विधान मंडलों की कार्यप्रणाली में एकरूपता जरूरी : कुलदीप सिंह पठानिया

by

मैसूर में पीठासीन अधिकारियों की बैठक में शामिल हुए हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया

संसद और विधानसभाओं के नियमों में समानता राष्ट्रहित में अहम कदम : पठानिया

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कर्नाटक के मैसूर स्थित साइलेंट शोर्ज रिजॉर्ट में आयोजित राज्यों के पीठासीन अधिकारियों की समिति की बैठक में भाग लिया। यह बैठक कर्नाटक विधानसभा की ओर से आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न राज्यों के विधानसभा अध्यक्षों और पीठासीन अधिकारियों ने हिस्सा लेकर संसदीय कार्यप्रणाली से जुड़े अहम विषयों पर विचार-विमर्श किया।
बैठक के दौरान विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि संसद और विभिन्न राज्य विधान मंडलों के कार्य-संचालन एवं प्रक्रिया नियमों में राष्ट्रीय स्तर पर एकरूपता लाने के लिए लोकसभा द्वारा किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं। उन्होंने कहा कि देशभर की विधानसभाओं में समान प्रक्रियाएं लागू होने से कार्यप्रणाली अधिक प्रभावी, पारदर्शी और व्यवस्थित बनेगी।
उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक संस्थाओं की मजबूती के लिए संसदीय परंपराओं और नियमों का एक समान होना समय की आवश्यकता है। इससे न केवल सदनों के संचालन में सुविधा होगी, बल्कि जनहित से जुड़े विषयों पर गंभीर और सुचारु चर्चा भी सुनिश्चित हो सकेगी। उन्होंने इस पहल को राष्ट्रहित में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए कहा कि इससे संसद और राज्य विधानसभाओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा।


बैठक में संसदीय परंपराओं को मजबूत करने, सदनों की कार्यवाही को अधिक प्रभावी बनाने, नई तकनीकों के उपयोग तथा सदस्यों की भागीदारी बढ़ाने जैसे विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा हुई। विभिन्न राज्यों से पहुंचे प्रतिनिधियों ने अपने-अपने अनुभव साझा किए और संसदीय प्रक्रियाओं को आधुनिक तथा जनोन्मुख बनाने पर बल दिया।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि लोकतंत्र की सफलता मजबूत संसदीय संस्थाओं पर निर्भर करती है। ऐसे आयोजनों से राज्यों के बीच अनुभवों का आदान-प्रदान होता है, जिससे बेहतर संसदीय परंपराओं को अपनाने का अवसर मिलता है। उन्होंने आयोजन के लिए कर्नाटक विधानसभा का आभार भी व्यक्त किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

गैहरा स्कूल में बच्चों को बताए अधिकार और सुरक्षा के उपाय : बच्चों को पढ़ाया बाल-अधिकारों का पाठ

विद्यार्थियों को 1098 हेल्पलाइन पर दी जानकारी, नशा व सोशल मीडिया ब्लैकमेलिंग से सावधान रहने की सलाह एएम नाथ। चम्बा : चंबा जिले के भरमौर उपमंडल में बच्चों की सुरक्षा और जागरूकता को लेकर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पीएम नरेंद्र मोदी के संवाद कार्यक्रम का पंचायत स्तर पर होगा सीधा प्रसारणः डीसी

ऊना – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल प्रदेश में कोविड के दौरान बेहतरीन कार्य करने वाले हेल्थ वर्कर व मोटिवेटर से 6 सितंबर को वर्चुअल माध्यम से संवाद करेंगे, जिसका सीधा प्रसारण पंचायत स्तर पर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चुराह की बिजली समस्याओं का मुद्दा विधानसभा में गूंजा, RDSS के ₹16 करोड़ के सदुपयोग की मांग

बिजली सुधार को लेकर विधायक डॉ. हंस राज ने उठाई आवाज, मुख्यमंत्री ने दिया आश्वासन खंभे, तार और ट्रांसफॉर्मर की समस्याएं विधानसभा में उठीं, चुराह डिवीजन पर भी मांगा फैसला एएम नाथ। शिमला :...
article-image
हिमाचल प्रदेश

केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी से की पाँगी-भरमौर विधानसभा के प्रमुख मुद्दों पर चर्चा : विधायक डॉ. जनक राज ने पांगी-भरमौर के प्रतिनिधिमंडल के साथ की केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाक़ात

नितिन गड़करी ने कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर करवाने का दिया आश्वासन एएम नाथ। चम्बा जनजातीय विधानसभा क्षेत्र पांगी-भरमौर के प्रतिनिधिमंडल ने विधायक डॉ. जनक राज की अध्यक्षता में वीरवार को दिल्ली में...
Translate »
error: Content is protected !!