विधवा महिला से शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का चिंतपूर्णी थाने में मामला दर्ज : आरोपी ने महिला से धोखाधड़ी कर 4 लाख रुपए भी ठग लिए

by

चिंतपूर्णी : ACJM अंब कोर्ट के आदेश पर विधवा महिला से शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का चिंतपूर्णी थाने में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी ने महिला से धोखाधड़ी कर 4 लाख रुपए भी ठग लिए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़िता ने दी शिकायत में कहा है कि वह दो बच्चों की मां है। 7 वर्ष पूर्व जलने से उसके पति की मौत हो गई थी। कहा कि शमशेर सिंह पुत्र रणवीर सिंह निवासी मंडी डब्बाली, सिरसा हरियाणा पति का दोस्त बनकर उससे मोबाइल पर बातचीत करने लगा। जिसके बाद वह घर भी आने-जाने लगा। इस दौरान आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर संबंध बना लिए।
जान से मारने और आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी
कहा कि जब उसने आरोपी से शादी करने के लिए कहा तो वह टालमटोल करने लगा। आरोप है कि शमशेर ने व्यवसाय शुरू करने के लिए 4 लाख रुपए भी लिए थे। कहा कि काम वह पूरी रकम वापस कर देगा, लेकिन जब पीड़िता ने आरोपी से रकम वापस करने की मांग की तो उसने जान से मारने की धमकी दी। साथ ही आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी।
24 नवंबर को आरोपी ने की शादी
आरोपी ने 24 नवंबर 2022 को हरियाणा राज्य की महिला के साथ शादी कर ली है। चिंतपूर्णी थाना प्रभारी रोहिणी ठाकुर ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर धारा 376 और 420 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गांव महिलांवाली स्टेडियम के नवीनीकरण कार्य की कैबिनेट मंत्री जिंपा ने करवाई शुरुआत : स्टेडियम को खेल पार्क के तौर पर किया जा रहा है विकसित

होशियारपुर, 29 अगस्तः कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने आज होशियारपुर के गांव महिलांवाली में स्थित स्टेडियम के नवीनीकरण कार्य की विधिवत शुरुआत की। इस नवीनीकरण के अंतर्गत स्टेडियम को खेल पार्क के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

रिजर्वेशन हटाओ आंदोलन : 48 घंटे में ही इस पेज को 55 लाखों ने फॉलो किया

नई दिल्ली :पेपर लीक और एजुकेशन सिस्टम को सुधारने को लेकर जंतर-मंतर का विरोध प्रदर्शन अभी खत्म हुआ ही था कि सोशल मीडिया पर एक पर नए आंदोलन की शुरुआत हो चुकी है. इसे...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा

शतरंज की बिसात पर 170 से अधिक खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा, 36 हजार रुपये के पुरस्कार जीते

द्वितीय होशियारपुर ओपन शतरंज प्रतियोगिता में पंजाब और हिमाचल के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, पांच श्रेणियों में हुए रोमांचक मुकाबले; विजेताओं को ट्रॉफी, मेडल और प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित होशियारपुर। शतरंज की बिसात...
Translate »
error: Content is protected !!