विदेशों में छिपे गैंगस्टरों पर शिकंजा, 7 महीने में 10 भगोड़े पंजाब वापस : पिछली सरकारों में विधानसभा के भीतर होती थी गैंगस्टरों के रिश्तों पर बहस – अमन अरोड़ा

by

मान सरकार ने विदेशों तक पहुंचाकर अपराधियों को कानून के कटघरे में लाने का अभियान चलाया :

अमन अरोड़ा

चंडीगढ़। पंजाब में गैंगस्टरवाद के खिलाफ कार्रवाई को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) सरकार ने अपनी उपलब्धियां गिनाते हुए दावा किया है कि 20 जनवरी 2026 को गठित ओवरसीज फ्यूजिटिव ट्रैकिंग एंड एक्स्ट्राडिशन सेल (ओएफटीईसी) ने महज सात महीनों में 10 वांछित अपराधियों को डिपोर्टेशन या प्रत्यर्पण के जरिए भारत वापस लाया है। वहीं 21 अन्य प्रत्यर्पण प्रस्ताव केंद्र सरकार के पास लंबित हैं।

आप पंजाब प्रधान एवं कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने पंजाब भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि यूरोप से गैंगस्टर अमृतपाल सिंह उर्फ अमृत दालम की वापसी मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार के गैंगस्टरवाद के खिलाफ सख्त रुख का प्रमाण है।

पिछली सरकारों पर साधा निशाना

अमन अरोड़ा ने अकाली-भाजपा और कांग्रेस सरकारों के कार्यकाल की तुलना मौजूदा सरकार से करते हुए कहा कि पिछली सरकारों के दौरान गैंगस्टरवाद इतना बढ़ गया था कि विधानसभा के भीतर भी गैंगस्टरों के राजनीतिक संबंधों को लेकर बहस होती थी।

उन्होंने 2021 के बजट सत्र के विधानसभा रिकॉर्ड का हवाला देते हुए कहा कि कांग्रेस नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा और अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया एक-दूसरे पर गैंगस्टरों से कथित संबंधों को लेकर आरोप लगाते थे। अमन अरोड़ा के मुताबिक, सदन में जग्गू भगवानपुरिया को लेकर भी दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस हुई थी।

विदेश भागे अपराधियों पर नजर

अमन अरोड़ा ने कहा कि पंजाब पुलिस द्वारा कार्रवाई तेज किए जाने के बाद कई वांछित अपराधी और गैंगस्टर विदेश भाग गए। इसके बाद विदेशों से पंजाब में आपराधिक गतिविधियां संचालित करने वाले तत्वों पर नजर रखने के लिए ओएफटीईसी को सक्रिय किया गया।

उन्होंने कहा कि यह सेल स्टेट इन्वेस्टिगेशन, ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन, सीबीआई, इंटरपोल, गृह मंत्रालय, स्थानीय पुलिस, विदेश मंत्रालय और एनआईए सहित विभिन्न एजेंसियों के साथ समन्वय कर रहा है।

10 भगोड़े वापस, 21 प्रत्यर्पण प्रस्ताव लंबित

मंत्री के अनुसार अब तक 10 वांछित अपराधियों को विदेशों से भारत वापस लाया जा चुका है, जबकि 21 प्रत्यर्पण प्रस्ताव केंद्र सरकार के पास विचाराधीन हैं। उन्होंने कहा कि राज्य पुलिस की ओर से प्रत्यर्पण संबंधी प्रस्ताव केंद्र को भेजे जाते हैं, जिसके बाद केंद्रीय एजेंसियां संबंधित देशों के साथ प्रक्रिया आगे बढ़ाती हैं।

मोल्दोवा से अमृतपाल दालम की वापसी

अमन अरोड़ा ने बताया कि वापस लाए गए अपराधियों में गैंगस्टर अमृतपाल सिंह उर्फ अमृत दालम भी शामिल है। उसके खिलाफ तीन गंभीर मामले दर्ज होने की बात कही गई है। उसे शनिवार को मोल्दोवा से भारत वापस लाया गया।

उन्होंने बताया कि मलेशिया, इंडोनेशिया, यूएई और अमेरिका से भी कई वांछित अपराधियों को वापस लाया गया है।

मलेशिया से कई आरोपी लौटे

मंत्री के अनुसार अजय सिंह उर्फ अजय और पवनदीप सिंह को 19 अगस्त 2026 को मलेशिया से वापस लाया

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों के साथ स्पी विधान सभा ने की मुलाकात : जिला प्रशासन की ओर से घर जाकर भी किया गया स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों का सम्मान

होशियारपुर, 15 अगस्त:  स्पीकर पंजाब विधान सभा कुलतार सिंह संधवा ने जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के बाद स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों के साथ विशेष मुलाकात की और भरोसा दिलाया कि पंजाब सरकार स्वतंत्रता...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सांस की नली के पास चिपकी थी जोंक : मरीज के गले से जिंदा निकाली 8 इंच लंबी जोंक

एएम नाथ । शिमला : आईजीएमसी अस्पताल शिमला के डॉक्टरों ने एक व्यक्ति के गले में फंसी जिंदा जोंक को सफलतापूर्वक निकालकर उसकी जान बचा ली। मरीज पिछले 15 दिनों से सांस लेने में...
article-image
पंजाब

आप विधायक की बढ़ीं मुश्किलें :दूसरी पत्नी ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की

चंडीगढ़ : पंजाब में आम आदमी पार्टी के सनौर से विधायक हरमीत पठानमाजरा की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उनकी दूसरी पत्नी ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर कर दी है। उन्होंने आरोप...
article-image
पंजाब

लड़ाई झगडे क़े केस में 20 हजार रिश्वत लेते एएसआई को विजिलेंस ने किया ग्रिफ्तार

बठिंडा  :  विजिलेंस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ASI को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। आरोपी ASI की पहचान बलजीत सिंह के रूप में हुई है जोकि बठिंडा जिले के थाना तलवंडी साबो में...
Translate »
error: Content is protected !!