विदेशी नागरिक का मोबाइल फोन बरामद : लिस कमिश्नर मंदीप सिंह सिद्धू ने एस्पिन को बुला उसका मोबाइल किया वापिस

by

अमृतसर : नार्वे से साइकिल पर विश्व भ्रमण के लिए निकले एस्पिन का लुधियाना पहुंचने पर 14 दिसंबर को लुटेरा गिरोह ने मोबाइल लूट लिया था। जिसके बाद लगातार पंजाब के उच्चाधिकारियों तक यह बात पहुंची तो लुधियाना पुलिस की किरकिरी होने लगी। जिसके बाद पुलिस की तरफ से इस मामले में कार्रवाई तेज की गई और पुलिस ने इस मामले में सीसीटीवी फुटेज के जरिये दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपियों के कब्जे से जहां पुलिस ने नशीला पदार्थ बरामद किया वहीं विदेशी नागरिक एस्पिन का मोबाइल फोन बरामद किया। पुलिस कमिश्नर मंदीप सिंह सिद्धू ने एस्पिन को बुला उसका मोबाइल वापिस किया और उसकी मदद करने वाले दो लुधियाना निवासियों को प्रशंसा पत्र भी दिया।
पुलिस कमिश्नर मंदीप सिंह सिद्धू ने बताया कि 22 देशों का साइकिल पर भ्रमण करने के बाद एस्पिन पाकिस्तान से होते हुए बाघा बार्डर के जरिये भारत में दाखिल हुआ। अमृतसर से होते हुए वह 14 दिसंबर को लुधियाना पहुंचा था। यहां उसका दो लुटेरों ने मोबाइल फोन लूट लिया था। पुलिस ने इस वारदात को चुनौती मान काम किया और करीब 72 घंटों के बीच झपटमारों को दबोच मोबाइल विदेश नागरिक के सुपुर्द किया। आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है। आरोपियों से अभी कई खुलासे हो सकते हैं। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है कि अभी तक उन्होंने कितने लोगों से झपटमारी की है।
सीआईए वन की टीम ने बदमाशों को ट्रेस करने के लिए सीसीटीवी की फुटेज पर काम किया। इस दौरान एस्पिन ने पंजाब पुलिस का धन्यवाद किया। एसपिन ने कहा कि उसका भारतीयों के प्रति दृष्टिकोण पहले से ही बेहतर है। पंजाब पुलिस ने उसे मेहमान बनाकर रखा। जितने दिन वह महानगर में रहा पंजाब पुलिस के एक अधिकारी ने उसका बहुत सहयोग किया। आज उसका यदि मोबाइल वापस मिला है तो वह पंजाब पुलिस की बदौलत ही मिला है। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि विदेशी नागरिक हमारे मेहमान है। झपटमारों पर सख्ती की जाएगी। उन्होंने कहा कि वह मधु पांडे और सुदीप मंडोर को सर्टिफिकेट दिया कि उन्होंने विदेशी मेहमान की मदद की। वहीं जो झपटमार है उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

12 सितंबर तक दावे-आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे मतदाता, 12 अक्टूबर को अंतिम सूची होगी प्रकाशित : DC आशिका जैन

होशियारपुर, 20 अगस्त: डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला निर्वाचन अधिकारी आशिका जैन ने बताया कि एसआईआर-2026 के तहत भारत निर्वाचन आयोग की ओर से जारी संशोधित कार्यक्रम के अनुसार जिले में 13 अगस्त को सभी विधान सभा...
article-image
दिल्ली , पंजाब

सीएम रेखा गुप्ता ने करतारपुर साहिब का अपमान किया… माफी मांगें :आम आदमी पार्टी नेता जरनैल सिंह का आरोप

आम आदमी पार्टी नेता जरनैल सिंह ने दिल्ली बीजेपी पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का बीते दिन का एक वीडियो है. मुख्यमंत्री ने हमारे बहुत पवित्र धार्मिक...
Translate »
error: Content is protected !!