विदेश में पढऩे व रोजगार के चाहवान उम्मीदवार नि:शुल्क काउंसलिंग के लिए 25 तक करवाएं रजिस्ट्रेशन

by

होशियारपुर, 22 फरवरी: घर-घर रोजगार व कारोबार मिशन के अंतर्गत पंजाब सरकार की ओर से विदेश में पढऩे व रोजगार के चाहवान नौजवानों के लिए पहले राउंड की काउंसलिंग 1 मार्च से शुरु की जा रही है जो कि 31 मार्च तक जारी रहेगी।
इस संबंधी जानकरी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी गुरमेल सिंह ने बताया कि विदेश में पढ़ाई व रोजगार के चाहवान उम्मीदवार काउंसलिंग के लिए 25 फरवरी तक जिला रोजगार व कारोबार ब्यूरो के आनलाइन लिंक  https://tinyurl.com/foreignstudyhsp ns/=/  व  https://tinyurl.com/foreignplacementhsp    पर अपने आप को रजिस्टर कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए इच्छुक उम्मीदवार ब्यूरो के कार्यालय या हैल्पलाइन नंबर 62801-97708 पर सांय 5 बजे तक संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि रोजगार विभाग की ओर से चाहवान उम्मीदवारों को नि:शुल्क काउंसलिंग प्रदान की जाएगी जबकि विदेश में पढ़ाई की फीस, रहने आदि का खर्चा उम्मीदवार की ओर से किया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

8 बकरियाँ व ट्रेक्टर की बैटरी चोरी :

गढ़शंकर – माहिलपुर इलाके में चोरों का गिरोह सक्रिय है कोई सामान उठा रहा है तो कोई घरों से कीमती सामान, वही इलाके में पशुओं को चोरी करने का चोर गिरोह भी सक्रिय है।...
article-image
पंजाब

पूर्व डिप्टी सीएम ओ.पी. सोनी को जान से मारने की धमकी

अमृतसर : पंजाब के पूर्व डिप्टी सी.एम. ओपी सोनी को जान से मारने की धमकी मिली है। इस बाबत अमृतसर पुलिस ने आज एक और मामला दर्ज किया है। अमृतसर पुलिस ने इसकी पुष्टि...
article-image
पंजाब

लैमरिन टेक स्किल्स यूनिवर्सिटी पंजाब और एमफिवेंचर ने “सिस्टम डिज़ाइन में एआई” में विशेषज्ञता के साथ एक अग्रणी बी.टेक. कार्यक्रम शुरू करने के लिए परिवर्तनकारी की साझेदारी

लैमरिन टेक स्किल्स यूनिवर्सिटी पंजाब और एमफिवेंचर ने “सिस्टम डिज़ाइन में एआई” में विशेषज्ञता के साथ एक अग्रणी बी.टेक. कार्यक्रम शुरू करने के लिए परिवर्तनकारी साझेदारी की है। नौकरी के लिए तैयार स्नातक: एलटीएसयू...
article-image
पंजाब

औरत ने भाग कर बचाई जान : बजरी से भरा टिप्पर बिच सड़क में पलटा

माहिलपुर । माहिलपुर शहर के जैजों दोआबा रोड़ पर शाम छह बजे के करीब सड़क पर बजरी से भरा टिपर अंस्तुलित होकर पलट गया, जिससे बड़ा हादसा होने से बचाव हो गया। लेकिन सड़क...
Translate »
error: Content is protected !!