विद्युत उत्पादक 12 फीसदी रॉयल्टी देने को तैयार , शर्तें नहीं मानीं तो टेकओवर करेंगे परियोजनाएं : सीएम सुक्खू

by
एएम नाथ। शिमला :   मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि विद्युत उत्पादक 12 फीसदी रॉयल्टी देने को तैयार हो गए हैं। कंपनियों ने अन्य शर्तें नहीं मानी तो सरकार परियोजनाओं को टेकओवर करेगी। प्रश्नकाल के दौरान विधायक केवल सिंह पठानिया के सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व सरकार ने हिमाचल के हित बेचे। कांग्रेस सरकार ने 40 साल बाद प्रोजेक्ट वापस लेने का फैसला लिया है। धौलासिद्ध, सुन्नी व लुहरी पावर प्रोजेक्ट को एसजेवीएन से टेकओवर किया जाएगा। एनटीपीसी से डुगर प्रोजेक्ट वापन लेने के लिए भी यह नियम लागू होगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व सरकार ने विद्युत कंपनियों के साथ इंपलीमेंट एग्रीमेंट तक नहीं किया। लुहरी परियोजना का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। लेकिन इस प्रोजेक्ट के लिए पूर्व सरकार ने ऐसी शर्तें तैयार की, जिससे प्रदेश को आर्थिक तौर पर नुकसान हुआ। पूर्व सरकार ने लुहरी परियोजना से 10 साल बाद 4 फीसदी, 11 से 25 वर्ष में 8 फीसदी और 26 से 40 साल तक 12 फीसदी निशुल्क बिजली लेने को मंजूरी दी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि धौलासिद्ध और सुन्नी परियोजना में भी इस तरह से कार्य किया गया। कंपनियों को 40 वर्ष के बाद परियोजनाएं दे दी गईं। जीएसटी भी माफ किया गया। लाडा के तहत राशि नहीं ली। पूर्व सरकार ने पानी की संपदा को बेच दिया। कांग्रेस सरकार ने इस मामले को केंद्र सरकार के समक्ष मजबूती से उठाया है। केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर से बीते दिनों मुलाकात कर बताया कि एसजेवीएन की तीन परियोजनाओं को सरकार टेकओवर कर लेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब बिजली कंपनियां 12 फीसदी की रॉयल्टी देने को तैयार हो गई है। अन्य शर्तों को भी मानने के लिए कहा गया है। शर्तों के अनुसार अगर समझौता नहीं हुआ तो सरकार परियोजनाएं टेकओवर करने को विवश होगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

15वां शहीद-ए-आजम भगत सिंह फुटबॉल टूर्नामेंट पूरी शानो-शौकत से आरंभ – एसडीएम गढ़शंकर हरबंस सिंह ने किया टूर्नामेंट का उद्घाटन

गढ़शंकर, 25 नवम्बर: शहीद-ए-आजम भगत सिंह फुटबॉल क्लब गढ़शंकर द्वारा अध्यक्ष एडवोकेट जसवीर सिंह राय के नेतृत्व में करवाया जा रहा 15वां फुटबॉल टूर्नामेंट गढ़शंकर के सीनीयर संकैडरी स्कूल में स्थित ओलंपियन जरनैल सिंह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डॉ. शांडिल ने दिए योजनाओं को समय पर पूर्ण करने के निर्देश : क्षेत्रीय अस्पताल सोलन का किया निरीक्षण

एएम नाथ। सोलन :  स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश सरकार द्वारा कार्यान्वित की जा रही परियोजनाओं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपमण्डलाधिकारी सोलन ने बीडीसी सोलन के नव निर्वाचित सदस्यों को दिलाई शपथ

सोलन:  उपमण्डलाधिकारी सोलन अजय यादव ने आज यहां खण्ड विकास समिति सोलन के सभी 17 नव निर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई। अजय यादव ने इस अवसर पर खण्ड विकास समिति सोलन के सभी नव...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिक्षक सौरमंडल के सूर्य, उनकी जगह कोई तकनीक नहीं ले सकती : रोहित ठाकुर

हिमाचल में शिक्षकों के लिए राज्यव्यापी सतत व्यावसायिक विकास कार्यक्रम शुरू; TheTeacherApp से आधुनिक शिक्षण संसाधन और एआई आधारित सुविधाएं मिलेंगी एएम नाथ।  शिमला। हिमाचल प्रदेश में शिक्षकों के कौशल विकास और शिक्षण की...
Translate »
error: Content is protected !!