विधवा पुनर्विवाह की प्रोत्साहन राशि 65 हजार से बढ़ाकर दो लाख रुपये : सीएम सुख्खू

by

एएम नाथ । शिमला :मु2ख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार ने विधवा पुनर्विवाह के लिए प्रोत्साहन राशि को 65 हजार रुपये से बढ़ाकर दो लाख रुपये कर दिया है। चालू वित्त वर्ष में इस योजना में 86 दंपत्तियों को 171.45 लाख रुपये वितरित किए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने यह बात बुधवार को सदन में भरमौर के भाजपा विधायक डॉ. जनक राज की ओर से लाए गए संकल्प के उत्तर में दी। सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार ने विधवा महिलाओं के लिए काफी काम किया है। जितनी भी विधवाओं के बच्चे हैं, उनकी सारी शिक्षा का खर्च हिमाचल प्रदेश सरकार उठा रही है। उन्होंने कहा कि ढाई लाख रुपये की आय में भी इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना का लाभ दिया जा रहा है।

19, 20 या 21 साल की उम्र में कई युवतियां विधवाएं हो गईं : डॉ. जनकराज
विधवा महिलाओं के जीवन में सुधार लाने के लिए भरमौर के भाजपा विधायक डॉ. जनकराज ने सदन में नियम 101 के तहत संकल्प लाया। 2011 की जनसंख्या में भारत में 4.6 प्रतिशत महिलाएं विधवाएं दर्ज हुईं। हिमाचल प्रदेश में इस अनुपात 3,15,000 विधवाएं हैं। उन्होंने कहा कि एक विधवा महिला के जीवन में बहुत सी समस्याएं होती हैं। छोटी उम्र में ज्यादातर शादियां गरीब परिवारों में हुई हैं।

उन्होंने विधानसभा क्षेत्र में जाने के बाद यह देखा कि 19, 20 या 21 साल की उम्र में कई युवतियां विधवाएं हो गईं। विधवाओं को दो श्रेणियों में एक वह है जिनके पास बच्चे नहीं हैं और दूसरी वे जिनके पास बच्चे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार भी विधवा महिलाओं के परिवार से सहमति लेते हुए विधवा पुनर्विवाह योजना को लागू करें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस चितिंन शिबिर : एक परिवार में एक टिकट , गांधी परिवार में नही लागू होगा नियम

    उदयपुर :  पार्टी ने हमें बहुत कुछ दिया है, अब कर्ज उतारने का समय है। उदयपुर में चल रहे कांग्रेस के तीन दिवसीय चिंतन शिविर  में  स्वागती भाषण में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया...
article-image
पंजाब

माहिलपुर में जगदंबे नौजवान सभा ने भव्य भगवती जागरण का किया आयोजन

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा –।जगदंबे नौजवान सभा, माहिलपुर की ओर से विशाल भगवती जागरण का आयोजन सरकारी स्कूल (लड़के) माहिलपुर में अध्यक्ष केवल अरोड़ा के नेतृत्व में किया गया। यह आयोजन स्थानीय निवासियों, प्रवासी भारतीयों और...
article-image
पंजाब

मजारी में बाबा बालक नाथ जी का वार्षिक भंडारा व जगरण का धूम -धाम के साथ संपन

गायक आसिफ गांधी और सचिन शास्त्रीय के भजनों पर झूमे भक्तजन गढ़शंकर।: सिद्ध बाबा बालक नाथ जी मंदिर, मजारी में वार्षिक जागरण और भंडारा बाबा जी के आशीर्वाद और भक्तों की अथाह श्रद्धा और...
Translate »
error: Content is protected !!