विद्यार्थी ऋण योजना की राशि जारी, पात्र विद्यार्थी उठाएं लाभ: डीसी हेमराज बैरवा

by

उच्च एवं व्यावसायिक शिक्षा के लिए केवल एक प्रतिशत ब्याज दर पर मिलेगा ऋण, पहली किश्त तुरंत जारी करने के लिए उपायुक्त कार्यालय में बनाया गया है कोष
हमीरपुर 07 नवंबर। सालाना 4 लाख रुपये से कम आय वाले परिवारों के बच्चों के उच्च एवं व्यावसायिक शिक्षा के सपनों को साकार करने के लिए प्रदेश सरकार ने डॉ. वाईएस परमार विद्यार्थी ऋण योजना आरंभ करके इस महत्वाकांक्षी योजना को इसी सत्र से लागू भी कर दिया है।
उपायुक्त हेमराज बैरवा ने बताया कि इस योजना के तहत आवेदन करने वाले विद्यार्थियों की सुविधा के लिए तथा उन्हें तुरंत पहली किश्त जारी करने के लिए उपायुक्त कार्यालय हमीरपुर में भी एक कोष बनाया गया है। इस कोष में प्रदेश सरकार की ओर से 50 लाख रुपये की राशि प्राप्त हुई है। उन्होंने जिला के पात्र, इच्छुक एवं जरुरतमंद विद्यार्थियों से इस योजना का लाभ उठाने की अपील की है।
उपायुक्त ने बताया कि इस योजना के लिए पात्र विद्यार्थियों को केवल एक प्रतिशत की ब्याज दर पर ऋण प्रदान किया जाएंगे। 28 वर्ष तक की आयु के हिमाचली विद्यार्थी मान्यता प्राप्त संस्थानों से इंजीनियरिंग, मेडिकल, पैरामेडिकल, फार्मेसी, नर्सिंग, लॉ, मैनेजमेंट, आईटीआई, पॉलिटेक्निक और पीएचडी इत्यादि कोर्स करने के लिए ऋण सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। इस सत्र में एडमिशन ले चुके विद्यार्थी भी ऋण के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदक हिमाचल का स्थायी निवासी होना चाहिए तथा पिछली कक्षा में उसके कम से कम 60 प्रतिशत अंक होने चाहिए। अन्य योजनाओं के तहत एजूकेशन लोन ले चुके विद्यार्थी इसके लिए पात्र नहीं होंगे।
उपायुक्त ने बताया कि पात्र विद्यार्थियों को बोर्डिंग, आवास, ट्यूशन फीस, किताबें और उनकी शिक्षा से जुड़े अन्य खर्चों को पूरा करने के लिए अधिकतम 20 लाख रुपये तक का ऋण केवल एक प्रतिशत ब्याज दर पर मिल सकता है। विदेशी संस्थानों में या पत्राचार एवं ऑनलाइन पाठयक्रमों के माध्यम से शिक्षा ग्रहण करने वाले विद्यार्थियों को यह सुविधा नहीं मिलेगी। केवल भारत के संस्थानों में पूर्णकालिक पाठयक्रमों में शामिल विद्यार्थी ही इसका लाभ उठा सकेंगे।
ऋण लेने के इच्छुक विद्यार्थी उपायुक्त कार्यालय हमीरपुर में या उच्चतर शिक्षा निदेशालय के दूरभाष नंबर 0177-2656621, 2653575 और 2653386 पर संपर्क कर सकते हैं। उपायुक्त ने जिला हमीरपुर के पात्र, जरुरतमंद एवं इच्छुक विद्यार्थियों से ऋण के लिए आवेदन की अपील की है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मिंजर मेले की दंगल प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि रहे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया

युवा पहलवानों का किया उत्साहवर्धन, विजेता खिलाड़ी किए पुरस्कृत एएम नाथ। चंबा :  विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला-2026 के अंतर्गत दंगल प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि उपस्थित हुए। विधायक नीरज...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकार के प्रयासों के चलते राज्य की अर्थव्यवस्था अब धीरे-धीरे पटरी पर आ रही : चिकित्सा अधिकारियों की मांगों और शिकायतों के निवारण के लिए समिति गठित: मुख्यमंत्री

शिमला  :  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां विशेष सचिव (स्वास्थ्य) की अध्यक्षता में चिकित्सा अधिकारियों की शिकायतों और मांगों पर विचार करने के लिए एक समिति गठित करने के निर्देश दिए। इस...
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर करेंगे मेक शिफ्ट अस्पताल पंडोगा का वर्चुअल लोकार्पण

पंडोगा में 90 बेड पर हाई फ्लो ऑक्सीजन की सुविधा उपलब्ध, एक हफ्ते में 50 अतिरिक्त बेड तैयार होंगे ऊना – मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर आज प्रातः 10 बजे पंडोगा में नवनिर्मित मेक शिफ्ट...
article-image
हिमाचल प्रदेश

22वीं अखिल भारतीय वाटर स्पोर्टस प्रतियोगिता अंदरौली में : उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री वाटर स्पोर्टस प्रतियोगिता का करेंगे शुभारंभ

ऊना, 1 मार्च – हिमाचल प्रदेश प्रदेश पुलिस के लिए एक गर्व का विषय है कि वाटर स्पोर्टस में राष्ट्रीय स्तर पर पहला आयोजन किया जा रहा है। यह बात डीजीपी हिमाचल प्रदेश पुलिस...
Translate »
error: Content is protected !!