विद्यार्थियों पर लाठीचार्ज लोकतंत्र पर हमला, केंद्र सरकार का तानाशाही चेहरा बेनकाब : जसवीर सिंह पुरखोवाल

by

गढ़शंकर, 23 जुलाई: पंजाब कांग्रेस सेवा दल के सचिव एवं गढ़शंकर हलका प्रभारी जसवीर सिंह पुरखोवाल के नेतृत्व में गुरुवार को गढ़शंकर में केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार रोष प्रदर्शन किया गया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रतीकात्मक पुतला फूंककर रोष जताया।

इस अवसर पर जसवीर सिंह पुरखोवाल ने कहा कि आज देश का विद्यार्थी अपने अधिकारों, शिक्षा और भविष्य के लिए सड़कों पर संघर्ष कर रहा है, लेकिन केंद्र सरकार उसकी आवाज सुनने के बजाय सत्ता के बल पर उसे दबाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों पर लाठीचार्ज, उन्हें हिरासत में लेने तथा छात्राओं के साथ दुर्व्यवहार के लगाए जा रहे आरोप लोकतंत्र के लिए गंभीर चिंता का विषय हैं और इन मामलों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
वाटर सप्लाई एंड सीवरेज बोर्ड की पूर्व डायरेक्टर सरिता शर्मा, हरवेल सिंह सैनी, बरिष्ठ कांग्रेस नेता कुलविंदर बिट्टू ने कहा, “जो सरकार अपने ही विद्यार्थियों से डरने लगे, वह देश के भविष्य को कभी सुरक्षित नहीं बना सकती। कलम पकड़ने वाले हाथों को लाठियों से नहीं डराया जा सकता। लोकतंत्र में सवाल पूछना अपराध नहीं, बल्कि हर नागरिक का संवैधानिक अधिकार है।”
पुरखोवाल ने कहा कि केंद्र सरकार को दमन की राजनीति छोड़कर युवाओं और विद्यार्थियों के साथ बातचीत करनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि विद्यार्थियों की आवाज को लगातार नजरअंदाज किया गया तो देशभर में लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष को और तेज किया जाएगा।
इस रोष प्रदर्शन में  वाटर सप्लाई एंड सीवरेज बोर्ड की पूर्व डायरेक्टर सरिता शर्मा, हरवेल सिंह सैनी, बरिष्ठ कांग्रेस नेता कुलविंदर बिट्टू, आर.पी. सोनी , गुरजीत सिंह पुरखोवाल, सोनू सडोवाल, जस्सा साधोवाल, रमन गढ़शंकर, काकू बीनेवाल, कृष्ण कुमार सहोता, रवि मेहता, हरदीप सिंह सैनी, जसकरण सिंह, जे.पी. सिंह, रशपाल सिंह, परमजीत कौर, गुरमेल सिंह देनोवाल, अमरीक सिंह, ज्ञान सिंह, तरसेम सिंह, बघेल सिंह पहलवान, अमरजीत सिंह कठ,  सुनीता मेघोवाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता, कार्यकर्ता, विद्यार्थी और युवा शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए अपना रोष व्यक्त किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

ममदोट में AAP नेता की गोलियां मारकर हत्या, दोस्त गंभीर घायल

बाइक पर जा रहे गुरप्रीत सिंह को कार सवार हमलावरों ने बनाया निशाना; नगर पंचायत प्रधान की कार पर भी फायरिंग, चुनावी रंजिश में वारदात का शक फिरोजपुर/ममदोट। फिरोजपुर जिले के ममदोट में शनिवार...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा

गढ़शंकर में कर्मचारियों-पेंशनरों का सरकार पर हल्ला बोल : रौड़ी के आवास तक पहुंचा विशाल रोष मार्च

गढ़शंकर, 12 सितंबर। पंजाब सरकार द्वारा कर्मचारियों और पेंशनरों की मांगों को लागू न किए जाने तथा कर्मचारियों के खिलाफ कथित प्रचार के विरोध में पंजाब कर्मचारी एवं पेंशनर्स सांझा फ्रंट और सांझा कर्मचारी...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

अरदास सरबत दे भले दी’ की टीम प्रमोशन के लिए खालसा कॉलेज पहुंची

गढ़शंकर,  6 सितम्बर: 13 सितंबर को दुनिया भर में रिलीज होने जा रही पंजाबी फिल्म ‘अरदास सरबत दे भले दी’ की टीम के सदस्य फिल्म के प्रमोशन के लिए बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज...
article-image
पंजाब , समाचार

देश का पहला प्रदेश पंजाब… खंभा-मुक्त गांव, खेतों के ऊपर नहीं, अंडरग्राउंड होंगी बिजली की तारें

चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब को देश का पहला खंभा-मुक्त गांवों वाला राज्य बनाने के लिए अपने पैतृक गांव सतौज में बिजली की तारों को अंडरग्राउंड करने के प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया।...
Translate »
error: Content is protected !!