा का कोई बड़ा तामझाम : पैदल सचिवालय पहुंचे मुख्यमंत्री, लोगों से किया संवाद

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की सादगी आज एक बार फिर देखने को मिली, जब वह प्रातः 9 बजे अपने सरकारी आवास ओक ओवर से सचिवालय पैदल ही पहुँच गए। न सरकारी गाड़ी...
Translate »
error: Content is protected !!