विद्या भारती के मेधावी सम्मान समारोह में पहुंचे नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर

by

संस्कार, शिक्षा और राष्ट्रभक्ति का संगम है विद्या भारती : जय राम ठाकुर

एएम नाथ। शिमला : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर आज सरस्वती विद्या मंदिर, विकास नगर में आयोजित “विद्या भारती मेधावी छात्र सम्मान वर्ग” कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यालय परिवार के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया।

उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सफलता केवल अंकों से नहीं, बल्कि संस्कार, अनुशासन और निरंतर परिश्रम से प्राप्त होती है। उन्होंने सम्मानित विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी प्रतिभा और उपलब्धियां अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत हैं।
जय राम ठाकुर ने कहा कि विद्या भारती केवल शिक्षा प्रदान करने का कार्य नहीं कर रही है, बल्कि भारतीय संस्कृति, अध्यात्म, सनातन मूल्यों और नैतिक शिक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों के व्यक्तित्व एवं चरित्र निर्माण का महत्वपूर्ण दायित्व भी निभा रही है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रभावना से ओत-प्रोत शिक्षा के माध्यम से विद्या भारती देशभर में सर्वांगीण विकास की अलख जगा रही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सरस्वती विद्या मंदिरों में पुष्पित-पल्लवित हो रही ये प्रतिभाएं अपने ज्ञान, संस्कार और परिश्रम के बल पर समाज और राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देंगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

भट्ठा कालोनी मुकेरियां में पिछले 6 माह से पेयजल की समस्या, जनहित में खन्ना ने मानवाधिकार आयोग के समक्ष उठाया मामला : आम आदमी पार्टी सरकार की सुस्त चाल, पंजाब की जनता बेहाल : खन्ना 

होशियारपुर 30 सितंबर :  भाजपा के पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने भट्ठा कालोनी मुकेरियां में पिछले 6 माह से पेयजल की समस्या से परेशान लोगों की आवाज को प्रदेश मानवाधिकार आयोग के समक्ष...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

अब पीओके से उठ रही है भारत में शामिल होने की माँग, मोदी की नीति से बदले कश्मीर घाटी के हालात, 370 हटने कश्मीर में आई शांति : जयराम ठाकुर

हिमाचल में कांग्रेस को उनके  डेढ़ साल के शासन की नाकामियों का जवाब मिलेगा एएम नाथ। मण्डी :   नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि आज पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के लोगों द्वारा भारत में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ईडी ने दिलजीत दोसांझ और कोल्डप्ले कॉन्सर्ट के टिकटों की कालाबाजारी को लेकर कसा शिकंजा : 13 स्थानों पर मारे छापेमारी :

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी ) ने ब्रिटिश रॉक बैंड ‘कोल्डप्ले’ और गायक एवं अभिनेता दिलजीत दोसांझ के ‘दिल-लुमिनाटी कॉन्सर्ट’ (संगीत समारोहों) के टिकटों की ‘कालाबाजारी’ संबंधी धन शोधन मामले की जांच के सिलसिले...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

श्री राज माधो राय की अगवानी में निकली मंडी अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की मध्य जलेब ; भव्य जलेब में शामिल हुए विधानसभा अध्यक्ष, श्री राज माधो राय मंदिर में की पूजा-अर्चना

शिवरात्रि महोत्सव में शामिल होना अविस्मरणीय अनुभव, लोक संस्कृति के संवर्द्धन में युवा पीढ़ी का उत्साह प्रशंसनीय- कुलदीप सिंह पठानिया मंडी, 19 फरवरी।  हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव...
Translate »
error: Content is protected !!